देहरादून। दून ग्रुप आफ कालेजेस के 60 छात्रों को विभिन्न कंपनियों में कैंपस प्लेसमेंट मिला है। दून (पीजी) कालेज में ये प्लसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया था। जिसमें इंटरव्यूह के बाद बीएससी (कृषि) एवं एमएससी (एग्रोनोमी) के कुल 60 छात्र छात्राओं का चयन किया गया है। प्लेसमेंट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर डा। गोविंद कुमार ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि वह भविष्य में भी संस्थान की इस मुहिम में सहभागिता करते रहेंगे। संस्थान के निदेशक डा। संजय चौधरी ने छात्र- छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें पाठयक्रम के ज्ञान के साथ-साथ वर्तमान में बाजार की माग के अनुरूप खुद ढालने का निरन्तर प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डा। आरआर द्विवेदी, डीन डा। मैंजूर अहमद डार, विभागाध्यक्ष डा। आरके शर्मा तथा परीक्षा नियंत्रक आरके मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

















