21.1 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

ठेकेदार के साथ मजदूरी को गया ग्रामीण लापता

Villager who went to work with contractor missing

रुद्रपुर(आरएनएस)।   ठेकेदार के साथ मजदूरी करने बेंगलुरु गया ग्रामीण लापता हो गया है। पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर उसके पति को तलाशने और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगीता देवी निवासी ग्राम लौका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति राजू को क्षेत्र का एक ठेकेदार अपने साथ 18 जनवरी को मजदूरी के लिए बेंगलुरु ले गया था। 23 जनवरी को ठेकेदार का फोन आया कि उसका पति कहीं लापता हो गया है। वह घर भी नहीं लौटा है। आरोप लगाया कि ठेकेदार फोन करने पर टालमटोल कर फोन काट दे रहा है। बताया कि उसके पति को दौरा पड़ता है। उसने ठेकेदार को बता दिया था। ठेकेदार अपनी जिम्मेदारी पर ले गया था। उसने अनहोनी की आशंका जताते हुए पति को खोजने की मांग की है।

Related posts

लोक भवन में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास, एक ही परिसर में मिलेंगी समेकित सुविधाएं

Primetimes Newz

सीएम धामी ने किया हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र देहरादून में आयोजित आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने  पर लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान कार्यक्रम  में प्रतिभाग

Primetimes Newz

दो दिवसीय श्रीनगर भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

Leave a Comment