01.02.2022
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में जनता फिर से भाजपा की सरकार बनाने के मूड में है। पांच साल के विकास कार्यों के दम पर भाजपा दोबारा सत्ता में काबिज होगी। उन्होंने यमकेश्वर विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी रेणू बिष्ट के पक्ष में वोट भी मांगे।
सोमवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वर्गाश्रम में पहुंचे। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत उन्होंने लक्ष्मणझूला शिव चौक से लेकर रामझूला तक भाजपा प्रत्याशी रेणू बिष्ट के पक्ष में प्रचार किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने आमजन से भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने यहां पर जनता को संबोधित किया। भाजपा के पांच साल के कार्यों के बारे में बताया। प्रचार के बाद उन्होंने परमार्थ निकेतन में देर शाम थीम सांग लांचिंग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मौके पर जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा, यमकेश्वर विधान सभा प्रभारी वीरेंद्र रावत, भरत लाल, चंडी प्रसाद कुकरेती, आशीष गौड़,राजेंद्र प्रसाद, पुष्पा रावत, विनीता नौटियाल, देवेंद्र प्रयाल, मनीष राजपूत, विवेक, अमन बिष्ट आदि मौजूद रहे।