21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

टीएचडीसीआईएल ने राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ मनाया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस 

THDCIL celebrates 79th Independence Day with commitment towards energy security of the nation
ऋषिकेश, 16-08-2025: विद्युत क्षेत्र की अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने अत्यंत उत्साह एवं राष्ट्रीय गौरव के साथ अपने कारपोरेट कार्यालय, ऋषिकेश सहित सभी परियोजना स्थलों एवं इकाई कार्यालयों में धूमधाम से 79वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस आयोजन ने संगठन की राष्ट्र की प्रगति, एकता और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर. के. विश्नोई ने कारपोरेट कार्यालय, ऋषिकेश में निदेशक (कार्मिक), श्री शैलेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।
सभा को संबोधित करते हुए श्री विश्नोई ने कहा कि संगठन ने हाल ही में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। इनमें 1320 मेगावाट खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की प्रथम इकाई तथा 1000 मेगावाट टिहरी पम्प स्टोरेज प्लांट की दो इकाइयों का सफलतापूर्वक प्रचालन शामिल है । श्री विश्नोई ने कहा कि ये उपलब्धियाँ टीएचडीसीआईएल की विकास यात्रा का एक ऐतिहासिक चरण हैं, जो राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा में इसकी प्रमुख भूमिका को सुदृढ़ करती हैं तथा निगम आगामी समय में खुर्जा एसटीपीपी (2×660 मेगावाट) तथा टिहरी पीएसपी (4×250 मेगावाट) की शेष इकाइयाँ पूर्ण करके और भी ऊँचाइयों को छुएगा |
इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक), श्री शैलेंद्र सिंह ने भी सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को हार्दिक बधाई दी और सभी से एकजुटता, ईमानदारी एवं नवाचार की भावना से कार्य करते हुए आत्मनिर्भर और विकसित भारत के साझा संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।
निदेशक (वित्त), श्री सिपन कुमार गर्ग ने टिहरी परियोजना में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परियोजना में उपस्थित अधिकारियों व् कर्मचारियों को उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने तथा राष्ट्र की प्रगति में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ, जो टीएचडीसीआईएल के इस संकल्प का प्रतीक है कि संगठन हर प्रयास में उत्कृष्टता प्रदान करते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के दृष्टिकोण को साकार करने में निरंतर योगदान देता रहेगा।

Related posts

डीएम दीक्षित ने किया तहसील भगवानपुर एवं विकास खंड भगवानपुर का औचक निरीक्षण

Primetimes Newz

तीन दिवसीय गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला-2025 का धूमधाम के साथ हुआ भव्य समापन

Primetimes Newz

महज उम्रदराज होना ही लाचार बहु-बच्चों को बेघर करने का लाईसेंस नहीः  डीएम

Primetimes Newz

Leave a Comment