Home Blog Page 636

बाईक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा आरोपी गिरफ्तार

03.01.2022

तीन बाईक बरामद
हरिद्वार।   थाना सिडकुल पुलिस ने बाईक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हाल ही में चुरायी गयी तीन बाईक बरामद हुई हैं। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि बीते महीने थाना क्षेत्र में बाईक चोरी के तीन मामले सामने आने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने सुरागरसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर महिन्द्रा चौक पर केविन केयर के समीप बाईक सवार एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बरामद बाईक चोरी की निकली। पूछताछ के बाद आरोपी सचिन निवासी सिविल लाईन रूड़की की निशानदेही पर थाना क्षेत्र से हाल ही में चुरायी गयी दो बाईक और बरामद हुई। पुलिस टीम में एसएसआई मौहम्मद शहजाद अली, कोर्ट चौकी प्रभारी एसआई रघुवीर सिंह रावत, एसआई कमल कुमार, कांस्टेबल विपेंद्र, जितेंद्र रावत, कुन्दन व विक्रम शामिल रहे।

कच्ची शराब सहित गिरफ्तार

03.01.2022

हरिद्ना श्यामपुर पुलिस ने एक आरोपी को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान आरोपी शीशराम निवासी इंदिरा नगर गैंडीखाता श्यामपुर को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह कच्ची शराब बनाकर आसपास के इलाकों में बेचता है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल राजेंद्र व अजय बिष्ट शामिल रहे।

सट्टे की खाईबाड़ी करते दो दबोचे

03.01.2022

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सट्टे खाईबाड़ी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे 10070 रूपए की नकदी बरामद हुई है। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी बिक्री तथा सट्टे की खाईबाड़ी में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे मुस्तकीम व शाहनवाज निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा को सट्टा पर्ची व नकदी सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे सट्टा पर्ची के अलावा 4410 व 5660 रूपए की नकदी बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।  कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित

03.01.2022

ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने आज 121 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें केंद्र शासित सहित 27 राज्यों के उपाध्यक्ष एवं सचिव सहित युवक एवं महिला विंगों को भी सम्मिलित किया गया है । राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष ,महामंत्री एवं मुख्य सलाहकार के साथ ही सात वरिष्ठ जनों को सलाहकार तथा 10 कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई।
ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.प्रदीप गोपालदास ज्योति के अनुमोदन से जारी कार्यकारिणी सूची प्रेस क्लब हरिद्वार से जारी करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि संस्था का गठन 1984 में हुआ था। तभी से यह संस्था संपूर्ण भारतवर्ष में समाज के लोगों को संगठित कर जनकल्याण के कार्यों का संचालन कर रही है। समाज के निर्धन छात्रों की फीस तथा निर्धन कन्याओं के विवाह के साथ ही संस्था ने कोरोना काल में संपूर्ण भारतवर्ष में जरूरतमंद लोगों की सहायता की । संगठन की भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारतवर्ष में सद्भाव एवं समन्वय की भावना स्थापित करने के लिए दिल्ली में ब्राह्मण भवन एवं हरिद्वार में परशुराम भवन के नाम से धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही जहां हमारे फेडरेशन की प्रदेश इकाइयां हैं, वहां प्रत्येक प्रदेश में एक भवन की स्थापना भी कराई जाएगी। ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.प्रदीप गोपालदास ज्योति एवं चुनाव अधिकारी डॉ.श्रीभगवान शर्मा, के.सी.दवे एडवोकेट एवं पंकज मिश्रा के हस्ताक्षर से जारी सूची की प्रतियां भी पत्रकारों को उपलब्ध कराई। पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय महामंत्री पदम प्रकाश शर्मा, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता शर्मा, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित के साथ ही रमेश चंद शर्मा एवं भानूप्रताप कुर्ल इत्यादि उपस्थित थे।

थाना दिवस पर 13 शिकायतें दर्ज

03.01.2022

जिले में आयोजित थाना दिवस पर 13 शिकायतें दर्ज हुईं। उनमें से भी समस्याओं का समाधान किया गया। पुलिस उपाधीक्षक कपकोट शिवराज सिंह राणा ने कपकोट थाने में आयोजित थाना दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद थानाध्यक्ष को हर समस्या का समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जगदीश ढकरियाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। झिरौली, बैजनाथ, कौसानी, कांडा पुलिस ने भी समस्याएं सुनीं। पूरे जिले में आयोजित थाना दिवस में 130 लोग उपस्थित रहे। 13 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से सभी 13 शिकायतों का जनपद पुलिस द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया। लोगों को साईबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, नशा, महिलाओं के कानूनी अधिकारों, गौरा शक्ति एप, ट्रैफिक आई एप, साइबर हेल्पलाइन नंबर 155260 आदि की जानकारी दी गई।

दवा और उपकरणों की ऑनलाइन बिक्री पर लगे रोक

03.01.2022

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स की जनरल बॉडी की बैठक दून में हुई। जिसमें पर्यवेक्षक प्रदेश संयुक्त मंत्री प्रदीप जनोटी शामिल हुए। 19 जनवरी को होने वाली एक दिवसीय आम हड़ताल एवं 16 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई। अध्यक्षता कामरेड रघुवीर तडियाल ने की और मुख्य वक्ता कामरेज धनंजय पांडेय और राज्य सचिव अनिल पंवार ने विस्तार से मांगों पर बताया। कहा कि लेबर कोड बिल को समाप्त कर पुरानी श्रम कानून लागू की जाए। सेल्स प्रमोशन ईकाई के लिए वैधानिक कार्य नियमावली बनाई जाए। दवाई पर जीएसटी खत्म की जाए। ऑनलाइन दवाओं और उपकरणों की बिक्री पर रोक लगे। स्वास्थ्य बजट जीडीपी का पांच फीसदी तय किया जाए। न्यूनतम वेतन 26 हजार तय हो और काम केवल आठ घंटे लिया जाए। इस दौरान दौरान शिवराज सुयाल, राजेंद्र बिष्ट, अमित गौतम, शिवरण नारायण, विपुल, करन रावत, विनोद थापा, रजत रावत, मंजीत, आरिश सिरोही आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट 259 केस

03.01.2022

उत्तराखंड में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं पिछले कुछ दिनों से लगातार मामले बढ़ रहे हैं नए साल के कार्यक्रमों के चलते भी प्रदेश भर में कोरोना के मामले बढ़े हैं। आज उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट आज 259 कोरोना सामने गनीमत यह रही आज नहीं हुई किसी की मौत प्रदेश में एक्टिव केस पहुंचे 506 सबसे ज्यादा मामले नैनीताल में पाए गए जहां 91 मामले सामने आए उसके बाद देहरादून में 77 हरिद्वार में 15 अल्मोड़ा में 1 पौड़ी गढ़वाल में 28 पिथौरागढ़ में 8 टिहरी गढ़वाल में 5 उधम सिंह नगर में 34 नए मामले सामने

शहीद हवलदार प्रदीप थापा की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम

03.01.2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नागालैंड में शहीद हुए सेना के जवान प्रदीप थापा को श्रद्धांजलि देने अनारवाला गुच्चुपानी, उनके आवास पर पहुंचे। जहां सीएम ने परिजनों को ढांढस बंधाया।  शहीद हवलदार प्रदीप थापा (1/3 गोरखा राइफल्स) के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की, एवं उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने ईश्वर से अमर शहीद की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएँ साझा की। उन्होंने कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें, उन्होंने कहा शहीद हवलदार प्रदीप थापा के बलिदान को हम सब नमन करते हैं। उत्तराखंड सरकार शहीद के परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे

आप के कार्यकारी अध्यक्ष अनंत राम चौहान कांग्रेस मे शामिल

03.01.2022

आम आदमी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अनंत राम चौहान ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई है। बताया जा रहा है कि पार्टी में अपनी अनदेखी से अनंत राम नाराज और आम आदमी पार्टी के विकास नगर सीट से अपनी दावेदारी जता रहे थे। वहीं, आम आदमी पार्टी का कहना है कि अनंत राम चौहान के पार्टी छोड़ने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। आप के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली का कहना है कि 8 माह पहले ही पार्टी की ओर से उन्होंने कहा था कि भाजपा और कांग्रेस कुछ लोगों को आप में प्लांट कर रहे हैं, ताकि वह अंत समय में पार्टी को नुकसान पहुंचा सकें। लेकिन आप बहुत बड़ी और कार्यकर्ता बेस पार्टी है, इसलिए लोग आम आदमी पार्टी में आ भी रहे हैं और यहां से जा भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो पार्टी से जा रहे हैं वह भी सब सम्मान से जा रहे हैं और जो पार्टी में शामिल हो रहे हैं, वो सम्मान पूर्वक ज्वॉइन कर रहे हैं। ऐसे में अनंत राम चौहान के पार्टी छोड़ने से आप को कोई नुकसान नहीं हुआ है.पढ़ें- हरिद्वार धर्म संसद में हेट स्पीच मामले में एसआईटी गठित, संतों में आक्रोशबता दें कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं, इसमें पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे अनंत राम चौहान शामिल थे, लेकिन आज उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

सीएम धामी ने किया झबरेडा मण्डी परिसर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित रबी कृषक महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग

03.01.2022

सीएम ने किया 13 योजनाओं का लोकार्पण तथा 121 योजनाओं का शिलान्यास
पुष्कर सिंह धामी, मा० मुख्यमंत्री ने रविवार को विधान सभा क्षेत्र झबरेडा मण्डी परिसर में कृषि विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित रबी कृषक महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 13 योजनाओं का लोकार्पण तथा 121 योजनाओं का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार लगातार काम कर रही है। देशभर में किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि इसके प्रत्यक्ष उदाहरण है।
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में साल 2025 में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम सबकी सहभागिता जरूरी है। प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविटी संबंधित तमाम कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 5 महीनों में सरकार ने 500 से ज्यादा फैसले लिए हैं। प्रदेश में युवाओं को 24000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। प्रदेश में सरकारी नौकरियों के अलावा स्वरोजगार के लिए भी बड़ी संख्या में युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश में नई खेल नीति लागू की गई है। इसके साथ ही हर गांव में ओपन जिम की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल में ही प्रदेश के सभी 10वीं और 12वीं के छात्रों को निशुल्क टैबलेट वितरण की व्यवस्था शुरू हो गई है, जिसके जरिये ढाई लाख से ज्यादा छात्र लाभान्वित होंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएँ भी की, जिसके तहत झबरेडा में मिनी स्टेडियम और रोडबेज बस अड्डा स्थापित किया जायेगा। मंगलौर से झबरेडा होते हुए खडखडी दयाला उत्तर प्रदेश बॉडर तक सडक निर्माण के सम्बन्ध में अविलम्ब शासनादेश निर्गत किया जायेगा। कस्बा झबरेडा में शिव मन्दिर के पास महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। ग्राम सालियर में हाईवे के समीप एक तिकोना आईलैण्ड पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। मंगलौर देवबन्द रोड पर मंडी तिराहे के समीप एक तिकोना आईलैण्ड पर एनएचएआई की एनओसी मिलने के उपरान्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। झबरेडा के समीप ग्राम भक्तोंवाली गेट के सामने पुलिया की ओर मौजूद स्थल ग्राम पंचायत भक्तोंवाली अथवा नगर पंचायत झबरेडा के अन्तर्गत संत शिरोमणी रविदास महाराज जी की मूर्ति स्थापित की जायेगी। ग्राम पनियाला में मिनी स्टेडियम बनाया जायेगा। झबरेडा के अन्तर्गत एक मिनी फायर स्टेशन स्थापित किया जायेगा। नगर पंचायत झबरेडा मंगलौर रोड पर रविदास मन्दिर से शीला खाले तक नाला निर्माण कार्य किया जायेगा। पुहाना झबरेडा गुरुकुल मार्ग का नाम अम्बेडकर मार्ग किया जायेगा। मंगलौर देवबन्द मार्ग का नाम चैधरी चरण सिंह मार्ग किया जायेगा। मंगलौर झबरेडा सहारनपुर मार्ग का नाम राजा विजय सिंह किया जायेगा। आशफनगर इकबालपुर का नाम ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम किया जायेगा। झबरेडा में नगर निगम शिवपुरी रूड़की के अन्तर्गत सरकारी जमीन पर प्रेस क्लब बनाया जायेगा। आजाद पनियाला रोड़ का नाम पण्डित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग किया जायेगा। ग्राम डेलना में अम्बेडकर पार्क बनाया जायेगा। सलेमपुर कृष्णानगर में पानी की निकास का समाधान किया जायेगा। झबरेडा में लाईब्रेरी का निर्माण किया जायेगा। किसानों का मण्डी शुल्क के सम्बन्ध में परीक्षण किया जायेगा। किसानों की कटी हुई आर०सी० समाप्त किये जाने के सम्बन्ध में विचार किया जायेगा । रविदास मन्दिर से शिलाखाले तक नाला निर्माण एवं निर्माण की स्वीकृति का जी0ओ0 जारी हो गया है। जल्दी ही इस पर कार्य शुरू किया जायेगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कृषक निर्मल  एवं  देशराज सैनी को राष्ट्रीय खाद्य योजना के अन्तर्गत 15 हजार रूपये एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।
मण्डी परिसर पहुंचने पर मा०  मुख्यमंत्री का जिलाधिकारी ने पुष्पगुच्छ तथा प्रतीक स्वरूप हल भेंटकर स्वागत व अभिनन्दन किया। इस मौके पर मा०  मुख्यमंत्री को विशाल माला भी पहनाई गयी।
इस अवसर पर झबरेड़ा विधायक,  देशराज कर्णवाल, रानीपुर विधायक  आदेश चैहान, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, लक्सर विधायक  संजय गुप्ता,  वैजयन्ती माला, सुशील राठी जन प्रतिनिधि, जिलाधिकारी  विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत, सीडीओ डाॅ0 सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी  वीर सिंह बुदियाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अंशुल सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी  विजय देवराड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी  नेरन्द्र यादव सहित सम्बन्घित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler