विकासनगर। सात माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र से अपहृत किशोरी को पुलिस ने बरामद कर अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने इस दौरान किशोरी से जबरन शादी कर दी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपहरण का मुकदमा तरमीम करने के साथ ही दुराचार व पॉक्सो ऐक्ट में भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निवासी महिला ने 14 नवंबर 2022 को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 नवंबर को उसकी बेटी अचानक घर से गायब हो गयी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। करीब सात माह बीत जाने के बाद 21 जून को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम ने किशोरी के अपहरण के आरोपी युवराज पुत्र गोपीचंद निवासी जाटव मोहल्ला बिजनौर यूपी को नाबालिग के साथ लांघा रोड पर गिरफ्तार कर दिया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ शादी कर दी है। किशोरी के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस उसे मेडिकल कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी युवराज के खिलाफ पुलिस ने दुराचार करने और पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India