Home उत्तराखंड बारिश को देखते हुए अलर्ट रहें अधिकारी

बारिश को देखते हुए अलर्ट रहें अधिकारी

नैनीताल। अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने आठ जुलाई तक बारिश के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के खतरे को देखते हुए सभी संसाधनों को आपात स्थिति के लिए तैयार रखा जाए। पेंड़ो के गिरने से यातायात बाधित न हो, इसके लिए सतर्कता बनाए रखना जरूरी है। लोक निर्माण विभाग संवेदनशील रास्तों पर जेसीबी मशीन व गैंग कर्मियों की 24 घंटे तैनाती रखे। सभी अधिकारी अपने फोन ऑन रखेंगे और हर फोन का जवाब देंगे। आपदा संबंधित सूचना तहसील एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के फोन नंबर 05942-231178 व 231179 के साथ टोल फ्री नम्बर 1077 पर आवश्यक रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।