देहरादून। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमले के दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी व दोषियों पर रासुका की कार्रवाई करने को लेकर भीम आर्मी व आसपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। भीम आर्मी के सीएल भारती, प्रीतम सिंह कुलवंशी ने चंद्रशेखर आजाद की जान को खतरा बताते हुए उन्हें स्पेशल जेड प्लस सुरक्षा उपलब्ध कराने, साथ ही मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर जल्द दोषियों को सजा दिलवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि हमला सुनियोजित था जो गंभीर मामला है। चंद्रशेखर ने पूर्व में भी अपनी सुरक्षा व जान के खतरे के सम्बंद्ध में सहारनपुर एसएसपी, डीजीपी लखनऊ से लेकर सीएम यूपी को रजिस्टर्ड डाक से अवगत कराया है। लेकिन जानबूझकर उनकी सुरक्षा का मसला नजरअंदाज किया जा रहा है। शासन प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण ही प्रदेश में ऐसी अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। चंद्रशेखर बहुजन समाज के लोकप्रिय नेता हैं और उनकी लोकप्रियता कईयों को अखर रही है। मौके पर रामू राजोरिया, उमेश कुमार, कपिल कुमार, आजम खान, विवेक सिंह, गौरव पंवार, अमन सिंह, पूरण सिंह, रोहित कुमार, सुशील कुमार मौजूद थे।
TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India