ऋषिकेश। एम्स में तैनात एक महिला कर्मचारी को युवक ने शादी का झांसा दिया। इस दौरान कई दफा शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी के लिए कहने पर युवक मुकर गया। महिला कर्मचारी को मुंह बंद रखने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म और धमकी की शिकायत की है। शिकायत में बताया कि वह संजय पुत्र इंद्र दत्त रतूड़ी निवासी आईडीपीएल, ऋषिकेश के संपर्क में आई। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। आरोप है कि इस बीच कई दफा संजय ने शादी का वादा कर अलग-अलग स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी के लिए कहा, तो युवक साफ मुकर गया। मुंह खोलने पर जाने से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की नामजद तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एम्स चौकी प्रभारी मनवर सिंह ने बताया कि महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। वह एम्स में नौकरी करती है। फिलहाल पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India