Home Blog Page 631

भैरव सेना ने ओवैसी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिडकुल थाने में दिया ज्ञापन

10.01.2022

सांसद औवेसी को बयान को लेकर भैरव सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए सिडकुल थाने में ज्ञापन देकर ओवैसी को गिरफ्तार करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। भैरव सेना संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उदित भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को सिडकुल थाने में ज्ञापन देकर ओवैसी को गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर उदित भारद्वाज ने कहा कि ओवैसी कट्टरपंथी विचारधारा को फैला रहे हैं। ओवैसी जैसे लोग देश में जहर घोलने और नफरत पैदा कर माहौल खराब करने का कार्य कर रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश में पुलिस के प्रति बेहद आपत्तिजनक बयान देने पर उनके खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आवैसी के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गयी तो भैरव सेना सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। भैरव सेना देश और धर्म का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। सनातन धर्म सबसे प्राचीन धर्म है। देश में सनातन धर्म को बदनाम करने प्रोपेगंडा चल रहा है। ज्ञापन देने वालों में महानगर संयोजक आकाश मिश्रा, बहादराबाद मंडल सयोजक पंडित राहुल, मोहित शर्मा, अरूण, गौरव रशतौगी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मांस के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करे प्रशासन: चरणजीत पाहवा

10.01.2022

ज्वालापुर क्षेत्र में चल रहे चिकन सेंटरों पर कार्रवाई नहीं होने पर भैरव सेना संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष चरणजीत पाहवा के नेतृत्व में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इस दौरान चरणजीत पाहवा ने कहा कि ज्वालापुर में खुलेआम दर्जनों चिकन सेंटर चल रहे हैं। जिससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही है। इस संबंध में जिला प्रशासन, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग व नगर निगम प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। चरणजीत पाहवा ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक संरक्षण के चलते चिकन सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। मिलीभगत से चल रहे चिकन सेंटर शाम होते ही बार का रूप ले लेते हैं। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पाहवा ने कहा कि वे लंबे समय से मांस के अवैध कारोबार के खिलाफ आन्दोलन कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही मांस की सभी दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ मांस की समस्त दुकानों को आबादी क्षेत्र से बाहर शिफ्ट किया जाए। जिससे श्रद्धालुजनों की भावनाएं आहत ना हो। इस दौरान धर्मवीर शर्मा, श्याम सुंदर शमा, सत्येंद्र यादव, विजेंद्र पवार, अनुज कौशिक, विशाल शर्मा, प्रिंस राजपूत, प्रिंस ठाकुर, धर्मेंद्र बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

दौलत कुंवर ने की चकराता विस क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा

10.01.2022

अब तक कभी विकासनगर तो कभी चकराता विधानसभा क्षेत्र से चुनावी तैयारियों में जुटे भारत संवैधानिक संरक्षण मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर ने आखिरकार चकराता विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने दावा किया है कि संगठन के युवा वर्ग ने उन्हें चकराता से चुनाव लड़ने का न्योता दिया है।
भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच की विकासनगर में एक बैठक हुई। जिसमें मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर के चुनाव लड़ने को लेकर राय मशविरा किया गया। जिसमें संगठन के युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले 19 वर्षों से कुंवर सर्वसमाज के गरीबों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। संजय सिंह चौहान की फांसी की सजा माफी को लेकर राष्ट्रपति, भारत सरकार के संज्ञान में लाने के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना, प्रियंका जोशी हत्याकांड को लेकर आंदोलन, मोती सिंह चौहान हत्याकांड को लेकर आंदोलन, एससी एसटी छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति घोटाले को उजागर करने, किसानों के खिलाफ तीन काले कानूनों को लेकर लगातार किसान आंदोलन से जुड़े रहना और सभी आंदोलनों में निर्णायक लड़ाई लेने का संगठन ने दौलत कुंवर को श्रेय दिया। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में दौलत कुंवर को चकराता विधानसभा से ही चुनाव लड़ना चाहिए। पार्टी कार्यकर्ताओं की राय के बाद दौलत कुंवर के चकराता विधानसभा से चुनाव लड़ने की संगठन ने घोषणा की है। बैठक में संगठन विकासनगर प्रत्याशी स्वराज चौहान, लक्ष्मी देवी, बलजीत सिंह, राजेंद्र कुमार, बारू निराला, हरिदास, सूरत सिंह, श्याम सिंह भारती, दीपक कुमार, नारायण सिंह, चमन चावला, सतीश कुमार, राहुल कुमार, मुकेश राठी, विरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, प्रवेश खान, नसीम खान, साहिल खान, आजम खान, जसवंत सिंह, खजान सिंह, आरके सिंह, बृजेश कुमार, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देने की मांग

10.01.2022

एआईसीसीसी से नियुक्त सहसपुर विधानसभा के कोऑर्डिनेटर सतपाल नेहरा ने अपने सहयोगियों के साथ सहसपुर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रत्याशी पर दांव आजमाने की सलाह कोऑर्डिनेटर व उनकी टीम को दी। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अकील अहमद के नेतृत्व में कोऑर्डिनेटर व उनकी टीम को मिले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया किया सहसपुर सीट कांग्रेस की झोली में आ सकती है, यदि टिकट का सही वितरण किया जाए। बताया कि 2007 से लेकर 2017 तक पार्टी गलत टिकट वितरण के कारण लगातार सहसपुर सीट को हारती आ रही है। कहा कि इस सीट पर बाहरी प्रत्याशी होने के कारण कांग्रेस चुनाव हार गई। कहा कि यदि इस सीट पर स्थानीय व्यक्ति को टिकट दिया जाता है तो ये सीट कांग्रेस की झोली में आ सकती है। पार्टी कार्यकर्ताओं को कोऑर्डिनेटर सतपाल नेहरा ने आश्वस्त किया कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को हाईकमान तक पहुंचाएंगे।

ग्रामीणों की जागरूकता से रुकेगी वनाग्नि

10.01.2022

जिला स्तरीय वनाग्नि सुरक्षा समिति की बैठक में वनाग्नि काल 2022 की चुनौतियों को लेकर चर्चा हुई। वनाग्नि दुर्घटनाओं को रोकने को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। जिला कार्यालय सभागार पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता डीएम विनीत कुमार ने की। वनाग्नि सुरक्षा योजना के उद्देश्य, दावाग्नि के प्रकार, इसके कारण, वन अग्नि दुर्घटना के दुष्परिणाम व नियंत्रण के उपाय, चुनौतियों पर चर्चा हुई। कहा कि वनाग्नि रोकने के लिए ग्रामीणों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। ऐसे इच्छुक लोगों को चिह्नित किया जा सकता है। उन्हें वनाग्नि बचाव और रोकथाम का प्रशिक्षण दिया जा सकता है। आम आदमी क्षेत्र में लगने वाली वनाग्नि की सूचना वन विभाग या कंट्रोल रूम को समय से पहुंचा सकें। इसके लिए अति संवेदनशील स्थलों पर वन विभाग एवं कंट्रोल रूम के नंबरों का प्रचार-प्रसार किया जाए। ऊर्जा निगम को पेड़ों की लापिंग करने, वन विभाग को प्रत्येक वनाग्नि की घटना की रिपोर्टिंग, वनाग्नि घटनाओं की मैपिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्रू-स्टेशनों का रखरवाव उचित ढंग से करने, कंट्रोल रूम में वनाग्नि की सूचना समय से आने पर सतर्कता के निर्देश दिए। सब डिविजन स्तर पर इसकी बैठकें आयोजित कर माइक्रो प्लान तैयार करने, छात्र-छात्राओं के साथ ही जनप्रतिनिधियों को बैठक में शामिल करने, ग्राम पंचायत स्तर पर गोष्ठियां आयोजित करने को कहा। प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने अग्नि सुरक्षा योजना के उद्देश्य बताए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, परियोजना निदेशक संजय सिंह, उपजिलाधिकारी बागेश्वर हरगिरि आदि मौजूद थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण

10.01.2022

विधानसभा सामान्य निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने जिला कार्यालय में स्थापित जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम को 24 घंटे चालू रखने तथा शिकायत प्राप्त होने पर तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित क्षेत्रों के रिटर्निंग आफीसर एवं सहायक रिटर्निंग को अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से जुडे़ सभी अधिकारियों के लिए दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष,पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को तटस्थ रहते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वोटर हेल्पलाइन एवं शिकायत निवारण हेतु टोल फ्री नंबर-1950 पर संपर्क कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने दी गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई

10.01.2022

– आम जनमानस से की कोरोना गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन करने की अपील
– रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारे में माथा टेक राज्य की खुशहाली के लिए अरदास कराई
गुरु गोबिंद सिंह की आज 355वीं जयंती है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि गुरु का जीवन और संदेश लाखों लोगों को शक्ति का देता है। गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव राज्य में हर्षोल्लास व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार भव्‍य पांडाल नहीं सजाए गए। गुरुद्वारों में सूक्ष्‍म आयोजन कर श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारे में माथा टेक राज्य की खुशहाली के लिए अरदास कराई। गुरूद्वारे परिवार की और से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि जब भी धर्म पर संकट आया महापुरुषों ने जन्म लेकर उसकी रक्षा की। गुरु गोविंद सिंह का सिख धर्म में अमूल्य योगदान है। वे सत्य और धर्म की रक्षा के मार्ग पर चलने वाले सच्चे दिव्यात्मा थे। त्याग और बलिदान के साथ ही दृढ़ संकल्प का अद्भुत रूप गुरू गोविंद सिंह में था। गुरू गोविंद सिंह में गुरू नानक देव की दसवीं ज्योति प्रकाशमय हुई। जिस वजह से इन्हें दसवीं ज्योति भी कहा जाता है। वह साहस, करुणा और उदारता के प्रतीक थे। दलितों की सेवा करने के उनके प्रयासों को दुनिया भर में व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है। हमारा समाज उनकी शिक्षाओं और बलिदानों का ऋणी रहेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शासन-प्रशासन ने अपनी तरफ से आमजन की सुरक्षा के सभी इंतजाम किए हुए हैं। कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करें। आम जनमानस की जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। इसलिए सभी लोगों को चाहिए कि मास्क पहनकर ही घर से निकले और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें। विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान भी हमें इन बातों का ध्यान रखना होगा।
गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर प्रकाश पर्व का उल्लास
हर वर्ष गुरु गोविंद सिंह की जयंती 9 जनवरी को मनाई जा जाती है। प्रकाश पर्व के इस अवसर पर देश में खुशी और उल्लास का माहौल है। सवा लाख से एक लड़ावाँ ताँ गोविंद सिंह नाम धरावाँ” का उद्घोष करने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी मानव रूप में सिखों के दसवें और अंतिम गुरु थे। बिहार के पटना साहिब में जन्मे गुरु गोविंद सिंह का बचपन का नाम गोबिंद राय था, उनके पिता, नौवें गुरु थे। गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के बाद, नौ साल की उम्र में उन्हें ‘गुरु गद्दी’ में विराजमान किया गया था। गुरु गोविंद सिंह की जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली जाती है गुरुद्वारों में सबद, कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन होता है।

दून अस्पताल में लगी आधुनिक एमआरआई मशीन, गरीब मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

10.01.2022

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया था शनिवार को वर्चुअली शुभारंभ
देहरादून। दून अस्पताल में दो साल बाद एमआरआई मशीन स्थापित हो गई है। यहां एमआरआई मशीन लगने से गरीब मरीजों का फायदा होगा। बीते दो साल से जांच नहीं होने से मरीजों को महंगी दरों पर निजी रेडियोलोजी लैब में जांच कराने को मजबूर होना पड़ रहा था। शनिवार को आचार संहिता लगने से महज एक घंटे पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने एमआरआई यूनिट का शुभारंभ किया। इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा और विधायक खजान दास अस्पताल में मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को शाम पांच बजे यूनिट का शुभारंभ करना था, लेकिन चुनाव आचार संहिता लगने की आशंका पर कार्यक्रम में फेरबदल किया गया और ऐन वक्त पर इसे वर्चुअली किया गया, लेकिन मुख्यमंत्री फिर भी नहीं जुड़ पाए। उन्होंने सुबह ही ट्वीट कर सार्वजनिक कार्यक्रमों से कोरोना की वजह से दूर रहने का सूचना दी थी। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि कुछ तकनीकी काम और ट्रायल बांकी रह गए हैं, जिसके बाद जांच शुरू कर दी जाएगी।
प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना समेत एमएस डा. केसी पंत, डिप्टी एमएस डा. एनएस खत्री ने एमआरआई यूनिट प्रभारी महेंद्र भंडारी और उनकी रेडियोलॉजी की टीम की सेवाओं को सराहा। वह पिछले करीब डेढ़ साल से एमआरआई के लिए प्रयासरत रहे। विगत 20 दिन पहले मशीन आते ही यूनिट निर्माण में उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई। 24 घण्टे दिन रात यहां जुटे रहे। जिस वजह से यह बहुप्रतीक्षित एमआरआई यहां स्थापित हो पाई।
आयुष्मान मुफ्त, अन्य की पुरानी दरों पर जांच:  डॉ आशुतोष सयाना ने बताया कि मरीजों को आयुष्मान से मुफ्त जांच की सुविधा मिलेगी। अन्य मरीजों की जांच पुरानी दर 3500 रुपये प्रति हेड की जाएगी। इस दौरान एमएस डॉ. केसी पंत, डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री, डॉ. सुशील ओझा, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. नारायण सिंह, डॉ. दौलत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अशोक राज उनियाल, सीपीआरओ महेंद्र भंडारी, पीआरओ सुधा कुकरेती, दिनेश रावत, अभय नेगी, सुरेश पांडेय, जसंवत रावत, गौरव चौहान, समाजसेवी मोहन खत्री, विजय नेगी, जसलीन कौर, बसंती बिष्ट, विराट, कमल, प्रियंका, रक्षा, अभिषेक, विजय राज, प्रदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

मेयर से नोकझोंक, आपस में भी भिड़े पार्षद

08.01.2022

नगर निगम की बोर्ड बैठक करीब दस माह बाद हुई। पिछली बोर्ड बैठकों की तरह इस बार भी जमकर हंगामा हुआ। पार्षद आपस में भी उलझते रहे तो मेयर के साथ भी उनकी तीखी नोकझोंक हुई। शनिवार को साढ़े ग्यारह बजे नगर निगम बोर्ड बैठक बुलाई गई थी। करीब आधे घंटे बाद बोर्ड बैठक शुरू हुई। पहले से ही बोर्ड बैठक में हंगामे के आसार थे। बैठक शुरू होते ही दो महिला पार्षद आपस में उलझ गईं। निगम सभागार में पार्षदों के लिए उनके वार्ड के अनुसार अलग-अलग कुर्सी आवंटित की गई थी। मेयर विरोधी और मेयर समर्थक पार्षद अलग-अलग जगह बैठे। मेयर विरोधी खेमे के पार्षदों ने जैसे ही पारित और खारिज प्रस्तावों की सूची एमएनए को दी उसके बाद विवाद बढ़ गया। मेयर के सारे प्रस्ताव तो खारिज हुए ही, मेयर गुट के माने जाने वाले पार्षदों के प्रस्ताव भी अस्वीकृत कर दिए गए। पार्षद विवेक चौधरी ने पार्षद एकता की बात कही और मेयर पर कूटनीति और राजनीति करने का आरोप लगाया। मेयर ने पुराने अधिकारियों के सिर ठीकरा फोड़ना शुरू करते हुए कहा कि आधे पार्षद ठेकेदारी कर रहे। पार्षद चौधरी ने कहा कि आज जो अधिकारी निगम में आए हैं मेयर दस दिन बाद उन पर ही भ्रष्टाचार का आरोप लगाना शुरू कर देंगे। पार्षद अपनी कुर्सियां छोड़कर बीच में आए गए। कई पार्षदों की मेयर से तीखी नोकझोंक हुई। प्रस्ताव गिराए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर पार्षद एक-दूसरे से भी उलझते रहे। जिसके हाथ में माइक आता वही अपनी बात रखने का प्रयास करता। वरिष्ठ पार्षद बेबी खन्ना ने संयम रखने को कहा। लेकिन बवाल थमा नहीं। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद बैठक स्थगित हो गयी।

रेलवे अंडरपास का शिलान्यास किया

08.01.2022

क्षेत्रीय विधायक के प्रतिनिधि ने लक्सर के रेलवे स्टेशन अधीक्षक के साथ शनिवार शाम को नगर में रेलवे ट्रैक के नीचे आरयूबी (रेलवे अंडरपास) का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आरयूबी बनने से लक्सर मेन बाजार में कारोबार बढ़ेगा, साथ ही पूरे क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ पहुंचेगा। लक्सर में करीब डेढ़ दशक पहले रेलवे ट्रैक के ऊपर फ्लाईओवर बना था। इसके बाद रेलवे ने नीचे का क्रॉसिंग बंद कर दिया थ। इससे पैदल लोगों के अलावा साइकिल व बाइक सवार लोगों को परेशानी हो रही थी। लोग तभी से यहां आयूबी की मांग कर रहे थे। पिछले दिनों ट्रैक पर दो बच्चों की मौत के बाद लोग आमरण अनशन पर बैठ गए थे। इस पर हरिद्वार जिला प्रशासन व मुरादाबाद रेलवे मंडल के अधिकारियों ने आरयूबी के निर्माण की हामी भरी थी। शनिवार शाम को बिना किसी कार्यक्रम के लक्सर विधायक के प्रतिनिधि डॉ. अजय गुप्ता लक्सर के रेलवे स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार के साथ फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे और नारियल फोड़कर आरयूबी के निर्माण का शिलान्यास कर दिया। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि ट्रैक के नचे से सुविधाजनक रास्ता बनने पर नगर के मेन बाजार का कारोबार बढ़ेगा। साथ ही पूरे क्षेत्र से नगर में आने वाले लोगों को भी इसका फायदा होगा। इस मौके पर पंडित अवनीश शर्मा, अशोक कुमार, मोहित वर्मा, मनीष राजपूत, मनीष गोयल, नीरज गोयल, रामकुमार वर्मा, मणि सूद, श्यामलाल धीमान, रविंद्र सिंघल, निखिल, नरेश कश्यप आदि मौजूद रहे।

Congress submitted a memorandum to SP City regarding traffic arrangements.

अपनी शादी के लिए दून पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव

0
देहरादून।  स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव गुरुवार को अपनी शादी समारोह के लिए दून पहुंच गए हैं। वह कुछ देर रायपुर स्थित सरबजीत कंपलेक्स हाथी...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler