Home उत्तराखंड बाबू हत्याकांड के आरोपी का पुलिस ने लिया रिमांड

बाबू हत्याकांड के आरोपी का पुलिस ने लिया रिमांड

रुड़की। बाबू हत्याकांड में कोर्ट में सरेंडर करने के आरोपी को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस को उसकी निशानदेही पर एक तमंचा, खाली खोखा व खून से सनी टी-शर्ट भी बरामद की। 24 जून को प्रेम राजपुर गांव के समीप युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई थी। युवकों के गुटों में कई दिनों से गैंगवार चल रही थी। जिसमें सुनहरा रुड़की निवासी युवक कुणाल ऊर्फ बाबू मिलिट्री की हत्या कर दी गई थी। जिसके फरार एक आरोपी आकाश गुज्जर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने फरार आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। जिसके चलते उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सिकरोढ़ा गांव के समीप एक बाग से एक अवैध तमंचा व खाली खोखा बरामद किया। साथ ही पुलिस ने युवक से मारपीट के दौरान टी-शर्ट पर लगे खून के धब्बे को जनपद मुजफ्फरनगर के बीजोपुरा गांव से उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी आकाश गुर्जर को पुलिस अभी रिमांड पर लेकर पूछताछ करने में लगी हुई है।