Home Blog Page 630

आप की सरकार देगी जनता को मूलभूत सुविधा

11.01.2022

आम आदमी पार्टी की ओर से सोमवार को बिन्हार क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को अपने चुनावी घोषणा पत्र की जानकारी दी। बताया कि प्रदेश में आप की सरकार बनते ही जनता को कई मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। तौली भूड़ में ग्रामीणों से संपर्क करते हुए आप के कार्यकर्ताओं ने बताया कि उत्तराखंड में तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने के साथ ही महिलाओं को एक हजार रुपये और बेरोजगार युवाओं को पांच हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसके साथ ही पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरी, आम जनता की शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहाल व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। इस दौरान सपना उनियाल, कोमल, अराधना, रेखा, सचिन कश्यप, राहुल भट्ट, आसिफ, सलीम, जयपाल, धर्मपाल, जमशेद अली आदि मौजूद रहे।

टैक्सी पर गिरा बोल्डर, बड़ा हादसा टला

11.01.2022

त्यूणी टैक्सी स्टैंड पर सोमवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। सुबह करीब नौ बजे विभिन्न ग्रामीण इलाकों से टैक्सी और लोडर चालक सवारियों को लेकर पहुंचे। वाहन चालक अपने वाहनों को टैक्सी स्टैंड पर पार्क कर इधर-उधर निकल गए। तभी अचानक रायगी खड्ढ के पास से एकाएक चार-पांच बड़े-बड़े बोल्डर टैक्सियों के ऊपर आ गिरे। जिसमें एक टैक्सी की बीच छत पर एक बड़ा बोल्डर गिरने से टैक्सी के दो हिस्से हो गये। शुक्र रहा कोई टैक्सी में सवार नहीं था नहीं तो बडा हादसा हो सकता था। सुबह नौ बजे तक त्यूणी तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से वाहन चालक अपने-अपने वाहनों में सवारियों को लेकर त्यूणी पहुंचे। सवारियों को उतारने के बाद वाहन चालकों ने अपने-अपने वाहन टैक्सी स्टैंड पर पार्क कर दिए और इधर-उधर निकल गये। इसी दौरान रायगी खड्ढ की पहाड़ी से एकाएक भारी बोल्डर टैक्सी स्टैंड के ऊपर गिरे। जिनकी चपेट में त्यूणी निवासी हीरा थापा की टैक्सी आ गयी। टैक्सी की छत पर बड़ा बोल्डर गिरा। जिससे टैक्सी के दो हिस्से हो गये। इस दौरान टैक्सी चालक सहित टैक्सी में कोई भी सवारी नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। टैक्सी चालक हीरा थापा व टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मनीष चौहान ने तहसील प्रशासन से टैक्सी चालक विक्रम थापा को मुआवजा देने की मांग की है।

टपकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर सीएम धामी ने की प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना

11.01.2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की एवं भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ हमारे आराध्य देव हैं। आज भगवान की शरण में आया हूं। भगवान भोलेनाथ से कामना करता हूं प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुए। प्रदेश के विकास एवं जनता की कुशलता की कामना की।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा देश में एक बार फिर कोरोना महामारी का प्रसार तेजी से हो रहा है। हम सबको सतर्क रहने के साथ कोरोना गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करना चाहिए। किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर अपनी जांच करवाएं और आवश्यकता होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। सावधानी ही कोरोना से सबसे बड़ा बचाव है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा राज्य सरकार द्वारा अस्पतालों में समुचित प्रबंध किए गए हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर दवाएं वह अन्य उपकरण अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में हैं। आम जनता को जागरूक करने को लेकर एक बार फिर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा भाजपा ने 5 साल में राज्य में अभूतपूर्व विकास किया है। जनहित से जुड़ी तमाम योजनाओं को शुरू किया है। जनता विकास के नाम पर भाजपा को वोट देगी और हम 60 पार का जो नारा है उसको साकार करेंगे।

कांग्रेस पहुँची चुनाव आयोग, प्रदेश सरकार पर लगाया आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

11.01.2022

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त समक्ष राज्य सरकार द्वारा लगातार आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के समक्ष ऑनलाइन व मोबाइल ऐप इ विजल तथा फ़ैक्स से अपनी शिकायत दर्ज कराई है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने अपनी शिकायत में राज्य सरकार पर आचार संहिता उल्लंघन के कई आरोप कई विभागों में नियुक्तियों ,आबकारी पदोनुत्ति सहित कई बिंदु उठाए हैं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022ए राज्य सरकार द्वारा लगातार आदर्श चुनाव आचार संहिता का लगातार उलंघन करते हुए बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समितिए राज्य बाल आयोग, राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति, आबकारी विभाग में अधिकारियों के स्थानांतरण एंव मदिरा के ठेके, शिक्षा विभाग में शिक्षकों भारी नियुक्ति व स्थानांतरण, सहकारिता विभाग में नियुक्ति व स्थानांतरण जो कि आदर्श आचार संहिता का उलंघन करते हुए किये गये हैं, इस संबंध में चुनाव आयोग सभी दस्तावेज अपने कब्जे में ले व संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव सम्पन्न कराने हेतु चुनाव कार्यों से विमुक्त रखा जाए।
उत्तराखंड राज्य चुनाव 2022 की तिथियां माननीय चुनाव आयोग ने घोषित कर दी हैं, उत्तराखंड राज्य के चुनाव को स्वतंत्र व निष्पक्ष कराने हेतु आयोग द्वारा जारी की गई आदर्श आचार संहिता का राज्य सरकार लगातार उलंघन कर रही है, इस संबंध में आपके समक्ष निम्न बिंदुवार निवेदन हैं।
राज्य सरकार ने आदर्श आचार संहिता का उलंघन करते हुए बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में अध्यक्ष व अन्य सदस्यों की नियुक्ति की है जो कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कि गयी है अतः चुनाव आयोग समस्त दस्तावेज अपने कब्जे में ले व स्वंतंत्र निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु उपरोक्त समस्त नियुक्तियां रद करते हुए संबंधित अधिकारियों को चुनाव कार्यो से विमुक्त रखा जाए।
राज्य बाल आयोग में भी अध्यक्ष व सदस्यगणों की नियुक्ति रद की जाए व संबंधित अधिकारियों को चुनाव कार्यो से विमुक्त रखा जाए।
राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष व सदस्यगणों की नियुक्तियों को रद्द किया जाए व संबंधित अधिकारियों को चुनाव कार्यो से विमुक्त रखा जाए।
राज्य आबकारी आयुक्त को भी आदर्श आचार संहिता का उलंघन करते हुए लागू होने के बाद स्थाननन्तरित किया गया व आबकारी संबंधित व्यापारिक समझौते व टेंडर आदि निर्गत किये गए आबकारी आयुक्त का स्थानांतरण को रद्द कर उनके द्वारा किए गए आदेशो को भी रद्द करते हुए समस्त दस्तावेज चुनाव आयोग अपने कब्जे में ले।
शिक्षा विभाग मे शिक्षक कर्मचारियों की भारी नियुक्तियां आदर्श आचार संहिता का उलंघन करते हुए की गई है।
सहकारिता विभाग मे भी भारी मात्रा में नियुक्तियां की गई गयी है चुनाव आयोग सभी नियुक्तियों व स्थानांतरण को रद्द करते हुए संबंधित अधिकारियों को चुनाव चुनाव कार्यो से विमुक्त रखा जाये व समस्त दस्तावेजो को अपने कब्जे में ले।
ऊर्जा विभाग में भी नियुक्तियां ए स्थानांतरण व पदोनोति भी आदर्श आचार संहिता का उलंघन की गई है समस्त नियुक्तियोंए स्थानांतरण व पदानोति को रद्द करते हुए चुनाव आयोग समस्त दस्तावेजो को अपने कब्जे में ले व संभंधित अधिकारियों में चुनाव कार्यो से विमुक्त रखा जाय।
उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से नियुक्तियों को रद्द करने की माँग करते कहा कि स्थानांतरण को रद्द करते हुए समस्त दस्तावेज को चुनाव आयोग अपने कब्जे में ले व संबंधित अधिकारियों को चुनाव कार्यो से विमुक्त रखा जाय । यह भी अनुरोध किया है कि है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने हेतु राज्य सरकार को आदर्श आचार संहिता का उलंघन करने से तत्काल रोका जाए व आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य सरकार द्वारा किये गए उपरोक्त सभी नियुक्तियांए स्थानांतरणए पदोनोत्ति आदि जो भी किये है उनको तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए समस्त दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर न्यायहित में स्वतंत्र निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को चुनाव से विमुक्त रखा जाए।

उत्तराखंड में कोरोना के 1292 कोरोना संक्रमित

11.01.2022

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद अब मरीजों की मौत के आंकड़े भी बढ़ गए हैं। सोमवार को विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे पांच संक्रमितों की मौत हो गई। कोरोना से एक ही दिन में इतनी संख्या में मरीजों की मौत का आंकड़ा 23 जून 2021 के बाद सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार सोमवार को एम्स ऋषिकेश में तीन, दून मेडिकल कॉलेज में एक जबकि पौड़ी जिले में एक संक्रमित की मौत हुई है।
इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 7429 हो गया है। सोमवार को देहरादून में 441, हरिद्वार में 254, नैनीताल में 220, यूएस नगर में 193 नए मरीज मिले। इसके अलावा अल्मोड़ा में 36, बागेश्वर में सात, चमोली में 15, चम्पावत में सात, पौड़ी में 56, पिथौरागढ़ में 12, रुद्रप्रयाग में 14, टिहरी में 28 और उत्तरकाशी में नौ नए संक्रमित मिले हैं।
राज्य भर के अस्पतालों से सोमवार को 294 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 5009 हो गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 7.57 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 94 प्रतिशत से अधिक चल रही है। सोमवार को कुल 15 हजार सात सौ के करीब सैंपलों की रिपोर्ट लैब से मिली जबकि 21 हजार के करीब सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

योजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृति पर सीएम का आभार जताया

11.01.2022

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं में 4 कार्यों के लिए 2 करोड़ 52 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त होने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 18 सितंबर को ऋषिकेश में संपन्न हुई आशीर्वाद रैली के दौरान की गई घोषणाओं में कैंपा योजना के अंतर्गत 177.38 लाख रुपए से वन क्षेत्र से सटे गांव जैसे सत्यनारायण मंदिर से गौहमाफी, साहब नगर, भट्टोवाला, रूषाफार्म में सड़क तथा विद्युत एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए स्वीकृत प्राप्त हुई है जिसमें एक करोड रूपये की धनराशि शासन द्वारा निर्गत कर दी गई है। गुलदार प्रभावित क्षेत्र रायवाला, साहब नगर, खदरी के निवासियों की जान माल की सुरक्षा के प्रबंध हेतु 14.44 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त की गई है। खदरी, लक्कड़ घाट, गुमानीवाला रूसा फार्म, भट्टोवाला छिददरवाला आदि क्षेत्रों में हाथी व अन्य वन्यजीवों से सुरक्षा के प्रबंध के लिए 24 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है। इसके साथ ही नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत आस्था पथ पर स्टैंडर्ड साइनेजेज, लाइटिंग, बेंचेस की व्यवस्था के लिए 36.52 लाख रूपए की धनराशि निर्गत की जा चुकी है।

पूर्व सीएम हरीश रावत के डीडीहाट से चुनाव लड़ने की चर्चा

11.01.2022

उत्तराखंड कांग्रेस  कैम्पेन कमेटी के चेयरमैन और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत डीडीहाट विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। ऐसी राजनीतिक गलियारों में चर्चा होने लगी है। असल में यह चर्चा इसलिए जोर पकड़ रही है कि कांग्रेस से डीडीहाट सीट पर सभी दावेदारों को रावत के पक्ष में प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। सूत्रों के अनुसार सभी सात दावेदारों से कैम्पेन कमेटी के चेयरमैन हरीश रावत के पक्ष में प्रस्ताव हाईकमान को भेजने के लिए कहा गया है।
कांग्रेस से डीडीहाट सीट पर 7 नेताओं ने अभी तक दावेदारी जताई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सातों दावेदार 11 जनवरी को पिथौरागढ़ में बैठक कर प्रस्ताव तैयार करेंगे। डीडीहाट विधानसभा में 25 सालों से बीजेपी के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता बिशन सिंह चुफाल जीतते रहे हैं। उत्तराखंड बनने के बाद कांग्रेस को डीडीहाट में कभी भी जीत नसीब नहीं हुई है। कांग्रेस से यहां अंतिम बार 1992 में लीला राम शर्मा ने जीत दर्ज की थी। अगर हरीश रावत डीडीहाट से मैदान में उतरते हैं तो इस सीट पर रोचक मुकाबला देखने मिलेगा। यही नहीं अब तक अजेय रहे बिशन सिंह चुफाल को भी कड़ी टक्कर मिल सकती है। असल में इस सीट पर कांग्रेस में काफी धड़ेबाजी है, लेकिन हरीश रावत के मैदान में आने पर सभी गुटों की एकजुट होने की पूरी उम्मीद है। हरीश रावत ने बीते साल चुनाव लड़ने के बजाय लड़वाने की बात कही थी, लेकिन चुनाव आते-आते उनके सुर बदल रहे हैं। माना जा रहा है कि अगर उत्तराखंड में कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार लेती है तो, पार्टी के भीतर से सिर्फ विधायकों में से सीएम बनाने की मांग भी उठ सकती है, जिससे रावत के मुख्यमंत्री बनने में दिक्कत आ सकती है। हरीश रावत इससे पहले 2014 से 17 तक धारचूला विधानसभा के विधायक रहे चुके हैं। पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट और धारचूला विधानसभाएं आपस में सटी हुई हैं।

दो हजार श्रमिकों को बांटा सामान

10.01.2022

डोईवाला में श्रम विभाग लगातार श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहा है। यहां श्रम विभाग ने दो हजार श्रमिकों को कई तरह का सामान बांटा। डोईवाला में श्रम विभाग ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के तहत श्रम विभाग के इंस्पेक्टर राम सत्तू ने श्रमिकों को योजनाओं के तहत मिलने वाली सिलाई मशीन, छाता, कंबल और सेनेटरी नैपकिन आदि वितरित किए। उन्होंने कहा कि विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर दो हजार श्रमिकों को सामग्री बांटी गई है।

मोबाईल दुकान से चोरी मामले में दो गिरफ्तार22

10.01.2022

सराय रोड़ सब्जी मण्डी के पास दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए ज्वालापुर पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी किए गए सामान सहित गिरफ्तार किया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि सराय रोड़ पर सब्जी मण्डी के पास मोबाईल की दुकान की दीवार तोड़कर मोबाईल फोन, पेन ड्राईव, मैमोरी कार्ड, पावर बैंक, स्पीकर, डाटा केबल आदि सहित काफी सामान चोरी कर लिया गया था। दुकान स्वामी द्वारा मुकद्मा दर्ज कराने के बाद चोरों की तलाश में लगी पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ईक्कड़ रोड़ से बाईक सवार दो लोंगो को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम राकेश कुमार पाठक निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी पदार्था थाना पथरी हरिद्वार व प्रदीप कुमार निवासी पदार्था थाना पथरी बताए। आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाईल फोन, मोबाईल की पैड, पैन ड्राईव, 2 टीवी, 2 सिलेण्डर, मैमोरी कार्ड, पावर बैंक, मोबाईल चार्जर, ब्लू टूथ, स्पीकर, डाटा केबल, बिल बुक, आलानकब, 2 बैग व बिना नंबर की मोटरसाईकिल बरामद हुई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी राकेश पाठक वर्ष 2014 में कानपुर मे हत्या के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।  पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी महेश जोशी, एसएसआई नितेश शर्मा, एसआई संजीत कंडारी, एसआई महिपाल सैनी, कांस्टेबल प्रेम, निर्मल, पंकज शर्मा, महेंद्र, रोहित, बीर सिह, कृष्णा व जसबीर शामिल रहे।

उत्तराखण्ड के प्रतिभावान कलाकारों को देंगे वेब सीरिज में मौका: आकाश पाण्डेय

10.01.2022

फिल्मकार आकाश कुमार पाण्डेय ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यदि प्रतिभाओं को सही दिशा, मार्गदर्शन मिले तो सफलता मिलना निश्चित है। मॉडल कालोनी स्थित नवरंग इंटरटेनमेंट के कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीबी फिल्म प्रोडक्शन के सीईओ युवा फिल्मकार आकाश पाण्डेय ने बताया कि प्रतिभा दिखाने के लिए उत्तराखण्ड के युवाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। डीबी फिल्म प्रोडक्शन की आने वाली वेब सीरिज, म्युजिक एल्बम में उत्तराखण्ड के युवाओं को मौका दिया जाएगा। दो बार उत्तराखण्ड यूथ आईकॉन अवार्ड, महाराष्ट्र, राजस्थान व यूपी सरकारों द्वारा राईजिंग प्रोड्यूसर अवार्ड से सम्मानित किए जा चुके आकाश कुमार पाण्डे ने बताया कि 2016 में फिल्म इण्डस्ट्री में कैरियर शुरू करने के बाद उन्होंने छोटे पर्दे पर प्रसारित हुए काल भैरव एक रहस्य, पार्टनर्स ट्रबल हो गयी डबल, सावधान इंडिया, क्राईम पेट्रोल आदि सीरियलों में काम किया। इसके बाद उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाऊस शुरू किया। जिसके तहत पूर्वांचल के माफियाओं पर आधारित वेब सीरिज घाट जल्द ही अमेजॉन प्राईम पर प्रसारित होगी। इसके अलावा साईबर क्राईम पर आधारित एक अन्य वेब सीरिज गटर भी जल्द ही रिलीज होगी। आकाश कुमार पाण्डे ने कहा कि उत्तराखण्ड में युवक युवतियों को अभिनय से जोड़ने के लिए जल्द प्रतिभाशाली कलाकारों को मौका देने के उद्देश्य से धर्मनगरी में आए हैं। कलाकार अपनी प्रतिभा के बल पर अच्छे मुकाम हासिल कर सकते हैं। प्रतिभाओं को तराशने की आवश्यकता है। इस दौरान नवरंग इंटरटेनेमेंट के अजय चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।

Congress submitted a memorandum to SP City regarding traffic arrangements.

अपनी शादी के लिए दून पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव

0
देहरादून।  स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव गुरुवार को अपनी शादी समारोह के लिए दून पहुंच गए हैं। वह कुछ देर रायपुर स्थित सरबजीत कंपलेक्स हाथी...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler