Home Blog Page 71

आपदा पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाना हमारी प्राथमिकता:  मुख्यमंत्री

Providing all possible assistance to disaster victims is our priority Chief Minister
Providing all possible assistance to disaster victims is our priority Chief Minister

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित बसुकेदार क्षेत्र के तालजामण, डूंगर, बड़ेथ, जौला, कमद, उछोला, छैनागाड़, पटुय आदि गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने जिला पंचायत सभागार, रुद्रप्रयाग में बैठक कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों, विद्युत, पेयजल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, मोटर मार्गों की अद्यतन स्थिति और केदारनाथ धाम यात्रा की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष मानसून काल में समूचे प्रदेश ने आपदा के कारण कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने प्रभावितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और आपदा के समय जिला प्रशासन की तत्परता से कार्य करने पर सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रभावित क्षेत्रों में तत्परता से पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किए जाने से प्रभावितों को हौसला मिला है।
मुख्यमंत्री ने आपदा की इस घड़ी में राज्य को पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई आपदा की स्थिति की जानकारी का अपडेट समय-समय पर प्रधानमंत्री ले रहे थे। देहरादून पहुंचकर उन्होंने प्रभावितों से भेंट करने के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में तात्कालिक राहत पहुंचाने के लिए 1200 करोड़ की धनराशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आगामी 30 सितम्बर तक अलर्ट मोड पर रहकर आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने नदी-नालों पर अतिक्रमण हटाने पर विशेष निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून के बाद केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है, इसके दृष्टिगत यात्रा व्यवस्थाओं को चाक – चौबंद बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है और यात्रा को सुगम बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जाएं।
जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन ने मुख्यमंत्री को जनपद में मानसून काल तथा 28 अगस्त को आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने आपदा के दौरान प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने एवं राहत शिविरों में आश्रय देने की व्यवस्था, खाद्यान्न किट, रिफ्रेशमेंट किट, सोलर लाइट, कंबल, टेंट, तिरपाल, टॉर्च, चिकित्सा सुविधाएं एवं मेडिकल कैंप संचालित किए जाने राहत एवं बचाव कार्यों में मानवीय संसाधन, हेली सेवा द्वारा प्रसव पीड़िताओं को अस्पताल पहुंचाना, खाद्यान्न वितरण आपदा से पशु क्षति, निजी संपत्ति एवं पशुधन क्षति, भवन व गौशालाओं की क्षति सहित सड़क मार्ग, पेयजल योजनाएं, विद्युत पोल-ट्रांसफार्मर, कृषि भूमि आदि प्रभावित हुए परिसंपत्तियों के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।
जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को जनपद के सड़क मार्गों पर जवाड़ी बाईपास, सिरोबगड़, मुनकटिया, गौरीकुंड हाईवे सहित संवेदनशील स्थलों तथा केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हुए नुकसान एवं सुधार कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई तथा केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण में अनुमानित यात्रियों की संख्या, हेली सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी गई।
विधायक रुद्रप्रयाग एवं विधायक केदारनाथ ने आपदा की घड़ी में त्वरित कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा से हुई क्षति, सड़क मार्ग निर्माण एवं अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया।
इस अवसर पर चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रितु नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, जिलाधिकारी प्रतीक जैन, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।

आपदा प्रभावित कॉलेजो के छात्र-छात्राओं को निशुल्क पढ़ायेगा जीआरडी कॉलेज !

GRD College will provide free education to students of disaster-affected colleges.

देहरादून – 20 सितंबर 2025, प्रदेश में पिछले दिनों आई आपदा के कारण प्रेम नगर, पौंधा, सेलाकुई आदि ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित कुछ कॉलेजो को अति वर्षा के कारण काफी नुकसान पहुंचा है एवं कुछ जगह पर छात्र-छात्राओं कि पढ़ाई अभी भी बाधित हो रही है ऐसे समय में देहरादून के नगरीय क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठित जीआरडी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, राजपुर रोड देहरादून ने अपने कैंपस में आपदा प्रभावित कॉलेजो के छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क वैकल्पिक व्यवस्था की सुविधा दी है ।

जीआरडी कॉलेज के वाईस चेयरमैन इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जीआरडी कैंपस में आपदा से प्रभावित ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्र के कॉलेजो के छात्र छात्राओं के लिए निशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था की गयी हैं जिसमें आपदा प्रभावित कॉलेजो के छात्र छात्राएं अपने प्रधानाचार्य से अनुमति लेकर संस्थान में चल रही क्लासेस में बैठकर निशुल्क पढ़ाई कर सकते हैं तथा कैंपस में उपलब्ध लाइब्रेरी एवं लैब का उपयोग भी कर सकते हैं।

महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने बताया कि अगस्त एवं सितंबर महीने में उत्तराखंड में अति दृष्टि एवं भूस्खलन की घटनाएं बहुत हुई है जिससे प्रदेश के कई कॉलेजों एवं विस्वविद्यालयो को भारी नुकसान हुआ है तथा छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी बाधित हुई है। ऐसे मुश्किल समय में कॉलेज के मैनेजमेंट ने बहुत सराहनीय निर्णय लिया है। आपदा से प्रभावित जो भी इच्छुक छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई को निरंतर जारी रखना चाहते हैं वह अपने कॉलेज के प्रधानाचार्य से लिखित अनुमति लेकर जीआरडी में तब तक पढाई कर सकते है जब तक उनके अपने कॉलेज में स्थिति सामान्य होती है!

जॉर्ज एवरेस्ट टेंडर विवाद पहुंचा राज्यपाल के पास

George Everest tender dispute reaches Governor
George Everest tender dispute reaches Governor

देहरादून। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश की बहुमूल्य जमीनों को सरकार के संरक्षण में खुर्द बुर्द किये जाने की शिकायत की है। कांग्रेस डेलिगेशन ने इस मामले की सीबीआई जांच कराये जाने व जॉर्ज एवरेस्ट की भूमि कंपनी को देने का आदेश तुरंत निरस्त किए जाने का आग्रह राज्यपाल से किया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में राज्यपाल से मुलाकात की। सभी ने जॉर्ज एवरेस्ट भूमि का मसला उनके समक्ष रखा। कांग्रेस नेताओं ने इस मामले की सीबीआई जांच कराये जाने व बैरागी कैंप की भूमि किराए पर देने की प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने की मांग की है। कांग्रेस जनों का कहना है कि राज्य के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों में से एक मसूरी के पार्क इस्टेट के हाथी पांव इलाके में पर्यटन विभाग की 422 एकड़ भूमि है। इनमें से अधिकांश जमीन 1990 से 1992 तक तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार और पर्यटन विकास के उद्देश्य से स्थानीय भूमिधरों से अधिग्रहित की गई थी। तब से इस क्षेत्र को जॉर्ज एवरेस्ट स्टेट के नाम से भी जाना जाता है। 19 जुलाई 2023 को उत्तराखंड के पर्यटन सचिव रहे सचिन कुर्वे ने इस भूमि में से 172 एकड़ भूमि राजस एरो स्पोर्ट्स एन्ड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड को केवल एक करोड रुपए सालाना किराए पर पर्यटन गतिविधियों के नाम पर 15 साल के लिए दे दी।
टेंडर की शर्तों के अनुसार अगले 15 वर्षों के लिए भी अगर यह जमीन किराए पर दी जानी है तो प्राथमिकता इसी कंपनी को मिलेगी। इसका मतलब उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने इस जमीन को 30 साल के लिए योग गुरु बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की कंपनी को देने का पूरा इंतजाम कर लिया है। कांग्रेस का कहना है कि मसूरी जैसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में इस भूमि का वर्तमान बाजार मूल्य 30 हजार करोड़ के आसपास है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा अब हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप की जमीन को भी इसी कंपनी को देने की तैयारी की जा रही है।
कांग्रेस ने राज्यपाल से बैरागी कैंप की टेंडर प्रक्रिया रोके जाने का आग्रह किया है। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में आई आपदा पर सरकार को पूरी तरह विफल बताया है। उत्तराखंड के राज्यपाल को सौपें ज्ञापन में कांग्रेस का कहना है कि तीन दिन से देहरादून समेत प्रभावित क्षेत्रों में बिजली पानी सुचारु नहीं हो पा रहा है। राहत और पुनर्वास के काम ठप पड़े हुए हैं। बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। सरकार की कोई तैयारी दिखाई नहीं दे रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहा कांग्रेस ने उत्तराखंड की जमीनों को खुर्द बुर्द किए जाने, राज्य में आई आपदा जैसे ज्वलंत मुद्दों पर राज्यपाल के समक्ष उठाया है। हरीश रावत ने कहा राज्य में आई आपदा में मुख्यमंत्री दिखाई दे रहे हैं लेकिन शासन कहीं नहीं दिखाई दे रहा है। सरकारी तंत्र और मंत्रीगण संकट की इस घड़ी में नजर नहीं आ रहे हैं। देहरादून में तो पानी, विद्युत आपूर्ति को बहाल करने के लिए दो-दो दिन का समय लग जा रहा है। हरीश रावत ने कहा लोगों के घरों में मलबा घुसा हुआ है। उस मलबे को निकालने और नालियों को साफ करने के कोई प्रयास नहीं किया जा रहे है।

महाराज ने पत्रकार पंकज पंवार की पत्नी के निधन पर दुःख जताया

Maharaj expressed grief over the death of journalist Pankaj Panwar's wife.

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने वरिष्ठ पत्रकार पंकज पंवार के आवास पर पहुंच कर उनकी पत्नी के असामायिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी ओर से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने पत्रकार पंकज पंवार और उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना भी दी।

पीएनबी नें भारतीय तटरक्षक बल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

PNB signs MoU with Indian Coast Guard
PNB signs MoU with Indian Coast Guard

देहरादून-19 सितंबर 2025: सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने भारतीय तटरक्षक बल  के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। बैंक की प्रमुख योजना  ” पीएनबी रक्षक प्लस” के अंतर्गत पीएनबी भारतीय तटरक्षक बल के सभी सेवारत कर्मियों और पेंशनभोगियों को उन्नत बीमा कवरेज और अन्य लाभों के साथ सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान कर रहा है।

समझौता ज्ञापन पर पीएनबी की ओर से श्री एस. पी. सिंह, महाप्रबंधक और भारतीय तटरक्षक निदेशालय की ओर से डीआईजी नरेंद्र सिंह ने पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक श्री सुरेश कुमार राणा और बैंक तथा भारतीय तटरक्षक बल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।

योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ इस प्रकार हैं:

1. व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा – ₹100 लाख

2. सावधि जीवन बीमा – सभी अधिकारियों के लिए ₹5 लाख

3. हवाई दुर्घटना बीमा – ₹150 लाख

4. स्थायी/आंशिक दिव्यांगता कवरेज – ₹100 लाख

5. ऑपरेशन के दौरान मृत्यु के लिए अतिरिक्त कवर – ₹10 लाख

इसके अतिरिक्त रक्षक खाताधारक के आश्रितों और परिवारों को कई अन्य लाभ दिए जा रहे हैं।

बैंक हमारे समुद्री योद्धाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के प्रति समर्पित है और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेगा।

चमोली नंदानगर में बादल फटा, मलबे की चपेट में आकर 10 लोग लापता,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Cloudburst in Chamoli Nandanagar; 10 people missing after being hit by debris; rescue operation underway
Cloudburst in Chamoli Nandanagar; 10 people missing after being hit by debris; rescue operation underway

चमोली। चमोली की नंदनगर पंचायत में बुधवार रात करीब डेढ़ बजे पांच स्थानों पर बादल फटने के बाद आए मलबे की चपेट में आकर 10 लोग लापता हैं। तीन लोगों को बचा लिया गया है। धुरमा गांव से दो और फाली गांव से लापता आठ लोगों की खोज की जा रही है। कुंतरी, पाली, सैंती, धुरमा व भैंसवाड़ा गांव में भारी नुकसान पहुंचा है। 40 से अधिक भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। 150 से अधिक आपदा प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। दो महिलाओं और एक बच्चे को मलबे से निकाला
दो महिलाओं और एक बच्चे को पुलिस व डीडीआरएफ की टीमों ने मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला। इन घायलों को नंदानगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। करीब 200 ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, ग्राम कुंतरी लगा सरपाणी में भी दो लोग लापता हैं और दो भवन ध्वस्त हुए हैं। यहां भी रेस्क्यू टीमों ने 100 ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला। ग्राम धुर्मा में मोक्ष नदी उफान पर आ गई, जिससे दो लोग लापता हैं और करीब 10 मकानों को नुकसान पहुंचा है।
बचाव कार्यों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी (गौचर 8वीं वाहिनी), डीडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें जुटी हैं। लेकिन सड़कों के जगह-जगह बंद होने और भूस्खलन के कारण टीमों को घटनास्थल पर पहुंचने में देरी हो रही है। अधिकतर टीमें अब पैदल मार्ग से मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि लापता लोगों की खोज की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और भारी बारिश आफत बनी हुई है। देहरादून के बाद बुधवार को हरिद्वार के कई इलाकों में भारी बारिश आफत बनी रही। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में रुक-रुककर तीव्र वर्षा के दौर हो रहे हैं। अभी उत्तराखंड में वर्षा का क्रम बना रहने का अनुमान है। मानसून की सक्रियता के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अत्यंत भारी वर्षा होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की आशंका है। यलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों में भी कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र वर्षा हो सकती है।

लापता लोगों का विवरण:
कुंतारी फाली गांव से लापता: कुंवर सिंह s/o बलवंत सिंह (उम्र लगभग 42), कांता देवी पत्नी कुंवर सिंह (38), विशाल पुत्र कुंवर सिंह, नरेन्द्र सिंह s/o कुताल सिंह (40), जगदम्बा प्रसाद पुत्र ख्याली राम(70), विकास, भागा देवी पत्नी जगदम्बा प्रसाद (65)b देवेश्वरी देवी पत्नी दिलबर सिंह (65).
धुर्मा गांव में दो लापता: धुर्मा में 2 लोगों के लापता होने की सूचना हैं. इसमें गुमान सिंह पुत्र चन्द्र सिंह (उम्र 75) व ममता देवी पत्नी विक्रम सिंह (उम्र 38) के लापता होने के सूचना है.

राष्ट्रीय पोषण मिशन माह के अंतर्गत आयोजित की गई चित्र प्रदर्शन

Photo exhibition organized under National Nutrition Mission Month
Photo exhibition organized under National Nutrition Mission Month

– हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनूपमा रावत ने किया एग्जीबिशन का उद्घाटन
– भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो के तत्वाधान में ग्राम अजीतपुर ,जिया पोता में चल रहा है जन-जागरूकता अभियान
हरिद्वार।  भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रादेशिक शाखा देहरादून के तत्वाधान में राष्ट्रीय पोषण मिशन अभियान के अंतर्गत 1 सितंबर से शुरू हुए पोषण माह के अंतर्गत क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ने एस नयाल के संयोजन में ग्राम अजीतपुर ,जिया पोता में 17 सितंबर से जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया इस अभियान के अंतर्गत जहां ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण मिशन को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है वही ग्राम जिया पोता में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की विधायक अनुपम रावत ने पोषण मिशन पर आधारित दो दिवसीय एग्जिबिशन (चित्र प्रदर्शनी) का शुभारंभ किया इसके अतिरिक्त महिला बाल विकास विभाग के द्वारा विभिन्न स्टाल लगाए गए स्वास्थ्य विभाग ने इस कार्यक्रम में आई महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए विधायक अनुपम रावत ने कहा कि महिला समाज की नींव है और बच्चे देश का भविष्य सरकारी योजनाओं के माध्यम से स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण किया जा रहा है उन्होंने अपनी विधानसभा में आयोजित किए गए केंद्रीय संचार ब्यूरो के इस कार्यक्रम के लिए विभाग का आभार व्यक्त किया और हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के जागरूक निवासियों से इस अभियान से जुड़कर लाभ उठाने का आग्रह किया कार्यक्रम का संचालन केंद्र संचार ब्यूरो  प्रादेशिक कार्यालय देहरादून के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ने एस नयाल ने किया इस अवसर पर ग्राम अजीतपुर के प्रधान प्रखर कश्यप ,ग्राम जिया पोता के प्रधान कृष्ण पाल, समाज सेवी डॉक्टर विजेंद्र सिंह वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व राज्य मंत्री नाग सिंह कश्यप, दिनेश कश्यप आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम के मध्य हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया जिसमें  प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को मुख्य अतिथि विधायक अनुपम रावत ने पुरस्कृत किया। इसके अतिरिक्त ग्राम अजीतपुर जिया पोता के विभिन्न विद्यालयों में पोषण मिशन पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी आदि का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागि बच्चों ने भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त किये शुक्रवार को एग्जीबिशन और जन जागरूकता अभियान का समापन होगा।

उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के वैज्ञानिकों ने किया भीमगोड़ा क्षेत्र में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन हेतु स्थलीय निरीक्षण

Scientists from the Uttarakhand Landslide Mitigation and Management Centre conducted a field inspection in the Bhimgoda area for proper management of landslides occurring from the hill.
Scientists from the Uttarakhand Landslide Mitigation and Management Centre conducted a field inspection in the Bhimgoda area for proper management of landslides occurring from the hill.

– भूवैज्ञानिक टीम द्वारा भीमगोड़ा क्षेत्र एवं रेलवे ट्रैक पर हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन हेतु जल्द सौंपेंगे जिला प्रशासन को रिपोर्ट।
– निरीक्षण के दौरान वनविभाग, आपदा प्रबंधन एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी रहे मौजूद।
हरिद्वार। भीमगोड़ा क्षेत्र में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के भूवैज्ञानिक टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया।

इस निरीक्षण के दौरान सीनियर भूवैज्ञानिक डॉ रुचिका टेंडन ने अवगत कराया कि भीमगोड़ा क्षेत्र के मेजर भूगर्भीय समस्या है यह की जो रॉक  मड स्टोन का जो पहाड़ है वह बहुत कमज़ोर है,उन्होंने कहा कि यह के स्टोन का परीक्षण कराया जायेगा, परीक्षण उपरांत ही भूस्खलन क्षेत्र के उचित प्रबंधन के लिए व्यवस्था कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि इसकी जांच रिपोर्ट जल्द ही प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी तथा इस संबंध में जो भी ट्रीटमेंट प्लान तैयार किया जाएगा उसके लिए वन विभाग,रेलवे,लोक निर्माण विभाग एव आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान भूवैज्ञानिक डॉ रघुबीर,उप निर्देशक राजा जी पार्क अजेय नेगी,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार,सहायक अभियंता लोनिवि गणेश जोशी,सुनील कुमार एवं रेंजर वीरेंद्र तिवारी,चौकी इंचार्ज हरकी पौड़ी संजीत कंडारी आदि मौजूद रहे।

एआरटीओ ने किया रोशनाबाद स्थित कार्यालय परिसर, फिटनेस सेंटर एवं वाहन डीलरशिप का औचक निरीक्षण

ARTO conducted surprise inspection of office premises, fitness centre and vehicle dealership located in Roshanabad.
ARTO conducted surprise inspection of office premises, fitness centre and vehicle dealership located in Roshanabad.

हरिद्वार। एआरटीओ निखिल शर्मा ने आज रोशनाबाद स्थित कार्यालय परिसर, फिटनेस सेंटर एवं वाहन डीलरशिप का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालय व्यवस्था को और अधिक अनुशासित व पारदर्शी बनाने हेतु कई महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
कार्यालय परिसर का निरीक्षण:  सभी अनुभाग प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यालय परिसर में किसी भी प्रकार से अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश न होने पाए। गेट पर तैनात कर्मियों को यह स्पष्ट आदेश दिए गए कि केवल अधिकृत व्यक्ति ही कार्यालय में प्रवेश करे साथ ही उनके द्वारा दी गई इस व्यवस्था की सख़्ती से अनुपालना सुनिश्चित की जाए तथा जिम्मेदारी निर्धारित रहे।
फिटनेस सेंटर का निरीक्षण:   फिटनेस सेंटर में पूर्व निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई। यह दोहराया गया कि किसी भी स्थिति में अपात्र अथवा तकनीकी दृष्टि से अनुपयुक्त वाहन को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी न किया जाए। सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने वाहन डीलरशिप का निरीक्षण के दौरान सभी वाहन डीलरशिप को निर्देश दिए गए कि दर सूची (रेट लिस्ट) स्पष्ट स्थान पर प्रदर्शित की जाए तथा फॉर्म-19 का संधारण नियमानुसार किया जाए। पिछली निरीक्षण रिपोर्ट में दिए गए निर्देशों की अनुपालना की स्थिति की भी समीक्षा की गई। यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि ट्रेड सर्टिफिकेट के दुरुपयोग अथवा नियमों के उल्लंघन की कोई भी घटना सामने आती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्यवाही, बहुमंजिले भवन को किया सील

MDDA takes strict action against illegal construction, seals multi-storey building

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा आज मालसी-सिनोला-मसूरी रोड पर अवैध रूप से किए जा रहे बहुमंजिले भवन निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की गई। जै पात्रा द्वारा किए जा रहे इस अवैध निर्माण को मौके पर सील कर दिया गया है। एमडीडीए की यह कार्रवाई अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने और शहर के व्यवस्थित विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस कदम है।

कार्यवाही के दौरान सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता सचिन तोमर एवं उमेश वर्मा तथा सुपरवाइजर मौके पर मौजूद रहे।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा शहर के सौंदर्य और संतुलित विकास के लिए अवैध निर्माण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण लगातार निगरानी कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। जनता से भी अपील है कि वे किसी भी प्रकार के निर्माण से पहले अनुमोदन अवश्य प्राप्त करें।एमडीडीए द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाइयाँ निरंतर जारी रहेंगी।

EDII Facilitates GI Certification for ‘Surat Cut (Diamond)’; 5 Crafts Receive GI Tags, Several Others Under Process

ईडीआईआई ने ‘सूरत कट (डायमंड)’ को जीआई प्रमाणपत्र दिलाने में किया...

0
देहरादून - 17 मार्च, 2026: एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई), अहमदाबाद पारंपरिक शिल्पों के संरक्षण और कारीगरों की आजीविका को बढ़ावा देने के...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler