21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग, सीएम को भेजा पत्र

Demand for a complete ban on Chinese Manjha, letter sent to CM

हरिद्वार(आरएनएस)।  जनाधिकार मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम मुख़्यमंत्री क़ो पत्र भेजकर चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और इसकी बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जनाधिकार मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने कहा कि लगातार चाइनीज माझे की वजह से हरिद्वार जिले में कुछ की मौत और कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कहा कि चाइनीज मांझा बेहद घातक होता है, जो न केवल इंसानों बल्कि पक्षियों के लिए भी जानलेवा सिद्ध हो रहा है। सरकार द्वारा इस पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद इसका अवैध रूप से व्यापार और उपयोग निरंतर जारी है। प्रशासन की निष्क्रियता के कारण यह समस्या विकराल होती जा रही है। कहा कि चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए। इसे बेचने, खरीदने, रखने और उपयोग करने पर कठोर दंडात्मक प्रावधान लागू किए जाएं। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए।

Related posts

राजभवन में हरेला पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री धामी ने किया केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक  “अपनापन” के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग

Primetimes Newz

शदाणी दरबार में नवनिर्वाचित पार्षद आकाश भाटी का स्वागत

Primetimes Newz

Leave a Comment