Home उत्तराखंड आईटीबीपी की अंतर फ्रंटियर कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

आईटीबीपी की अंतर फ्रंटियर कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

देहरादून। आईटीबीपी सीमाद्वार में तीन दिवसीय अंतर फ्रंटियर कबड्डी प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हुई। इसमें शिमला, बरेली और देहरादून सेक्टर की महिला एवं पुरुष टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के उत्तरी फ्रंटियर मुख्यालय में प्रतियोगिता का शुभारंभ आईजी (आईपीएस) नीलाभ किशोर ने किया। उन्होंने कहा कि कबड्डी की लोकप्रियता भारत ही नहीं पड़ोसी देशों में भी बहुत है। उन्होंने खेल भावना का परिचय देते हुए अनुशासन में रहकर प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की। इस प्रतियोगिता के जरिये उत्तरी फ्रंटियर की मजबूत टीम तैयार की जाएगी। यह टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में फ्रंटियर का प्रतिनिधित्व करेगी।