देहरादून। बीएएमएस डिग्री घपले में फरार दो और डाक्टर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। आरोपियों में एक भारूवाला और दूसरा सहारनपुर में प्रेक्टिस कर रहा था। दोनों को पुलिस ने पूछताछ के बाद गुरुवार को कोर्ट में पेश किया एसपी क्राइम सर्वेश पंवार ने बताया कि बीएएमएस की फर्जी डिग्री लेकर उसके जरिए भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड में पंजीकरण कराने वाले कई डाक्टर फरार चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले में 20 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि, फर्जीवाड़े से पंजीकरण में 55 डाक्टर चिन्हित हो चुके हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। हाल में तीन टीमें बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रवाना की गई हैं। पुलिस ने फर्जी डिग्री से पंजीकरण कारण प्रेक्टिस करने वाले डाक्टर मसूद अहमद निवासी आजाद कॉलोनी और प्रकाश सिंह निवासी डालनवाला को गिरफ्तार किया। सीओ अनिल जोशी ने बताया कि मसूद भारूवाला और प्रकाश सिंह सहारनपुर में प्रेक्टिस कर रहा था। उन्होंने बताया कि इस फर्जीवाड़े में गैंग के सरगना के दो सगे भाई भी फरार हैं। जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India