Home उत्तराखंड मसूरी में बारिश से माल रोड पर भरा पानी

मसूरी में बारिश से माल रोड पर भरा पानी

देहरादून। मसूरी में गुरुवार दोपहर में तेज बारिश से माल रोड पर जगह-जगह पानी भर गया। यहां लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हुई। इधर, बारिश के चलते मसूरी के पर्यटन स्थलों पर सन्नाटा पसरा रहा। गुरुवार को दिन की शुरूआत सुबह के समय खिली हल्की धूप से हुई। लेकिन दोपहर 12 बजे बाद मौसम अचानक बदल गया। तेज बारिश के साथ ही हवाएं चलने लगीं। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया। माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर सन्नाटा पसरा रहा। इस धर, माल रोड पर लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। जलभराव की वजह से यहां पैदल निकलना मुश्किल हो गया। वहीं दोपहर ढाई बजे बाद शहर में चारों तरफ घना कोहरा आ गया, इससे मसूरी में अंधेरा छा गया। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। वाहन चालकों को अपने वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। इस बारे में स्थानीय दुकानदार हरिमोहन गोयल ने बताया कि दुकानों के बाहर पानी भरने से उसके छींटे दुकान के अंदर आने से सामान खराब हो रहा है। दुकान के अंदर भी कीचड़ ही कीचड़ हो रहा है। मध्य प्रदेश से मसूरी घूमने आई पर्यटक सिमरन ने बताया कि यहां पर मौसम काफी खराब हो गया है, वह ठीक से मसूरी भी नहीं घूम पाए। माल रोड पर घूमने निकले थे, लेकिन यहां सड़क की हालत काफी खराब है।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India