Home Blog Page 9

पाबौं में कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत का कार्यकर्ताओं ने किया जोरादार स्वागत

Cabinet Minister Dr Rawat was given a rousing welcome by party workers in Pabau.
Cabinet Minister Dr Rawat was given a rousing welcome by party workers in Pabau.

अभिनंदन कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने फूलों से किया भव्य स्वागत

कैबिनेट मंत्री ने 570 लाख की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

पौड़ी/पाबौं, 16 फरवरी 2026
सूबे के कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत का सोमवार को श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पाबौं पहुंचने पर स्थानीय जनता एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पाबौं विकासखंड मुख्यालय में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़ा, जहां लोगों ने फूलों की वर्षा कर गगनभेदी नारों के साथ डाॅ. रावत का अभिनंदन किया।

कैबिनेट मंत्री का काफिला जैसे ही पाबौं पहुंचा, क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, झंडों और स्वागत बैनरों के साथ उनका स्वागत किया। ब्लॉक मुख्यालय में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को उत्सव का रूप दे दिया। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर डॉ. रावत ने जनता के अपार स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि राज्य में डबल इंजन सरकार के प्रयासों से विकास कार्यों को नई गति मिली है और श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र को भी इसका लाभ पहुंचाया जा रहा है।

इसके उपरांत खुण्डेश्वर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने 570 लाख रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इन योजनाओं में सड़क, पेयजल, शिक्षा और सामुदायिक भवनों से संबंधित कार्य शामिल हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, ब्लॉक प्रमुख लता, मातवार सिंह रावत, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानगण , क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं पार्टी पदाधिकारियों, स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत

Cooperation Minister Dr. Dhan Singh Rawat will be on a two-day visit to Gujarat.
Cooperation Minister Dr. Dhan Singh Rawat will be on a two-day visit to Gujarat.

गांधीनगर में आयोजित सहकारिता मंत्रियों के सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग

उच्च स्तरीय बैठक में ‘सहकार से समृद्धि’ पर रखेंगे उत्तराखंड का रोड़मैप

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होगा महामंथन

देहरादून, 16 फरवरी 2026
सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत 17 व 18 फरवरी को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गांधीनगर में आयोजित देशभर के राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक में प्रतिभाग करेंगे। यह बैठक केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित होगी। जिसमें डाॅ. रावत ‘सहकार से समृद्धि’ को लेकर राज्य सरकार की योजनाओं और भविष्य के रोड़मैप को रखेंगे साथ ही वह अपने सुझाव भी साझा करेंगे। इसके अलावा डाॅ. रावत अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गुजरात में सहकारिता के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों का भी दौरा करेंगे और वहां की कार्यप्रणाली व सहकारी व्यवस्थाओं से परिचित होंगे।

सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आगामी 17 फरवरी को महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर (गांधीनगर) में सहकारिता को लेकर महामंथन होगा। जिसमें डॉ. रावत ‘सहकार से समृद्धि’ को लेकर उत्तराखंड सरकार की सहकारिता योजनाओं, नवाचारों और भविष्य के रोडमैप को प्रस्तुत करेंगे। साथ ही सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने, किसानों की आय बढ़ाने, डेयरी व बहुउद्देश्यीय समितियों के विस्तार और सहकारी बैंकों की सुदृढ़ता को लेकर अपने सुझाव भी साझा करेंगे।

डॉ. रावत ने बताया कि सम्मेलन में देशभर में दो लाख नई बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियों, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियों के गठन, आधुनिक वेयरहाउस नेटवर्क, राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं में राज्यों की भागीदारी, प्राथमिक समितियों के कंप्यूटरीकरण, राष्ट्रीय सहकारी डाटाबेस के उपयोग और मानव संसाधन विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा उच्च स्तरीय सम्मेलन में दाल व मक्का उत्पादन को बढ़ावा देने, सहकारी बैंकों की चुनौतियों का समाधान, साझा सेवा इकाइयों और अम्ब्रेला संरचनाओं की मजबूती तथा राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की जायेगी।

गुजरात प्रवास के दौरान डॉ. रावत बनासकांठा जिले के सहकारिता संस्थानों का भी भ्रमण करेंगे। वह पालनपुर स्थित बनास डेयरी का दौरा कर डेयरी संचालन, विपणन प्रणाली व दुग्ध उत्पादों की प्रक्रिया का अवलोकन करेंगे व अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अतिरिक्त वह चीज प्लांट, यूएचटी प्लांट, फूड पार्क, ऑयल मिल, आटा प्लांट, बायो-सीएनजी व बायो फर्टिलाइजर इकाइयों का निरीक्षण भी करेंगे।

डॉ. रावत ने कहा कि गुजरात के सहकारिता मॉडल का अध्ययन कर उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को और सशक्त बनाया जाएगा, जिससे किसानों, दुग्ध उत्पादकों व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लाभ मिल सके।

चंद्रशेखर आर घोड़के ने संभाली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा की जिम्मेदारी

Chandrashekhar R Ghodke took over the responsibility of Senior Superintendent of Police, Almora.
Chandrashekhar R Ghodke took over the responsibility of Senior Superintendent of Police, Almora.

अल्मोड़ा। रविवार को चंद्रशेखर आर. घोड़के (आईपीएस) ने जनपद अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। जनपद पहुंचने पर उन्होंने पुलिस कार्यालय में सलामी लेने के बाद विधिवत रूप से पदभार संभाला। इससे पूर्व वह बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक तथा ऊधमसिंह नगर में अपराध एवं यातायात के पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचयात्मक बैठक की और इसके बाद मीडिया से पहली औपचारिक बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, यातायात व्यवस्था में सुधार, साइबर अपराधों पर नियंत्रण और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। उन्होंने विशेष रूप से नशे के खिलाफ अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं को नशे से बचाना और नशे की गिरफ्त में आ चुके युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है। इसके लिए जनजागरूकता अभियानों को भी व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीम वर्क के माध्यम से अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाया जाएगा और पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह एवं जनहितकारी बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

महाशिवरात्रि पर जागेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

A huge crowd of devotees gathered at Jageshwar Dham on Mahashivratri.
A huge crowd of devotees gathered at Jageshwar Dham on Mahashivratri.

अल्मोड़ा। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख जागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। रविवार को देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर परिसर में जुटने लगे। तड़के चार बजे से मंदिरों में घंटियों की ध्वनि और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, फूल और चंदन अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का क्रम चलता रहा। मंदिर के पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराए। जागेश्वर मंदिर के प्रधान पुजारी कैलाशानंद महाराज महामंडलेश्वर ने बताया कि महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह से जुड़ा है। इस दिन जागेश्वर धाम में की गई पूजा और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है और इसका फल कई गुना अधिक प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि यह स्थल भगवान शिव की तपोभूमि माना जाता है, जहां पूजा-अर्चना का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। महाशिवरात्रि के अवसर पर जागेश्वर धाम में मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मेले में धार्मिक सामग्री, प्रसाद, हस्तशिल्प और स्थानीय व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे। कई श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। रात के समय मंदिर परिसर का दृश्य और भी अधिक आध्यात्मिक हो गया। चार पहर की विशेष पूजा के तहत भगवान शिव के 1008 नामों के साथ महारुद्राभिषेक और महाभोग लगाया गया। इस दौरान दीपों की रोशनी, मंत्रोच्चार और घंटियों की ध्वनि ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु पूरी रात जागकर भगवान शिव का स्मरण करते रहे। वहीं संतान प्राप्ति की कामना लेकर कई महिलाओं ने अखंड ज्योति के साथ विशेष पूजा की।

सीएम धामी ने किया खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं हेतु नव निर्मित चैम्बर का लोकार्पण

CM Dhami inaugurated the newly constructed chamber for advocates in Khatima Civil Court.
CM Dhami inaugurated the newly constructed chamber for advocates in Khatima Civil Court.

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक करोड़ की लागत से खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं हेतु नव निर्मित चैम्बर का फीता काटकर व दीप प्रज्वालित कर लोकार्पण किया। कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं को महाशिवरात्रि पर्व व नए चैम्बर बनने की बधाई व शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि नया चैम्बर अधिवक्ताओं के लिए न्यायिक विमर्श व विधि अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा तथा न्यायिक कार्य सरलता से व त्वरित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेर्तत्व न्याय व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि खटीमा व खटीमा के आस पास से आने वाले अधिवक्ताओं के लिए व आम जन के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो पुराने गैर जरूरी व अंग्रेजो के जमाने से चले आ रहे कानूनों को हटाकर वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 लागू करने का ऐतिहासिक काम किया है। जिससे न्यायिक व्यवस्था प्रभावी हो रही है, ई-कोट्स प्रोजेक्ट, नेशनल ज्यूडिसियल डाटाक्रेट, फास्टट्रेक, स्पेशल कोर्ट, महिला एवं बाल अपराधों के लिए त्वरित न्याय तंत्र, ऑनलाइन के माध्यम से सुनवाई और डिजिटल केस मैनेजमेंट सिस्टम जैसी पहलों के द्वारा न्याय व्यवस्था को और अधिक तेज और सुगम बनाने की दिशा में क्रन्तिकारी परिवर्तन किये गए है। उन्होंने कहा की आज न्यायलयों में तकनीकी के प्रभावी उपयोग ने न केवल समय की बचत की है बल्कि प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाया है। जिससे न्याय प्रक्रिया पहले से अधिक विश्वसनीय वैज्ञानिक और प्रामाणिक बनी है।
माननीय मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के पश्चात देश भर में लगभग 7 हजार से अधिक कोर्ट का व 11 हजार आवासीय इकाइयों का निर्माण किया गया है, जो अपने आप में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है।  उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री जी से प्रेरणा लेकर उत्तराखंड में भी न्याय व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने,विधि शिक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा खटीमा का हर क्षेत्र में विकास किया जायेगा।
माननीय मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं के लिए 20 नए चैंबर बनाने हेतु 02 करोड़ 50 लाख  रुपए देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,विधायक गोपाल सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा,जिला जज सिकंद कुमार त्यागी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिला जज मंजू सिंह मुंडे, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय,बार एसोसिएशन अध्यक्ष सूरज प्रकाश राणा, सचिव भरत पांडे, अधिवक्ता गोपाल सिंह बिष्ट, के डी भट्ट सहित अधिवक्तागण, जनप्रतिनिधि,जनता मौजूद थे।

फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का देहरादून में 61वें संस्करण का भव्य कार्यक्रम

The 61st edition of Fit India Sundays on Cycle kicked off with a grand event in Dehradun.
The 61st edition of Fit India Sundays on Cycle kicked off with a grand event in Dehradun.

– नूपुर श्योराण, योगिता बाली, विशेष भृगुवंशी ने देहरादून में फिट इंडिया साइकिलिंग शो का नेतृत्व किया
– ओलंपियन, इंटरनेशनल मेडल विजेता और फिट इंडिया चैंपियनों ने संडेज़ ऑन साइकिल में किया प्रतिभाग
– युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुशासित कार्य-संकल्प से प्रेरणा लेनी चाहिए: भगत सिंह कोश्यारी
देहरादून।  देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में रविवार को “फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल” के 61वें संस्करण का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। उत्तराखंड की धुंधली पहाड़ियों, सर्दियों की सुनहरी धूप और साल वृक्षों से घिरे वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में फिटनेस, सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरण जागरूकता का सशक्त संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया, युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार समेत अन्य सहयोगियों द्वारा किया गया। इस आयोजन में 1000 से अधिक साइकिल चालकों ने भाग लिया, जिनमें स्कूली छात्र, युवा, पेशेवर, वरिष्ठ नागरिक तथा फिटनेस प्रेमी शामिल रहे। पूरा परेड ग्राउंड ऊर्जा, संगीत और प्रेरणा से भर गया और दून घाटी एक जीवंत फिटनेस उत्सव में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित खिलाड़ियों और फिटनेस आइकनों की प्रेरक उपस्थिति रही, जिनमें भारतीय बॉक्सिंग की उभरती हुई हेवीवेट खिलाड़ी नूपुर श्योराण, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी गोलकीपर एवं कोच योगिता बाली, ओलंपियन रेस वॉकर मनीष सिंह रावत, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित बास्केटबॉल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी तथा तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड से सम्मानित पर्वतारोही ताशी मलिक शामिल रहे। खिलाड़ियों ने प्रतिभागियों के साथ संवाद कर नियमित फिटनेस और अनुशासन के महत्व पर बल दिया। इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “चाहे व्यक्ति खिलाड़ी हो या नहीं, उसमें खेल भावना अवश्य होनी चाहिए। यही भावना जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाती है।” श्री कोश्यारी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से सीख लें, जिन्होंने फिटनेस और अनुशासन को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया है। “फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल” पहल की शुरुआत दिसंबर 2024 में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया द्वारा की गई थी, जो आज एक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। देशभर में अब तक 2.5 लाख से अधिक स्थानों पर लगभग 25 लाख नागरिक इस पहल से जुड़ चुके हैं। यह अभियान #FightObesity और #PollutionKaSolution जैसे महत्वपूर्ण विषयों को संबोधित करते हुए नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और कार्बन फुटप्रिंट कम करने के लिए प्रेरित करता है। प्रतिभागियों ने साइकिलिंग के साथ-साथ योग सत्र, वार्म-अप ड्रिल और सामुदायिक संवाद में भाग लिया, जिससे यह आयोजन एक समग्र स्वास्थ्य उत्सव बन गया। स्थानीय नागरिकों ने इसे केवल व्यायाम नहीं, बल्कि सामुदायिक जुड़ाव और प्रेरणा का अवसर बताया। उल्लेखनीय है कि फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत 29 अगस्त 2019 को देशवासियों को दैनिक जीवन में फिटनेस अपनाने के उद्देश्य से की गई थी। इसका लक्ष्य व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से नागरिकों को अधिक सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है। देहरादून में आयोजित यह 61वां संस्करण एक बार फिर इस तथ्य को रेखांकित करता है कि “फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल” केवल साप्ताहिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, सामुदायिक सहभागिता और सकारात्मक जीवनशैली का राष्ट्रीय अभियान बन चुका है।

देहरादून में फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का 61वां एडिशन होगा, जिसमें स्टार एथलीट और युवा करेंगे प्रतिभाग  

The 61st edition of Fit India Sundays on Cycle will be held in Dehradun, where star athletes and youth will participate.
The 61st edition of Fit India Sundays on Cycle will be held in Dehradun, where star athletes and youth will participate.

– बॉक्सर नूपुर श्योराण, पूर्व हॉकी गोलकीपर योगिता बाली और कई एथलीट परेड ग्राउंड में स्टूडेंट्स और नागरिकों के साथ करेंगे साइक्लिंग
– फिट इंडिया मूवमेंट 29 अगस्त, 2019 को प्रधानमंत्री ने फिटनेस को आमजन की रोज़मर्रा की ज़िंदगी का एक ज़रूरी हिस्सा बनाने की मुहिम शुरू की थी
– इस मूवमेंट का मकसद लोगों के व्यवहार में बदलाव लाना और ज़्यादा फिजिकली एक्टिव लाइफस्टाइल की ओर बढ़ना है
देहरादून। फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल देहरादून इवेंट 15 फरवरी, 2026 को सुबह 7:30 बजे परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित किया जाएगा। देहरादून फिटनेस और युवा एनर्जी का एक वाइब्रेंट हब बनने के लिए तैयार है, क्योंकि फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का 61वां एडिशन उत्तराखंड की राजधानी में शुरू हो रहा है। यह देश भर में होने वाले इस मूवमेंट के एक खास कैंपस-फोकस्ड एडिशन के लिए टॉप एथलीट, कॉलेज स्टूडेंट्स और फिटनेस के शौकीनों को एक साथ लाएगा। आने वाला एडिशन कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज़ के बीच फिट इंडिया मूवमेंट की बढ़ती पहुंच को दिखाता है, जो युवा भारतीयों को साइकिलिंग और एक्टिव लाइफस्टाइल को जीवनशैली के तौर पर अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।  दिसंबर 2024 में युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया द्वारा शुरू किया गया, फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल एक ‘जन आंदोलन’ बन गया है, जो फिटनेस, साफ पर्यावरण और सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देता है, इस मूवमेंट में देश भर में 2.5 लाख जगहों पर 25 लाख से ज़्यादा लोग शामिल हो रहे हैं।   प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ प्रोग्राम में बार-बार फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल पहल का ज़िक्र किया है। उन्होंने कहा है कि इस मूवमेंट के ज़रिए, भारत हेल्थ को रूटीन के साथ, एक्टिविटी को डिसिप्लिन के साथ, और पर्सनल वेल-बीइंग को नेशनल वेल-बीइंग के साथ बैलेंस करना सीख रहा है। यह कैंपेन #FightObesity और #PollutionKaSolution के दो ज़रूरी मुद्दों पर बात करता है, जिससे लोगों को कार्बन फुटप्रिंट कम करते हुए फिट रहने का एक आसान और मज़ेदार तरीका मिलता है। देहरादून एडिशन में स्टार पावर और प्रेरणा जोड़ने के लिए जाने-माने खिलाड़ियों की एक खास लाइन-अप होगी। इस ग्रुप को लीड कर रही हैं नूपुर श्योराण, जो महिला हैवीवेट बॉक्सिंग में भारत के जाने-माने नामों में से एक हैं। कई बार वर्ल्ड बॉक्सिंग कप गोल्ड मेडलिस्ट और वर्ल्ड चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट, श्योराण की मौजूदगी से युवा पार्टिसिपेंट्स को उनके अनुशासन, हिम्मत और इंटरनेशनल सफलता के सफ़र से मोटिवेट होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी मौजूद रहेंगे।
पूर्व भारतीय इंटरनेशनल गोलकीपर और मशहूर कोच योगिता बाली भी इस इवेंट का हिस्सा होंगी। भारत की सीनियर और जूनियर महिला हॉकी टीमों को बड़े कॉन्टिनेंटल और ग्लोबल इवेंट्स में सिल्वर मेडल दिलाने के बाद, बाली उस अनुभव और लीडरशिप की गहराई को दिखाती हैं जिसे फिट इंडिया मूवमेंट युवाओं के सामने दिखाना चाहता है।
साइकिलिंग रैली में अलग-अलग फील्ड के उभरते और जाने-माने स्टार्स भी शामिल होंगे, जिनमें माहिर फेंसर ऋषिका खजूरिया, ट्रिपल जंप गोल्ड मेडलिस्ट निहारिका वशिष्ठ, और बास्केटबॉल आइकन विशेष भृगुवंशी शामिल हैं, जो अर्जुन अवॉर्डी हैं और भारत के सबसे लंबे समय तक इंटरनेशनल बास्केटबॉल खेलने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं।
पॉपुलर फिटनेस कल्चर के साथ जुड़ाव को मजबूत करते हुए, फिट इंडिया के इन्फ्लुएंसर भी मौजूद रहेंगे, जिसमें पूर्व WWE स्टार शैंकी सिंह भी शामिल हैं, जिनके हिस्सा लेने से उत्साही स्टूडेंट की भीड़ आने और खेल और मूवमेंट के ज़रिए फिटनेस के मैसेज को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
देहरादून एडिशन में, कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्पेशल पार्टनर होंगे, जिसमें स्टूडेंट चैंपियंस के साथ राइड करेंगे, जिससे कैंपस का माहौल मिलकर फिटनेस, सस्टेनेबिलिटी और युवाओं की भागीदारी का जीता-जागता उदाहरण बन जाएगा। जैसे-जैसे फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल शहरों, कैंपस और कम्युनिटी में फैल रहा है, 61वां एडिशन देहरादून में एक आसान लेकिन दमदार मैसेज को और मज़बूत करने का वादा करता है: फिटनेस कोई इवेंट नहीं है, बल्कि रोज़ाना की एक आम आदत है—सबसे अच्छा अनुभव तब होता है जब सब एक साथ राइड करते हैं।
फिट इंडिया मूवमेंट 29 अगस्त, 2019 को प्रधानमंत्री ने फिटनेस को हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का ज़रूरी हिस्सा बनाने के मकसद से शुरू किया था। इस मूवमेंट का मकसद लोगों के व्यवहार में बदलाव लाना और ज़्यादा फिजिकली एक्टिव लाइफस्टाइल की ओर बढ़ना है।

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न

Swami Rama Himalayan University's 8th Convocation concludes with grandeur
Swami Rama Himalayan University's 8th Convocation concludes with grandeur

“डिग्री के साथ मानवता की सेवा का दायित्व भी जुड़ा है”- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
“युवा शक्ति ही उत्तराखंड और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत”- मुख्यमंत्री धामी
देहरादून।   केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में क्रमशः मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न संकायों में डिग्री प्राप्त करने वाले 1001 छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दीक्षांत केवल एक शैक्षणिक पड़ाव नहीं, बल्कि जीवन की नई यात्रा की शुरुआत है। डिग्री के साथ मानव निर्माण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व भी जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि अमृतकाल के अगले 25 वर्ष विकसित भारत के निर्माण के निर्णायक वर्ष होंगे, जिनमें आज के युवा साक्षी ही नहीं, कर्ताधर्ता भी बनेंगे। प्राप्त शिक्षा का उपयोग मानवता, गरीब और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए करने का आह्वान उन्होंने किया। केंद्रीय मंत्री ने विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान मानव सेवा, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की मजबूत और स्थिर अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य क्षेत्र में उपलब्धियों, आयुष्मान भारत योजना, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में सुधार, टीबी-मलेरिया-डायरिया उन्मूलन में प्रगति और कैंसर के अर्ली डिटेक्शन जैसी पहलों को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री ने संबोधन करते हुए सभी डिग्री प्राप्तकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी ताकत है और स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय ने शिक्षा, चिकित्सा और जनसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, टेलीमेडिसिन, पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का उल्लेखनीय सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी जी के उत्तराखंड के तीसरे दशक” की अवधारणा के अनुरूप उत्तराखंड में विकास कार्य संपादित किया जा रहे हैं। उन्होंने रिवर्स  पलायन, राज्य के जल- जंगल बचाने के लिए लिए गए ठोस निर्णयों, दूरस्थ क्षेत्रों तक सड़क-बिजली-इंटरनेट कनेक्टिविटी की पहुंच, पर्यटन विकास, एसडीजी रैंकिंग, मत्स्य विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में हो रहे सकारात्मक बदलावों की से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान, कौशल और संवेदनशीलता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें, ताकि उनके कार्यों में करुणा, मानवता और सेवा की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो। राज्य के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तराखंड मानव संसाधन से लेकर और संरचनात्मक सभी स्तर पर बेहतर कार्य कर रहा है और केंद्र सरकार से उत्तराखंड को स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में लगातार अनुकरणीय सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने स्वामी राम हिमालयन संस्थान के उत्तराखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान की सराहना की। संस्थान के अध्यक्ष डॉ.  विजय धस्माना ने शिक्षा को केवल डिग्री मात्र नहीं बल्कि आत्मज्ञान, सशक्तिकरण और परिवर्तन का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि संस्थान का मुख्य फोकस मानव सेवा और नैतिकता के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है।
1001 विद्यार्थियों को डिग्रियां, CDOE का शुभारंभ:
दीक्षांत समारोह में मेडिकल, एलाइड हेल्थ, नर्सिंग, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, योग विज्ञान एवं बायो-साइंसेज संकायों के 1001 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं।
31 विद्यार्थियों को अकादमिक अवार्ड, 2 छात्रों को स्वामी राम बेस्ट ग्रेजुएट अवार्ड तथा 14 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। समारोह के अवसर पर सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE) का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया। विश्वविद्यालय को NAAC से A+ ग्रेड प्राप्त होने के कारण CDOE के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रम यूजीसी से एंटाइटल्ड हैं, जिससे विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन शिक्षा मिलेगी। कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक झलक भी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर  सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजेंद्र डोभाल, प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर मंत्री गणेश जोशी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

Minister Ganesh Joshi paid tribute to the martyred soldiers on the seventh anniversary of the Pulwama terror attack.
Minister Ganesh Joshi paid tribute to the martyred soldiers on the seventh anniversary of the Pulwama terror attack.

देहरादून ।  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर सैनिक कल्याण निदेशालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने वीर शहीदों को नमन करते हुए पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश ने अपने 40 वीर जवानों को खोया था, जिसकी पीड़ा आज भी प्रत्येक भारतीय के हृदय में जीवित है। उन्होंने कहा कि देश अपने वीर शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलवामा हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक भारत की सैन्य शक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है, जिसके बाद शत्रु राष्ट्र भारत की ताकत को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसी भी शहीद को हम वापस नहीं ला सकते, लेकिन उनकी वीरता और बलिदान की गाथाएं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदनशील रहें और हरसंभव सहयोग प्रदान करें।  उन्होंने बताया कि पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों में उत्तराखंड के दो वीर सपूत भी शामिल थे। उत्तराखंड की वीरभूमि सदैव अपनी सैन्य परंपरा और शौर्य के लिए जानी जाती रही है। यहां के जवानों का साहस और बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणा है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के सम्मान और उनके परिजनों की सहायता के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है और सरकार उनके साथ हर परिस्थिति में खड़ी है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मेजर जनरल सम्मी सबरवाल (सेनि), उपनल एमडी ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट (सेनि), उपनिदेशक कर्नल योगेन्द्र कुमार (सेनि), उपनिदेशक विंग कमांडर निधि बधानी (सेनि), शमशेर सिंह बिष्ट सहित कई पूर्व सैनिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

Science Exhibition organised at Edify World School, Dehradun
Science Exhibition organised at Edify World School, Dehradun

देहरादून- 14 फरवरी 2026- एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 138 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में अतिथि के रूप में अभिभावकगण, विद्यालय के निदेशक महोदय एवं प्रधानाचार्या महोदया उपस्थित रहे।

इस प्रदर्शनी में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीवविज्ञान जैसे विभिन्न विषयों से संबंधित कार्यशील मॉडल प्रदर्शित किए गए। अभिभावक अपने बच्चों के साथ बड़ी संख्या में प्रदर्शनी देखने आए और विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए कार्यशील मॉडलों तथा उनके भविष्यगत उपयोगों को जानकर अत्यंत प्रभावित हुए। विद्यार्थियों ने प्रत्येक मॉडल को पूरे आत्मविश्वास के साथ समझाया तथा आगंतुकों के प्रश्नों का उत्साहपूर्वक उत्तर दिया।

विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की गई, जिससे उनका उत्साह और भी बढ़ा। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुआ तथा भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन हो यह सुनिश्चित किया गया।

Punjab National Bank launches digital loan “PNB Gruh Vatika” to promote rooftop organic gardening

रूफटॉप आर्गेनिक बागवानी के प्रोत्साहन के लिए पंजाब नैशनल बैंक ने...

0
देहरादून- 11 मार्च 2026: पंजाब नेशनल बैंक भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, ने “पीएनबी गृह वाटिका ” नामक नई...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler