Home उत्तराखंड दौला में डीजे बजाने पर 10 हजार का चालान

दौला में डीजे बजाने पर 10 हजार का चालान

पिथौरागढ़। पुलिस ने निर्धारित समय के बाद तेज ध्वनि से डीजे बजाने पर चालान की कार्यवाही की है। पुलिस टीम ने घाट चौकी प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में रात्रि में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान देवलाल गांव के समीप 10 बजे बाद तेज आवाज में डीजे बजाने पर भुवन कापड़ी पुत्र नवीन चन्द्र कापड़ी का 10 हजार रुपये का चालान काटा। चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि 10 बजे बाद डीजे बजाने वालों के खिलाफ आगे भी कार्यवाही की जाएगी।