22 C
Dehradun, IN
September 11, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

ग्रामीणों ने भू जल खराब होने की शिकायत की

Villagers complained about ground water pollution

रुड़की।  भगवानपुर स्थित अंबुजा सीमेंट प्लांट में शनिवार को जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के साथ ही समस्याओं को सुना। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए चीफ मैन्युफैक्चरिंग ऑफिसर मुकेश सक्सेना ने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर जल्द बड़े स्तर पर कार्य किए जाएंगे। इसके बाद ग्रामीण ने शिकायत कर बताया कि औद्योगिक क्षेत्र लगने से क्षेत्र का पानी पीने योग्य नहीं रहा है। उन्होंने समस्या के समाधान की मांग की। यहीं महिलाओं ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र लगने से महिलाएं आत्मनिर्भर होगी और क्षेत्र के लोगों को लाभ भी होगा।

Related posts

होंडा ने भारत में दोपहिया वाहन उत्पादन क्षमता बढ़ाई, टपूकड़ा प्लांट में नई लाइन शुरू

Primetimes Newz

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा: दो चरणों में मतदान, 19 जुलाई को होगी मतगणना

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय खटीमा में आयोजित हुआ मुख्य सेवक युवा संवाद कार्यक्रम

Primetimes Newz

Leave a Comment