Home उत्तराखंड राज्यपाल ने मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंचकर आपदा में घायल हुए जवानों का स्वास्थ्य...

राज्यपाल ने मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंचकर आपदा में घायल हुए जवानों का स्वास्थ्य हाल जाना

The Governor visited the Military Hospital and enquired about the health of the soldiers injured in the disaster
The Governor visited the Military Hospital and enquired about the health of the soldiers injured in the disaster

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून का भ्रमण कर धराली क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा में घायल हुए जवानों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।   राज्यपाल ने भर्ती जवानों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके साहस, हिम्मत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। राज्यपाल ने घायल जवानों से घटना से संबंधित अनुभव भी सुने और उनके मनोबल और जज्बे की प्रशंसा की। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों से जवानों के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि उन्हें समुचित उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर जीओसी सब एरिया मेजर जनरल एम.पी.एस. गिल सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।