देहरादून। 600 ग्राम गांजा के साथ राजपुर थाना पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि सहस्रधारा बाईपास रोड पर मकलोगा रेस्टोरेंट के पास चेकिंग के दौरान संजय नेगी (41) को की तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी से 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर लाकर आसपास के मजदूरों और छात्रों को महंगे दाम पर बेचता है।

















