रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
भिकियासैण (अल्मोड़ा)।सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर भतरौंजखान में स्मार्ट पैनल का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय, गोपाल पाण्डेय, जगदीश तिवारी, संन्तोष रावत, खीम सिंह बिष्ट हौशियार व विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा संयुक्त रूप में हुआ। विद्यालय के अध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय ने समस्त विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि सभी इस स्मार्ट पैनल का प्रयोग अपने शिक्षण कौशल को और बेहतर बनाने के लिए करेंगे जिससे सभी भैया बहिनों को इसका लाभ मिलेगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पृथ्वीकुलम के डायरेक्टर अभिषेक व उनकी टीम का आभार व्यक्त किया, जिनके माध्यम से विद्यालय में एक स्मार्ट पैनल, एक स्पीकर व एक वेब कैमरा विद्यालय को दिया गया है।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।
