27.6 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता

Advocates abstain from judicial work

बागेश्वर।  एडवोकेट एमेंडमेंट एक्ट 2025 बिल का जिला बार एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया है। इसके विरोध में जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने इस काले कानून को तत्काल कैंसिल कर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सुझावों के अनुरूप संशेधित रूप में प्रस्तुत करने की मांग की है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अधिवक्ता जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में तहसील परिसर में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोध में न्यायिक कार्यों का भी बहिष्कार किया। यहां हुई सभा में वक्तओं ने कहा कि अधिवक्ता अधिनियम संशोधन बिल 2025 को कतई सहन नहीं किया जाएगा। इस बिल को अधिवक्ता विरोधी बताया। एसोसिएशन ने पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी चंद्रशेखर मिश्रा, चंदन सिंह ऐठानी, मनोज कुमार, कुंडल सिंह धपोला, धन सिंह ठतोला आदि लोग मौजूद रहे। अधिवक्ताओं के हड़ताल के कारण न्यायालय में पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related posts

वार्ड बॉय व पर्यावरण मित्र के 1046 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती: डॉ धन सिंह रावत

Primetimes Newz

पद्म पुराण में भक्ति, ज्ञान व बैराग्य पर आधारित कथाओं का हुआ सुन्दर वर्णन

Primetimes Newz

हर्षिल आपदा के बाद राहत कार्य तेज, झील खोलने की तैयारी

Primetimes Newz

Leave a Comment