21.1 C
Dehradun, IN
October 1, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

निर्दलीय मोहन सिंह रावत ने चुनाव कार्यालय शुरू किया

Independent candidate Mohan Singh Rawat started election office

नई टिहरी(आरएनएस)।  नई टिहरी नगर पालिका से अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए जनता से जीत का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि वह जनता के प्रत्याशी हैं। जिस तरह से महिलाएं, युवा और समाज का हर वर्ग उनसे जुड़ रहा है, उनकी जीत निश्चत है। रविवार को बौराड़ी में निर्दलीय मोहन सिंह रावत के चुनाव कार्यालय का स्थानीय महिलाओं ने शुभारंभ किया। रावत ने कहा कि नई टिहरी शहर में स्व. राकेश सेमवाल के निधन के बाद से नगर पालिका के कार्य ठप पड़े हुए हैं। स्व. सेमवाल ने ही पालिका में विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार कर जनता को बताया था कि, ईमानदारी से कोई कार्य करे तो क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सकता है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य हितेश चौहान, प्रदीप रावत, दौलत रावत, प्रकाश रावत, प्रदीप प्रसाद, रमेश सिंह, आरती, निशा, अनीता आदि मौजूद रहे।

Related posts

पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया

Primetimes Newz

अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह में शामिल हुए  मुख्यमंत्री

Primetimes Newz

Leave a Comment