उत्तराखंड सरकार ने सावन मास के अवसर पर 14 जुलाई से शुरू होने वाली 15 दिवसीय कावड़ यात्रा की जोरदार तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार कावड़ यात्रा दो साल बाद शुरू होगी क्योंकि कोरोना महामारी के कारण दो साल तक कावड़ यात्रा पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार ने पाबंदी लगा दी थी। परंतु इस बार दोनों राज्यों की सरकारों ने कावड़ यात्रा शुरू करने की अनुमति दे दी है।

















