रुद्रपुर। पुलिस ने 18 लीटर कच्ची शराब ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है। सोमवार को पुलिस रतनपुरा गांव में गश्त कर रही थी। पुलिस ने एक घर के बाहर भीड़ लगी देखी। पुलिस को देख कर सभी लोग भाग गए। पुलिस ने दौड़ कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसने अपना नाम सुखदेव सिंह पुत्र हजूर सिंह निवासी ग्राम रतनपुरा किच्छा बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह इलेक्ट्रॉनिक राड को ड्रम में डालकर कच्ची शराब निकालता है। पुलिस ने मौके से 18 ली. कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है।

















