25.2 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

बिजली बिल अधिक आने पर कांग्रेसियों में गुस्सा

Congress is angry over high electricity bills

बागेश्वर।  बिजली के बिल अधिक आने पर कांग्रेसियों में आक्रोश है। उन्होंने ऊर्जा निगम के कार्यालय पर धरना दिया। बिलों को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। शनिवार को ब्लाक अध्यक्ष दीपक गड़िया के नेतृत्व में कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए ऊर्जा निगम के कार्यालय पहुंचे। वहां प्रदर्शन किया। कहा कि उपभोक्ताओं के साथ छल हो रहा है। भारी भरकम बिजली के बिल दिए जा रहे हैं। शिविर लगाने के बावजूद उनके बिलों को संशोधित नहीं किया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने अधिक बिलों की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर हरीश ऐठानी, गोविंद बिष्ट, प्रवीन सिंह, गणेश सिंह, दर्शन सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

राज्यपाल ने बाबा केदारनाथ के किए दर्शन, विशेष पूजा कर विश्व कल्याण की करी कामना

Primetimes Newz

चारधाम यात्रा:- हाई एल्टीट्यूड वाली बीमारियों पर चिकित्सा सेवाएं होगी सुदृढ़ और व्यवस्थित

Primetimes Newz

कुमाऊं मण्डल के दो दिवसीय दौरे पर कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

Leave a Comment