Home उत्तराखंड महिला कोतवाली पुलिस ने विद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान

महिला कोतवाली पुलिस ने विद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान

The Women's Police Station conducted an awareness campaign at the school.
The Women's Police Station conducted an awareness campaign at the school.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

अल्मोड़ा। महिला कोतलाली अल्मोड़ा ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा व कानूनी अधिकारों की दी विस्तृत जानकारी देकर जागरूकता का पाठ पढाया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके अल्मोड़ा के निर्देशानुसार जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज सोमवार को प्रभारी महिला कोतवाली अल्मोड़ा श्रीमती जानकी भण्डारी के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक बीना दोसाद, महिला कांस्टेबल कविता एवं महिला होमगार्ड पूजा द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तलाड़ अल्मोड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को नशे के दुष्परिणाम, साइबर अपराधों से बचाव, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्हें उनके अधिकारों, प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों एवं पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता सेवाओं से भी अवगत कराया गया।
महिलाओं एवं छात्राओं को बताया गया किसी भी प्रकार से परेशानी पर बिना किसी संकोच के तत्काल आपातकालीन पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
इसके अतिरिक्त पुलिस टीम ने साइबर ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने, ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी तथा डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा शीघ्र सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
छात्रों से नशामुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा जनहितकारी संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।