देहरादून। उत्तराखंड सरकार के 100 दिन पूरे होने पर भाजपा मसूरी मंडल ने गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया कि प्रदेश के युवा मुंख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 330 निर्णय जनहित में लिए जो प्रसंसनीय है। महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने प्रदेश सरकार के सौ दिन होने पर बधाई दी व अवगत कराया कि इन सौ दिनों में जनहित में 330 निर्णय लिए गये जो कि रिकार्ड है। उन्होंने कहा कि इन सौ दिनों में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये कई समस्याओं का समाधान किया गया व प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाने के तहत मुख्यमंत्री पोर्टल शुरू किया गया। मदन मोहन शर्मा ने कहा कि संगठन की उपयोगिता पार्टी कार्यक्रमों में शामिल होने से ही होती है, ताकि कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जनता तक ले जा सकें। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में नगर पालिका के चुनाव होने है उसे देखते हुए जो चुनाव लड़ना चाहतें है वह अपने क्षेत्र में जनता के बीच जायें व उनकी समस्याओं को सुन समाधान का प्रयास करें। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया। इस मौके पर पालिका सभासद गीता कुमाई, अरविंद सेमवाल, राकेश अग्रवाल,, सतीश ढौडियाल, गंभीर पंवार, अनीता सक्सेना, अनीता पुंडीर, पुष्पा सपना शर्मा, अभिलाष, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

















