Home उत्तराखंड विकासनगर पालिका को बी श्रेणी में उच्चीकृत कराने का प्रस्ताव पास

विकासनगर पालिका को बी श्रेणी में उच्चीकृत कराने का प्रस्ताव पास

Proposal passed to upgrade Vikasnagar Palika to B category
Proposal passed to upgrade Vikasnagar Palika to B category

विकासनगर।   शहरी विकास विभाग के मानकों के अनुसार, नगर पालिका विकासनगर ए ग्रेड के मानकों पर खरी उतरती है, लेकिन इसे अभी तक सी ग्रेड का ही दर्जा मिला हुआ है। जिसका खामियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसके साथ ही पालिका के अपग्रेड नहीं होने से पालिका प्रशासन को वित्तीय संकट के दौर से भी गुजरना पड़ रहा है। नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में पालिका को सी ग्रेड से बी ग्रेड में उच्चीकरण करवाने का प्रस्ताव अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल ने रखा। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। अध्यक्ष नगर पालिका धीरज बॉबी नौटियाल ने कहा कि जल्द ही इसका प्रत्यावेदन शासन को भेजा जाएगा। उच्चीकरण होने पर पालिका को वित्तीय संकट से नहीं गुजरना पड़ेगा। साथ ही मानव संसाधन और अन्य सुविधाओं में भी बढोतरी होगी। साथ ही बोर्ड बैठक में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन लांघा रोड के बजाय देहरादून से कालसी तक करने सहित दो दर्जन से अधिक प्रस्ताव पारित किए गए।
करीब 9.33 वर्ग किमी के दायरे में फैली नगर पालिका की आबादी तीस हजार से अधिक है। इसके साथ ही यहां हर दिन 20 हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है, जिसका भार भी नगर पालिका प्रशासन पर ही पड़ता है। शहरी विकास निदेशालय के मानकों के अनुसार, 50 लाख रुपये से कम राजस्व वसूली वाले निकायों को सी ग्रेड में रखा जाता है। विकासनगर नगर पालिका को सभी स्रोतों से प्रति वर्ष डेढ़ करोड़ रुपये के करीब राजस्व प्राप्त होता है। जबकि, एक करोड़ से अधिक राजस्व वसूली करने वाले निकायों को ए ग्रेड में रखा जाता है। इस लिहाज से विकासनगर नगर पालिका ए ग्रेड में अपग्रेड होने के मानकों को पूरा करती है, लेकिन अभी तक पालिका प्रशासन की ओर से अपग्रेड के लिए प्रस्ताव शहरी विकास निदेशालय में भेजा ही नहीं गया। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है, लेकिन नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बोर्ड बैठक में सबसे पहले पालिका के उच्चीकरण का प्रस्ताव पारित किया गया। पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल ने बताया कि पालिका को बी श्रेणी में लाने के लिए प्रस्ताव पारित कर प्रत्यावेदन जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। अगर पालिका का उच्चीकरण होता है तो बजट की कमी नहीं होगी। साथ ही कर्मचारियों की संख्या और अन्य सुविधाओं में भी बढोतरी होगी। जिसका फायदा सीधे तौर पर विकासनगर नगर पालिका की जनता को मिलेगा।
———
लांघा रोड के बजाय कालसी तक हो इलेक्ट्रिक बसों का संचालन
वर्तमान में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन देहरादून से लांघा रोड तक होता है, जिससे विकासनगर, कालसी, हरबर्टपुर के लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पता है। उन्हें इलेक्ट्रिक बस में सफर करने के लिए लांघा तक जाता पड़ता है। बोर्ड बैठक में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन लांघा रोड तक के बजाय कालसी तक किए जाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा गया। जिसको सर्वसम्मति से पारित कर दिया जाएगा। जल्द ही प्रस्ताव विभाग और शासन को भेजा जाएगा।

मुख्य मार्गों पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
नगर पालिका विकासनगर के अंतर्गत मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों की कमी है। जिससे कई बार सुरक्षा से खिलवाड़ होने की संभावना बनी रहती है। जिसको देखते हुए बोर्ड बैठक में मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

ये प्रस्ताव भी हुए पारित
– एमडीडीए की ओर से नगर पालिका की ओर से वसूल किए जा रहे विकास शुल्क से पालिका में स्ट्रीट लाइट, सड़कों न नालियों का का किया जाए
– पालिका में बंदरों के आंतक को खत्म करने के लिए वन विभाग से आनापत्ति पत्र प्राप्त कर जंगल में छोड़ने का कार्य करने के लिए संस्था को लगाए जाने के लिए
– वार्ड तीन में पालिका स्वामित्व की भूमि पर चल रहे फड़ का संचालन समाप्त करने के लिए
– रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सोसायटी बनाने के लिए पालिका में पंजीकरण जरूरी
– पालिका के अंतर्गत आवश्यकता के अनुसार शौचालयों का किया जाएगा निर्माण
-शांति धाम के लिए एक शव वाहन किया जाएगा क्रय
-स्ट्रीट डॉग के बांध्याकरण की होगी व्यवस्था
– केसरबाग में आंगनबाड़ी भवन खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी
– सभासदों की ओर से सड़को, नालियों और अन्य कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी