Home उत्तराखंड कोरोना के 10 नए केस

कोरोना के 10 नए केस

01.02.2022

तीर्थनगरी ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्र में सोमवार को कोरोना की रफ्तार में काफी कमी रही। 10 नए मामले सामने आए हैं। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। ऋषिकेश सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि सोमवार को अस्पताल में 233 लोगों ने आरटीपीसीआर कराया था, इसमें 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में संक्रमण के सबसे कम मामले सोमवार को आए हैं। वहीं, यमकेश्वर ब्लॉक के कोविड नोडल अधिकारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि करीब 132 लोगों ने जांच कराई थी, इसमें 3 लोग पॉजिटिव आए हैं। संक्रमण में पिछले दो दिन से कमी आयी है। मुनिकीरेती में कोविड नोडल अधिकारी डा. जगदीश जोशी ने बताया कि तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। मरीज स्थानीय लोग है। इन्हें आईसोलेट करा दिया गया है।