भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के की नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अल्मोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भतरौंजखान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रात के अंधेरे में चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की मारुति स्विफ्ट कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 54.542 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹13,63,550 बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार को भी सीज कर दिया है।
एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाने एवं “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को साकार करने के लिए नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर स्मैक, गांजा, चरस एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार एवं प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा सुनील धानिक के नेतृत्व में दिनांक 02-03 अक्टूबर 2026 की मध्य रात्रि को थाना भतरौंजखान पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चौकी तिराहा जेनल, भिकियासैंण मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की मारुति स्विफ्ट कार में सवार तीन व्यक्तियों और वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से चार कट्टों में क्रमशः 16.272 किलोग्राम, 9.200 किलोग्राम, 14.030 किलोग्राम और 15.040 किलोग्राम, कुल 54.542 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1- अफ्फान, उम्र 21 वर्ष, पुत्र निसार अहमद, निवासी मौहल्ला अब्बलपुरी, टांडा बादली, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश
2- अदनान, उम्र 20 वर्ष, पुत्र अजहर अली, निवासी उपरोक्त
3- अजय चौहान, उम्र 23 वर्ष, पुत्र हरि सिंह, निवासी ग्राम फन्तावाला, टांडा बादली, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश
बरामदगी में:
कुल 54.542 किलोग्राम गांजा
अनुमानित कीमत ₹13,63,550/-
तस्करी में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार, बिना नंबर प्लेट, सीज
पुलिस टीम ने मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत सीज कर दिया। मामले में थाना भतरौजखान में FIR No. 22/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस द्वारा बरामद मादक पदार्थ के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की भी गहनता से जांच की जा रही है, ताकि गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंच बनाई जा सके।
पुलिस टीम में:
थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, थाना भतरौजखान
अपर उपनिरीक्षक महेन्द्र पाल सिंह, थाना भतरौजखान
हे0का0 राजाराम, थाना भतरौजखान
हे0का0 प्रकाश सिंह, थाना भतरौजखान
हे0का0 श्रवण सैनी, थाना भतरौजखान
हे0का0 अवधेश कुमार, एसओजी अल्मोड़ा
का0 नीरज पाल, एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।
