Home उत्तराखंड चौकी प्रभारी ने खोया पर्स युवक को लौटाया

चौकी प्रभारी ने खोया पर्स युवक को लौटाया

ऋषिकेश।  रानीपोखरी के लिस्ट्राबाद निवासी एक युवक का रुपयों से भरा पर्स खो गया। जौलीग्रांट चौकी प्रभारी ने युवक को खोया पर्स लौटाया। जौलीग्रांट चौकी प्रभारी मुकेश डिमरी ने बताया कि वे रविवार को कांस्टेबल सुमित चौधरी के साथ ड्यूटी पर थे। इस दौरान सड़क पर एक पर्स मिला। उसमें 20 हजार रुपये की नगदी, डीएल और गाड़ी के कागजात थे। इसमें गुलफाम पुत्र याकूब निवासी लिस्ट्राबाद, रानीपोखरी का पता लिखा था। युवक से संपर्क कर चौकी बुलाया गया। यहां उसे उसका पर्स सकुशल लौटा दिया। युवक ने बताया क रास्ते में उसका पर्स अचानक जेब से गिर गया था।