
देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। केंद्रीय मंत्री के उत्तराखंड दौरे को कृषि, ग्रामीण विकास और किसान कल्याण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के बीच कृषि क्षेत्र में नवाचार, ग्रामीण क्षेत्रों के सशक्तीकरण, किसान कल्याण और उनकी आय बढ़ाने से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
















