26.6 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

भाजपा की दिल्ली जीत पर बाजपुर में मिठाई बांटी

Sweets distributed in Bajpur on BJP's victory in Delhi

काशीपुर(आरएनएस)।  दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद शनिवार को उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर जमकर आतिशबाजी की साथ ही मिष्ठान वितरण किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता भगत सिंह चौक पर एकत्रित हुए यहां पर इन लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। साथ ही जोरदार आतिशबाजी की। राजेश कुमार ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की जीत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता झूठे वादे और झूठे लोगों से त्रस्त हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आकंठ तक डूबी आम आदमी पार्टी को जनता ने आईना दिखाया है। यहां सुल्तानपुर पट्टी के चेयरमैन राजीव सैनी, गौरव शर्मा, मनजीत सिंह राजू, प्रियंका अग्रवाल, बिट्टू चौहान, अमित चौहान, रेशम यादव, जॉनी मौर्य, कैलाश दिवाकर, शिवम दिवाकर आदि मौजूद रहे।

Related posts

शहीद सम्मान यात्रा 2.0 के तहत शहीद लेफ्टिनेंट प्रतीक आचार्य के आंगन की मिट्टी का संग्रहण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Primetimes Newz

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने कलेक्ट्रेट व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Primetimes Newz

प्रकाशन विभाग ने भारतीय कंटेंट निर्माण को बढ़ावा देने और घरेलू कहानी सुनाने की परंपराओं को समृद्ध करने के लिए छोटा भीम कॉमिक सीरिज़ का अनावरण किया

Primetimes Newz

Leave a Comment