Home उत्तराखंड यज्ञ,हवन,गोदान,कथा महत्वम,कन्या पूजन व भण्डारे के साथ शिव महापुराण कथा विधि विधान...

यज्ञ,हवन,गोदान,कथा महत्वम,कन्या पूजन व भण्डारे के साथ शिव महापुराण कथा विधि विधान से हुआ सम्पन्न

The recitation of the Shiva Mahapuran concluded with due rituals, accompanied by Yajna, Havan, Godaan (cow donation), Katha Mahatmya, Kanya Pujan, and Bhandara.
The recitation of the Shiva Mahapuran concluded with due rituals, accompanied by Yajna, Havan, Godaan (cow donation), Katha Mahatmya, Kanya Pujan, and Bhandara.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

स्याल्दे/भिकियासैंण। जय महाकाल सेवा समिति भरसोली द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा में मुख्य यजमान महेन्द्र सिंह बंगारी उनकी पत्नी मीनाक्षी देवी बंगारी,गोपाल सिंह मैठानी उनकी पत्नी रुकमा देवी मैठानी,बालम सिंह बंगारी उनकी पत्नी पुष्पा देवी बंगारी,जगदीश चन्द्र जोशी उनकी पत्नी दया जोशी,चन्दन सिंह बंगारी उनकी पत्नी गोपुली देवी बंगारी व दीवान सिंह बंगारी उनकी धर्मपत्नी गोपुली देवी बंगारी द्वारा विधि विधान के साथ यज्ञ,हवन,गोदान,कन्याओं का पुजन व पूजा अर्चना की। तत्पश्चात कथा व्यास नन्दा वल्लभ पन्त द्वारा शिव महापुराण कथा के महत्वम से भगवान शिव के 19 रूद्र अवतारों का विस्तार से सुंदर वर्णन किया। और बताया कि भगवान शिव का मुख्य कार्य ब्रह्मांड का सृजन,संरक्षण और संहार करना है, उन्हें त्रिमूर्ति में संहारक माना जाता है, जो पुराने या समाप्त हो चुके चक्र को नव जीवन के लिए बदलते हैं। तत्पश्चात समिति द्वारा सभी भक्तों व श्रद्धालुओं के लिए भण्डारे का आयोजन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष प्रताप सिंह ड़गवाल ने सभी श्रोताओं,श्रद्धालुओं,कार्यकर्ताओं,ग्राम वासियों व क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में त्रिलोक सिंह पटवाल,आनन्द सिंह रावत,रामदत्त दत्त ढौडियाल,गोविन्द सिंह बंगारी,कैलाश ढौडियाल,हीरा सिंह बंगारी,लक्की प्रताप सिंह बंगारी,खुशहाल सिंह बंगारी,इंद्र सिंह महेरा,बचें सिंह बंगारी,मनोज चन्द्र जोशी,कुन्दन सिंह महेत्ता आदि लोग रहे।