Home उत्तराखंड पुलिस ने 71 लीटर अवैध शराब संग पकड़ा

पुलिस ने 71 लीटर अवैध शराब संग पकड़ा

पुलिस ने 71 ली. कच्ची शराब के साथ एक स्कूटी सवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली की धौराडाम वाली सड़क पर कुछ लोग अवैध शराब लेकर आ रहे है। पुलिस कलकत्ता चौकी का बैरियर गिरा दिया। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवकों ने भागने का प्रयास किया। जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 71 ली. अवैध शराब बरामद की। आरोपी ने अपना नाम सुखदेव सिंह एवं भागने वाले आरोपी का नाम अमित कुमार निवासी जीरो बंदा धौराडाम बताया। पुलिस ने स्कूटी को सीज कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है।