Home उत्तराखंड दुकान से मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार

दुकान से मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार

देहरादून। नई बस्ती, आशारोड़ी स्थिति साइकिल रिपेयरिंग की दुकान से मोबाइल चोरी हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चोरी को लेकर महबूब अंसारी निवासी भारूवाला ने तहरीर दी। कहा कि बुधवार को वह दुकान पर मौजूद थे। इस दौरान एक व्यक्ति दुकान पर आया। उसने कुछ पूछताछ की। महबूब दुकान में अंदर गए तो वह युवक दुकान के काउंटर से उनका मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। उन्होंने तहरीर के साथ पुलिस को दुकान की सीसीटीवी फुटेज दी। क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष कुलवंत जलाल ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज जांच की गई। उन्होंने बताया कि चोरी के आरोपी शेखर (32) पुत्र नरेश निवासी राजीवनगर, क्लेमनटाउन को गिरफ्तार कर उससे चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी से एक खुखरी भी पुलिस ने बरामद की।