Home उत्तराखंड अपहरणकर्ता के चुंगल से बच्चियों छुड़ाया

अपहरणकर्ता के चुंगल से बच्चियों छुड़ाया

ऋषिकेश। डोईवाला पुलिस ने दो बच्चियों को अपहरणकर्ता के चुंगल से छुड़ाया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। डोईवाला कोतवाली पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने बुधवार को तहरीर देकर बताया कि उनके दोस्त की 13 और 10 साल की बेटियों का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। मामले में गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपहरण की धारा में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने तहरीर मिलने के तीन घंटे के भीतर दोनों बच्चियों को अपहरणकर्ता के चुंगल से सकुशल बरामद कर लिया। बताया कि आरोपी राजकुमार पुत्र काशी महतो काशी निवासी गांव मंगोलपुर खना महमूदपुर जिला गोपाल गंज, बिहार हाल निवास शीशमझाड़ी, मुनिकीरेती, जिला टिहरी गढ़वाल को श्यामपुर रेलवे फाटक के पास से बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। लालतप्पड़ चौकी प्रभारी विकेंद्र कुमार ने बताया आरोपी राजकुमार ने पूछताछ में बताया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। यहां पर मुनिकीरेती में किराए पर रहता है। काम की तलाश में घूमने के दौरान डोईवाला क्षेत्र में उसे रास्ते में दो बच्चियां मिली। इसीबीच उसके मन में दोनों के अपहरण का प्लान आया। उन्हें बिहार जाकर बेचने की फिराक में था। लिहाजा बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने लगा। लेकिन वे नहीं मानी। उसने डरा धमका कर दोनों को अपने साथ ले आया। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी दोनों बच्चियों को मुनिकीरेती ले जा रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।