Home उत्तराखंड गडगू में एक दिवसीय जाख मेले में पहुंचे बड़ी संख्या में भक्त

गडगू में एक दिवसीय जाख मेले में पहुंचे बड़ी संख्या में भक्त

Large number of devotees reached one day Jakh fair in Gadgu
Large number of devotees reached one day Jakh fair in Gadgu

रुद्रप्रयाग। जनपद के सीमांत गांव गडगू में एक दिवसीय जाख मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कून तोक पर पौराणिक मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। मेले में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। ऊखीमठ ब्लॉक की ग्राम सभा गडगू में हर साल 5 गते को जाख मेला आयोजित किया जाता है। मेले में गडगू से 4 किमी दूर बुग्यालों की ओर कून तोक में पौराणिक मन्दिर में एक दिवसीय पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण भक्तों ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। शाम को भगवान जाख देवता यक्षराज की डोली ने पौराणिक मन्दिर से गडगू की ओर अपने मूल मन्दिर में आने से पहले भी भक्तों को दर्शन दिया। और फिर अपने स्थान पर चली जाएगी। इस उत्सव को लेकर युवाओं द्वारा एक सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। जिपंस विनोद राणा ने बताया कि एक दिवसीय मेले में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।