Home Blog Page 635

कांग्रेस ने कहा महंगाई, बेरोजगारी की जिम्मेदार भाजपा सरकार

04.01.2022

कांग्रेस ने महंगाई व बेरोजगारी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा देश में महंगाई व बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त है। रसोई गैस हजार के पार पहुंच गई है। दाल-चावल, आटा व अन्य जरूरी सामान की कीमत ऐतिहासिक रूप से बढ़ीं हैं, जिससे लोगों के लिए दो वक्त की रोटी भरपेट खाना भी मुश्किल हो गया है। बावजूद इसके भाजपा सरकार अच्छे दिनों की बात कर रही है।
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में टकाना के पास एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा देश व प्रदेश में महंगाई के सभी पुराने रिकार्ड ध्वस्त हो गए हैं, जो भाजपा सरकार की देन है। रसोई गैस देश के इतिहास में पहली बार हजार के पार पहुंच गई है। गरीब लोगों के लिए रसोई गैस भराना मुश्किल हो गया है और डबल इंजन सरकार की उज्ज्वला योजना के सिलेंडर शोपीस बन गए हैं। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। कहा भाजपा ने प्रदेश में राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए सीएम तो बदले। लेकिन यहां के हालातों को बदलने में सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। खाद्य तेल से लेकर दैनिक जरूरत का सामान दिन-पर-दिन महंगा होता जा रहा है, जिससे आम लोगों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। इस जनविरोधी सरकार ने देश व प्रदेश में बेरोजगारों की फौज खड़ी करने व आम लोगों पर महंगाई की चाबुक चलाकर पूंजीपतियों को बढ़ावा देने का काम किया है। कहा देश व प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की गलत नीतियों को बखूबी समझ चुकी है। निश्चित तौर पर प्रदेश की जनता आगामी विस चुनाव में भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएगी।

कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

04.01.2022

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। काली पट्टी बांधकर धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार पूरी तरह फेल है। लोगों को कर्ज में धकेला जा रहा है। जिसका खामियाजा उसे जनता देगी।
सोमवार को कांग्रेसी जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में एसबीआई तिराहे पर एकत्र हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी इस वक्त चरम पर है। गरीबों के घर में चूल्हा जल पाना मुश्किल हो गया है। बेरोजगारी ने युवा त्रस्त हैं। डबल इंजर की सरकार को जनता से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। वह अपनी पीठ खुद ही थपथपा रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी, बालकृष्ण, भगवत रावल, महेश पंत, भूपेश खेतवाल, कवि जोशी, गीता रावल, सुनील पांडे, रणजीत दास, धीरज कोरंगा, बबलू नेगी, कुंदन गोस्वामी, विनोद पाठक, हरीश त्रिकोटी आदि मौजूद थे।

रक्षा राज्य मंत्री ने किया शांतिपुरी में सैनिक स्मारक का लोकार्पण

04.01.2022

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और बंगाल सांसद लॉकेट चटर्जी ने शांतिपुरी में विधायक निधि से निर्मित सैनिक स्मारक का लोकार्पण किया। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री ने शांतिपुरी मुख्य मार्ग का नाम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से रखने की घोषणा की।
सोमवार को रक्षा राज्य मंत्री ने कहा शांतिपुरी सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है। अर्थात् शांतिपुरी मुख्य मार्ग का नाम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से रखना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए भाजपा और मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। साथ ही जनता से प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए पुनः भाजपा की सरकार लाने की अपील की। फिल्म अभिनेत्री एवं बंगाल सांसद चटर्जी ने भाजपा सरकार की योजनाओं को जनता के समक्ष रखा। इससे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने रक्षा राज्य मंत्री भट्ट और बंगाल सांसद चटर्जी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में पुनः डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। यहां वन विकास निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार, जिला अधक्ष शिव अरोड़ा, जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, विजय संकल्प यात्रा के संयोजक पुष्कर काला, मंडल महामंत्री संदीप कार्की, मंडल मंत्री बिजेंद्र जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिशन सिंह मेहरा रहे।
पूर्व सैनिकों ने रक्षा राज्य मंत्री को सौंपा सीएसडी कैंटीन और मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव
सैनिक संगठन अध्यक्ष कै.कल्याण सिंह रौतेला के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने रक्षा राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, फिल्म अभिनेत्री व बंगाल की सांसद लॉकेट चटर्जी और विधायक राजेश शुक्ला का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने रक्षा राज्य मंत्री भट्ट को शांतिपुरी में मिनी स्टेडियम का निर्माण और रुद्रपुर में सीएसडी कैंटीन खुलवाने का मांग पत्र सौंपा। यहां जवाहर नगर सैनिक संगठन अध्यक्ष आरडी भट्ट, कर्नल रमेश चंद जोशी, कर्नल बीडी कांडपाल, सैनिक संगठन के पूर्व अध्यक्ष कै. देवेंद्र सिंह कोरंगा, पूर्व अध्यक्ष देवीदत्त उपाध्याय, महामंत्री दीवान सिंह बिष्ट, कल्याण सिंह मटियानी, लाल सिंह कोरंगा, दिगंबर प्रसाद जोशी, प्रताप सिंह कोरंगा रहे।
सैनिक स्मारक के लिए भूमि दान करने वाले भाजपा मंडल मंत्री विजेंद्र जोशी को किया सम्मानित
शांतिपुरी में विधायक निधि से निर्मित सैनिक स्मारक के लोकार्पण अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सैनिक स्मारक के लिए भूमि दान करने वाले शांतिपुरी निवासी भाजपा मंडल मंत्री विजेंद्र जोशी को शॉल एवं बुकें भेंट कर सम्मानित किया।
भाजपा नेता तिवारी ने हजारों समर्थकों संग दिखाई ताकत
शांतिपुरी से हल्द्वानी के लिए रवाना हुई भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का भाजपा नेता अजय तिवारी ने नगला बाईपास पर हजारों समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत कर उत्तराखंड चुनाव पर्यवेक्षक सांसद लॉकेट चटर्जी और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को अपनी जमीनी ताकत का अहसास कराया। इस दौरान दोनों ही नेताओं को अजय तिवारी ने तलवार भेंट की और समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी कर नेताओं का स्वागत किया। यहां मंडल अध्यक्ष अमित पुरोहित आदि रहे।

जिले में फिर मिले 12 संक्रमित

04.01.2022

कोरोना संक्रमण का खतरा ऊधमसिंह नगर जिले में बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को भी जिले में 12 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें रुद्रपुर में चार, बाजपुर में एक, जसपुर में एक, सितारगंज में दो, गदरपुर में एक और काशीपुर में तीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया है।

केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

04.01.2022

-मेडिकल कॉलेज के विभिन्न उपकरणों का किया लोकार्पण
रुद्रपुर। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए 35 वेंटिलेटर बेड शुरू हो गया है। केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर वेंटिलेटर बेड का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने वैक्सीन को सुरक्षित बताया है। सोमवार को केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट मेडिकल पहुंचे। कहा पिछले साल उन्होंने कोरोना को देखते हुए 35 वेंटिलेटर बेड की घोषणा की थी। जिसका शुभारंभ करने के बाद उन्होंने मशीनों का जायजा लिया। साथ ही कोरोना की पूरी तैयारी करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए। इधर, क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। जिसे 15-18 वर्ष तक के बच्चों को भी लगाया जा रहा है। यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पुष्पक काला, जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा, सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी, पीएमएस देवेन्द्र पंचपाल, एसीएमओ हरेन्द्र मलिक, भारत भूषण चुघ, सुरेश परिहार, विवेक सक्सेना, अमित नारंग, डॉ. एमके तिवारी रहे।

भूमिहीनों ने भूमि आवंटन की मांग को लेकर नगर में जुलूस निकाला

04.01.2022

उत्तराखंड भूमिहीन खेतीहर मजदूर बहुधंधी समिति ने नगर में जुलूस निकाल कर पात्र भूमिहीनों को भूमि आवंटित करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। समिति की अध्यक्ष वंदना कुशवाह ने आरोप लगाया प्रशासन झूठे आश्वासन देकर भूमिहीनों के हितो के साथ खिलवाड़ कर रहा है।सोमवार को सैकड़ो की संख्या में भूमिहीन जुलूस की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने ज्ञापन देकर कहा वे वर्ष 2002 से लगातार भूमिहीन भूमि आवंटन को लेकर संघर्ष कर रहे है। लेकिन प्रशासन उनके हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। कहा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी वर्ष 2005 में भूमिहीनों की मांग का समर्थन किया था। वहीं, पिछले दिनों एसडीएम ने सात सदस्यों का पैनल बना कर भूमिहीनों से आवेदन पत्र लिए थे। लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान उन्होंने पात्र भूमिहीनों को भूमि आवंटित किए जाने की मांग की। यहां नन्दलाल, निर्मला, छेदालाल, कमल, मंगलीराम, संजीव, सुरेन्द्र सचिन लक्खा सिंह रहे।

कोरोना से जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए किया दीपदान

03.01.2022

कोरोना के प्रति रहें सचेत: सुनील अरोड़ा
हरिद्वार।  उत्तरांचल पंजाबी महासभा के तत्वाधान में हरकी पैड़ी पर कोरोना काल में मरने वालों की दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति देने के साथ वैष्णो देवी में हुए हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए दीपदान किया। इस दौरान उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने कहा कि गंगा पूजन से पूर्व हमने संकल्प लिया था कि कोरोना काल में जान गंवाने वाले लोगों एवं उनके परिवारों की सुख समृद्धि को लेकर भागवत कथा का आयोजन ज्वालापुर में किया गया था। सुनील अरोड़ा ने कहा कि मां गंगा की पूजा अर्चना करने से परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना की कि पूरा देश कोरोना मुक्त हो। पूर्व की तरह लोग अपना जीवन बिता सकें। सुनील अरोड़ा ने कहा कि महासभा के द्वारा कोरोनाकाल में जरूरतमंदों की सेवा के प्रकल्प चलाए गए। आगे भी कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष प्रमोद पांधी एवं महामंत्री राम अरोड़ा ने कहा कि कोरोना देश दुनिया के लिए सबसे बड़ी मुसीबत का कारण बना हुआ है। मां गंगा के आशीर्वाद से देश कोरोना मुक्त होगा। कोराना काल में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति के लिए पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना की गयी। कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक रहना चाहिए। मूंह पर मास्क सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी चाहिए। मां गंगा के आशीर्वाद से राज्य कोरोना मुक्त होगा। इस अवसर पर कामिनी सड़ाना, महेंद्र अरोड़ा, अक्षत कुमार कुमार, सचिन अरोड़ा, भारत तनेजा, शालू आहूजा, हिमानी मेहता, अक्षय मल्होत्रा, गौरव टूटेजा, कंचन तनेजा आदि शामिल रहे।

मोबाईल स्नेचर दबोचे

03.01.2022

बहादराबाद पुलिस ने महिला का मोबाईल फोन छीनकर फरार हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से महिला से छीने गए मोबाईल फोन के साथ एक चाकू भी बरामद हुआ है। शान्तरशाह निवासी महिला ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ उनका मोबाईल फोन छीनने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। बदमाशों की धरपकड़ के प्रयासों में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों सोनू, शुभम व सचिन को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी ग्राम बहादरपुर सैनी के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से महिला से छीना गया मोबाईल फोन, घटना में प्रयुक्त बाईक तथा एक चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस टीम में एसआई अकरम अहमद, एसआई हेमदत्त भारद्वाज, कांस्टेबी बलवीर चौहान शामिल रहे।

भैरव सेना संगठन ने की मांस व नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग

03.01.2022

चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका
हरिद्वार।  मांस व नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ भैरव सेना संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष चरणजीत पाहवा के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर पद्रर्शन कर पुतल फूंका। इस दौरान चरणजीत पाहवा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में मांस की सैकड़ों दुकानें अवैध रूप से चल रही हैं। बार बार शिकायत करने के बावजूद सरकार व प्रशासन मांस के अवैध कारोबार पर रोक लगाने में नाकाम रहे हैं। पाहवा ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे मांस व नशे के कारोबार से धर्मनगरी की मान्यता तार तार हो रही हैं। हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। युवा पीढ़ी नशे की लत का शिकार हो रहा है। अवैध रूप से मांस की दुकानें संचालित होने से लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भैरव सेना संगठन विश्व प्रसिद्ध धर्मनगरी में अवैध रूप से चल रहे मांस व नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। लेकिन अवैध रूप से संचालित मांस व नशे के कारोबार को राजनीतिक संरक्षण मिलने की वजह से प्रशासन इस पर रोक नहीं लगा पा रहा है। कोर्ट के आदेशों का पालन भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द मांस व नशे के अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगायी गयी तो भैरव सेना संगठन हरिद्वार व रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशी खड़े करेगा। प्रदर्शन व पुतला दहन करने वालो में चरणजीत पाहवा, श्याम सुंदर शर्मा, बिजेंद्र पंवार, धर्मवीर शर्मा, सतेंद्र यादव, प्रिंस ठाकुर, मोहित अरोड़ा, धर्मेन्द्र वाल्मीकि, नवीन भंडारी, सागर बादल, विशाल, राजीव, शिवम, विकास, नितिन, अजय, गुरमीत, बिजेंद्र पंवार, प्रिंस राजपूत, मनोज, अमित, गौरव आदि शामिल रहे।

महंगाइ्र का जवाब चुनाव में देगी जनता: महेश प्रताप राणा

03.01.2022

महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन
हरिद्वार।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा के संयोजन में बढ़ती महंगाई के विरोध में शिवालिक नगर चौक पर भैंस के आगे बीन बजाकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा ने कहा कि डबल इंजन सरकार महंगाई पर काबू पाने में असफल रही है और आम आदमी की जेब पर दिन प्रतिदिन महंगाई का बोझ डाल रही है। गैस सिलेंडर 900 रुपए के पार और सरसों का तेल 180 रुपए और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है। रोजगार की तलाश में युवा दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। उन्होने कहा कि दस साल विधायक रहने के बावजूद आदेश चौहान क्षेत्र की समस्याएं दूर करने में नाकाम रहे हैं। समस्याओं से जूझ रही जनता चुनाव में विधायक को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार बैठी है। उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। कांग्रेस सरकार बनने पर महंगाई को नियंत्रित करने के साथ क्षेत्र का विकास व युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और खाद्य पदार्थो के दाम आसमान छू रहे हैं। लेकिन गंूगी बहरी सरकार जन समस्याओं के प्रति ध्यान देने को तैयार नहीं है। परेशान जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पगुलबीर चौधरी, बीएस पंवार, अशोक उपाध्याय, विकास सिंह, दिनेश पुंडीर, मनीराम बागड़ी, सतेन्द्र वर्मा, कमल रोहिला, राममोहन अस्थाना, संदीप राणा, कपिल रोहिला, अमित गोगना, मनोज मांझी, कांता प्रसाद, सरदार सुरेन्द्र सिंह, मोहन राणा, एए खान, युएन सिंह, सीपी सिंह, रामरिच पाल, राजेंद्र श्रीवास्तव, सुघर यादव, अखिलेश मिश्रा, इरशाद खान ,एलएस रावत, जीएस रावत, बिलावल, शहनवाज, हरीशंकर प्रसाद, पीएल कपिल, सत्यपाल शास्त्री, इस्लाम मंसूरी, महबूब भाई, शावेज अंसारी, विशाल गोड, प्रीतम बर्मन, नितेश कुमार, आर्यन वर्मा, लक्ष्य पटेल, सुमीत, अभिषेक, दीपक चौधरी, धर्मवीर, शुभम पारीक, रविन्द्र अत्री, राहुल यादव, शुभम नौटियाल, सोनू प्रजापति, विकास, गंगाराम, राज कश्यप आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler