Home उत्तराखंड बाल आयोग अध्यक्ष ने जाना मालदेवता आपदा पीड़ितों का हाल

बाल आयोग अध्यक्ष ने जाना मालदेवता आपदा पीड़ितों का हाल

देहरादून। बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना ने मालदेवता आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा प्रभावितों से मुलाकत कर उनका हाल जाना। आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना और सदस्य गुलाटी ने ग्रामीणों की समस्या भी सुनी और मौके पर मौजूद आधिकारियों को उनकी समस्या के निराकरण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है और हरसंभव मदद सरकार की तरफ से आपदा प्रभावितों के लिए की जा रही है। साथ ही कहा कि जिन लोगों के घर पूर्ण रूप से बह गए हैं, उन्हें आपदा प्रबंधन से दैनिक उपयोग का हर सामान दिया जा रहा है, ताकि प्रभावित लोगों का जीवन यापन सामान्य रूप से चलता रहे। उन्होंने मालदेवता स्थित शिव जूनियर हाईस्कूल में राहत शिविर का भी निरीक्षण किया और प्रभावितों का हाल चाल जाना। मौके पर बाल आयोग की अनु सचिव डॉ। रोशनी सती, ममता रौथाण, विशाल चाचरा आदि मौजूद रहे।