विकासनगर। विकास खंड चकराता के नौरा कावाखेड़ा गांव मे पहाड़ी से बोल्डर गिरने पर दो आवासीय छानियां ध्वस्त हो गईं। बोल्डर गिरने के कारण छानी में बंधी तीन बकरियों की मलबे में दबने से मौत हो गयी। पीड़ित परिवारों ने तहसील प्रशासन से राहत सहायता की गुहार लगाई है। वहीं एसडीएम के निर्देंश पर राजस्व उपनिरीक्षक ने मौके पर जाकर क्षति का आंकलन किया है। इसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी जायेगी। घटना मंगलवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार पहाड़ी की तरफ से एक बड़ा बोल्डर गिरकर नौरा कावाखेड़ा गांव निवासी सूरत सिंह की आवासीय छानी के ऊपर गिर गया। बोल्डर से छानी पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी। जिसमें तीन बकरे भी मलबे में दब कर मरे गये। इसके साथ ही बोल्डर सूरत सिंह के मकान को ध्वस्त करने के बाद ठीक उसके नीचे प्रताप सिंह की आवासीय छानी में गिर गया। इससे छानी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। पीड़ित के परिजनों ने एसडीएम सौरभ असवाल से मदद की गुहार लगाई। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व उप निरिक्षक दीपक कुमार ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। राजस्व उप निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि गुरुवार को को नौरा गांव मे बोल्डर से हुई क्षति की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी जायेगी।

















