Home उत्तराखंड गुलजारपुर में मिले शव की हुई शिनाख्त

गुलजारपुर में मिले शव की हुई शिनाख्त

काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के गुलजारपुर जंगल में फांसी से लटके मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बीती शाम वन बीट सिपाही ने पुलिस को सूचना दी थी कि गुलजारपुर के जंगल में प्लॉट नंबर 10 स्थित पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ है। सूचना पर पहुंचे कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गुरुवार सुबह शव की शिनाख्त यूपी के ग्राम नरेंद्रपुर, शाहबाद जिला रामपुर निवासी रघुवीर(27) पुत्र बालक राम के रूप में हुई। परिजनों ने बताया रघुवीर दो साल से कोसी नदी में मजदूरी करता था। आठ भाई-बहनों में वह दूसरे नंबर का था और अविवाहित था।