Home उत्तराखंड बाईक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा आरोपी गिरफ्तार

बाईक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा आरोपी गिरफ्तार

03.01.2022

तीन बाईक बरामद
हरिद्वार।   थाना सिडकुल पुलिस ने बाईक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हाल ही में चुरायी गयी तीन बाईक बरामद हुई हैं। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि बीते महीने थाना क्षेत्र में बाईक चोरी के तीन मामले सामने आने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने सुरागरसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर महिन्द्रा चौक पर केविन केयर के समीप बाईक सवार एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बरामद बाईक चोरी की निकली। पूछताछ के बाद आरोपी सचिन निवासी सिविल लाईन रूड़की की निशानदेही पर थाना क्षेत्र से हाल ही में चुरायी गयी दो बाईक और बरामद हुई। पुलिस टीम में एसएसआई मौहम्मद शहजाद अली, कोर्ट चौकी प्रभारी एसआई रघुवीर सिंह रावत, एसआई कमल कुमार, कांस्टेबल विपेंद्र, जितेंद्र रावत, कुन्दन व विक्रम शामिल रहे।