Home उत्तराखंड बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत, केस दर्ज

बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत, केस दर्ज

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर-पौड़ी रोड पर गत 28 मई को बाइक की टक्कर लगने से घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत होने के मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली के एसएसआई संतोष पैथवाल ने बताया कि राजेन्द्र कुमार निवासी पौड़ी रोड नजदीक हीरो शोरूम श्रीनगर ने कोतवाली श्रीनगर में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि गत 28 मई की सायं करीब साढ़े सात बजे उनकी मां चंद्रकला देवी घर से परचून की दुकान पर सामान खरीदने के लिए जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक के चालक ने तेजी व लापरवाही से बाइक चलाकर टक्कर मार दी। जिससे उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसएसआई पैथवाल ने बताया कि इस मामले में बाइक चालक साहिल पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India