Home Blog Page 63

मुख्यमंत्री ने मृतक उपनल कर्मियों के आश्रितों को दिए 50-50 लाख के चेक

The Chief Minister gave cheques of Rs 50 lakh each to the dependents of the deceased UPNL employees.
The Chief Minister gave cheques of Rs 50 lakh each to the dependents of the deceased UPNL employees.

देहरादून।  उपनल के माध्यम से सेवारत तीन कार्मिकों की दुर्घटना में मुत्यु होने के उपरान्त उनके आश्रितों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में 50-50 लाख की सहायता राशि के चेक प्रदान किये। उपनल के माध्यम से विद्युत वितरण खण्ड, जसपुर में तैनात बृजेश कुमार की जनवरी 2025, ब्रिडकुल देहरादून में तैनात तसलीम की नवम्बर 2024 और विद्युत वितरण खण्ड हरिद्वार में तैनात संजीव कुमार की फरवरी 2025 में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश पर उत्तराखण्ड के सरकारी, अर्द्ध सरकारी और उपनल कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कॉर्पाेरेट सैलरी पैकेज के तहत अनेक प्रकार की सुविधाएं और बीमा लाभ प्रदान करने के लिए राज्य सरकार और बैंकों के बीच एमओयू किया गया है। राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल के अन्तर्गत कार्मिक की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिजनों को सहायता राशि प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने उपनल कर्मचारियों के लिए यह सुविधा प्रदान करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक का आभार भी व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोई भी सहायता राशि मानव की कमी को तो पूर्ण नहीं कर सकती है, लेकिन कठिन समय में उनके परिवारजनों को आर्थिक संबल प्रदान करने में मदद करती है। सरकार का प्रयास है कि कर्मचारियों को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण के साथ ही कठिन परिस्थितियों में उनके परिवार को हर संभव सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि कॉर्पाेरेट सैलरी पैकेज के तहत राज्य में कर्मचारियों को बीमा और अन्य सुरक्षा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा अनेक नवाचार किए जा रहे हैं। कर्मचारियों के हितों में अनेक निर्णय लिए गए हैं।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, सचिव दीपेन्द्र चौधरी, अपर सचिव मनमोहन मैनाली, मेजर जनरल शम्मी सबरवाल (से.नि.), एमडी उपनल जे.एन.एस. बिष्ट, पंजाब नेशनल बैंक के जोनल हेड अनुपम, डिप्टी जनरल मैनेजर अभिनंदन, एजीएम अजीत कुमार उपाध्याय मौजूद थे।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुयी यूपीसीएल की 125 वीं बोर्ड बैठक

125th Board Meeting of UPCL held under the chairmanship of Chief Secretary
125th Board Meeting of UPCL held under the chairmanship of Chief Secretary

देहरादून।  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड पावर कार्पाेरेशन लिमिटेड की 125वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने बोर्ड में सचिव वित्त को भी शामिल किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने टेक्निकल पृष्ठभूमि के व्यक्ति को भी बोर्ड में शामिल किए जाने की बात कही।
अगले वित्तीय वर्ष का बजट फरवरी-मार्च तक हो जाए बोर्ड से स्वीकृतः मुख्य सचिव
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रोजेक्ट्स की लागत को कम किए जाने के लगातार प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट्स के लिए लिया जाना वाला ऋण जितना सस्ता हो, उतना अच्छा। इसके लिए वित्त उपलब्ध कराने वाली एजेन्सियों से लगातार सम्पर्क किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अगले वित्त वर्ष के बजट के लिए फरवरी-मार्च तक बोर्ड से संस्तुति अनिवार्य रूप से ले ली जाए।
तीनों कार्पाेरेशन में विजिलेंस मैकेनिज्म तैयार किए जाने के दिए निर्देश
मुख्य सचिव ने तीनों कार्पाेरेशन में विजिलेंस मैकेनिज्म तैयार किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सचिव विजिलेंस के साथ बैठक कर तीनों कार्पाेरेशन्स में शीघ्र ही विजिलेंस मैकेनिज्म तैयार किया जाए। मुख्य सचिव ने यूपीसीएल को 1 जनवरी, 2026 से ईआरपी लागू किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि तीनों कार्पाेरेशन में त्रैमासिक प्रदर्शन की समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि इससे अल्पकालिक लक्ष्यों पर कार्पाेरेशन की प्रगति का आंकलन एवं सुधार के क्षेत्रों को चिन्हित कर अगली तिमाही के लिए नए उद्देश्य निर्धारित किए जा सकेंगे।
मुख्य सचिव ने नई तकनीकों के इस्तेमाल पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि नई तकनीक का उपयोग करने से पहले एक दो स्थानों पर अनिवार्य रूप से प्रयोग कर लिया जाए, ताकि तकनीक के कम सफल होने या असफल होने पर उपयोग से हटाए जाने में अधिक नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि सभी कार्पाेरेशन को पेशेवर दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रोजेक्ट्स को शुरू करने से पहले उसका तकनीकी आर्थिक व्यवहार्यता (टेक्नो इकोनॉमिक फीजीबिलिटी) परीक्षण कराए जाने की बात भी कही।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, स्वतंत्र निदेशक (बोर्ड) पराग गुप्ता, बी.पी. पाण्डेय, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल, एमडी यूपीसीएल अनिल यादव, एमडी यूजेवीएनएल संदीप सिंघल एवं एमडी पिटकुल पी.सी. ध्यानी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्य सचिव ने किया एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड‘ का विमोचन

Chief Secretary releases NIC Uttarakhand's quarterly newsletter 'The Digital Thread'
Chief Secretary releases NIC Uttarakhand's quarterly newsletter 'The Digital Thread'

देहरादून।  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की प्रथम त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड‘ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने आशा व्यक्त की कि यह न्यूज़लेटर राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, सफल परियोजनाओं, डिजिटल पहलों एवं एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की प्रमुख गतिविधियों को व्यापक रूप से आम जनमानस तक से पहुंचाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि ‘द डिजिटल थ्रेड‘, शासन, तकनीक और नागरिकों के बीच सेतु का कार्य करेगा।
राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी (एन.आई.सी.) संजय गुप्ता ने कहा कि एन.आई.सी. उत्तराखण्ड राज्य में डिजिटल इंडिया मिशन को सशक्त बनाने हेतु प्रतिबद्ध है, एवं निरंतर अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर ए.एस.आई.ओ. (जिला) राजीव जोशी, संयुक्त निदेशक (आई.टी.) चंचल गोयल, संयुक्त निदेशक (आई.टी.) शिवानी गोठी, सयुंक्त निदेशक (आई.टी.) रोहित चंद्रा,  उप निदेशक (आई.टी.) सुश्री प्रीति जोशी एवं उप निदेशक (आई.टी.) अनुज धनगर भी उपस्थित रहे।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और गुजरात सरकार के बीच 2,210 मेगावाट अंजन कुंड पंप स्टोरेज परियोजना हेतु ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Historic MoU signed between THDC India Limited and Government of Gujarat for 2,210 MW Anjan Kund Pumped Storage Project
Historic MoU signed between THDC India Limited and Government of Gujarat for 2,210 MW Anjan Kund Pumped Storage Project

ऋषिकेश, 10-10-2025: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के डांग जिले में 2,210 मेगावाट अंजन कुंड पंप स्टोरेज परियोजना (पीएसपी) के विकास के लिए गुजरात सरकार के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस परियोजना में लगभग ₹13,200 करोड़ का नियोजित निवेश शामिल है।

गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में 09 अक्टूबर 2025 को गुजरात के मेहसाणा में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलनों के दौरान समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया।

इस अवसर पर श्री प्रहलाद जोशी, माननीय केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री, भारत सरकार; श्री कनुभाई देसाई माननीय वित्त, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स मंत्री, गुजरात सरकार; श्री पंकज जोशी, आईएएस, मुख्य सचिव, गुजरात सरकार, श्री मनोज कुमार दास, आईएएस, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वतंत्र प्रभार), गुजरात सरकार; श्री एस.जे. हैदर, आईएएस, अतिरिक्त मुख्य सचिव, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल विभाग, गुजरात सरकार; श्री गुरदीप सिंह, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनटीपीसी; श्रीमती भक्ति शामल, संयुक्त सचिव (नवीकरणीय ऊर्जा), गुजरात सरकार और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मंच पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर, टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर. के. विश्नोई ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और इस समझौता ज्ञापन को भारत के विद्युत आधारभूत संरचना को मज़बूत करने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यह परियोजना बड़े पैमाने पर ऊर्जा भंडारण प्रणालियाँ विकसित करने के टीएचडीसीआईएल के दृष्टिकोण का उदाहरण है जो चौबीसों घंटे नवीकरणीय ऊर्जा की सुविधा प्रदान करने के साथ ही ग्रिड स्थिरता को मज़बूती प्रदान करती हैं।

श्री विश्नोई ने इस क्षेत्र में टीएचडीसीआईएल के सिद्ध नेतृत्व पर भी प्रकाश डाला और एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम द्वारा विकसित देश की सबसे बड़ी पंप स्टोरेज परियोजना, 1,000 मेगावाट की टिहरी पीएसपी के सफल क्रियान्वयन का उल्लेख किया। समझौता ज्ञापन की शर्तों के तहत, गुजरात सरकार आवश्यक राज्य-स्तरीय सहायता प्रदान करेगी, जबकि टीएचडीसीआईएल परियोजना के विकास का नेतृत्व करेगा।

समझौता ज्ञापन के हस्ताक्षर के दौरान टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के विशेष अधिकारी (पूर्व विशेष आयुक्त, गुजरात सरकार) श्री ए. के. विजय कुमार भी उपस्थित थे। गुजरात सरकार की ओर से प्रबंध निदेशक (जीपीसीएल) श्री अजय प्रकाश, आईएएस और टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से कार्यपालक निदेशक (प्रभारी, एनसीआर) श्री नीरज वर्मा के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए ।इस अवसर पर श्री एम. के. जैन, महाप्रबंधक (पीएसपी-सोलर), श्री एस. के. मित्तल, अपर महाप्रबंधक (पीएसपी-सोलर), श्री शिव राज चौहान, अपर महाप्रबंधक (प्रभारी, डब्ल्यूपीपी) और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। टीएचडीसीआईएल ने इस कार्यक्रम के दौरान एक आकर्षक स्टॉल भी प्रदर्शन हेतु लगाया, जिसने बड़ी संख्या में आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड एक अनुसूची ‘ए’ मिनी रत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (पीएसयू) है और इसकी इक्विटी एनटीपीसी लिमिटेड और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच साझा की जाती है।

धामी सरकार – चली गरीब के द्वार

Dhami Government - Goes to the door of the poor
Dhami Government - Goes to the door of the poor

– बेहदकी सैदाबाद, मोलना और खजूरी  में बहुउद्देशीय शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन
हरिद्वार।  देशराज कर्णवाल, उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड सरकार (राज्य मंत्री स्तर) के नेतृत्व में  आज दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को  “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” का आयोजन भगवानपुर विधानसभा के तीन ग्रामों— बेहदकी सैदाबाद, मोलना और खजूरी  में सफलतापूर्वक किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनना, उनका त्वरित निस्तारण करना तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।

शिविर के दौरान प्राप्त शिकायतों का विवरण निम्नलिखित है:
बेहदकी सैदाबाद – 26 शिकायतें
मोलना – 22 शिकायतें
खजूरी – 15 शिकायतें
कुल प्राप्त शिकायतें – 63

इनमें से 17 समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा त्वरित रूप से किया गया। शेष शिकायतें, जो जिला स्तरीय हैं, उन्हें निस्तारण हेतु जिलाधिकारी हरिद्वार व शासन को प्रेषित किया जाएगा।
शिविर में रेखीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। साथ ही, ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधिगण और सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता ने शिविर को अत्यंत सफल बनाया।
यह शिविर बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के विचारों और संविधान में वर्णित सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को धरातल पर उतारने की दिशा में एक सार्थक पहल है।

सीडीओ कोण्डे  ने किया भगवानपुर के ‘प्रकाशमय सीएलएफ’ का भौतिक निरीक्षण

Literature and Art Festival A two-day grand event in Dehradun
Literature and Art Festival A two-day grand event in Dehradun

हरिद्वार।  मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आकांक्षा कोण्डे ने आज विकासखंड भगवानपुर के अंतर्गत *’प्रकाशमय सीएलएफ’* द्वारा संचालित उद्यम, आलू चिप्स और नमकीन उत्पादन इकाई का भौतिक भ्रमण किया। यह उद्यम ग्रामोत्थन (रीप) परियोजना के तहत वैल्यू चेन सपोर्ट और एनआरएलएम के माध्यम से स्थापित किया गया है।
भ्रमण के दौरान, मुख्य विकास अधिकारी ने आलू से बन रही आलू चिप्स की सम्पूर्ण प्रक्रिया, मार्केट सर्वे रिपोर्ट, बिक्री रिपोर्ट (सेल रिपोर्ट), और उत्पाद की गुणवत्ता (प्रोडक्ट क्वालिटी) पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उद्यम की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए समूह की महिलाओं के प्रयासों की सराहना की।
सीडीओ ने इस उद्यम को और मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जिसके तहत सर्वप्रथम आलू चिप्स व नमकीन का व्यवसायिक उत्पादन किया जाए, उत्पादन और विपणन का रोस्टर प्लान वर्ष भर का तैयार कर इसे लागू करना सुनिश्चित किया जाए, तथा उत्पादों की ब्रांडिंग एवं पैकिंग को मुख्य रूप से फोकस कर उत्पादों को मार्केट में लॉन्च किया जाए ।
इस कार्य को करने से पूर्व आवश्यक सर्टिफिकेशन कार्य के लिए मुख्यमंत्री उद्यमशाला (आरबीआई) योजना की सेवाएं लेते हुए इस कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया ।
विपणन (मार्केटिंग) की जिम्मेदारी बीएमएम भगवानपुर और सहायक प्रबंधक सेल्स को सौंपी गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि 15 अक्टूबर के बाद से प्रतिदिन 25 किलोग्राम आलू चिप्स का उत्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया इस यूनिट में जितनी क्षमता की मशीनें लगी है, उसका पूर्ण उपयोग करते हुए उत्पादों को बाजार में विपणन करना सुनिश्चित करें ।
उन्होंने समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे हैंडीक्राफ्ट के उत्पादों का भी जायजा लिया और उनकी उच्च गुणवत्ता तथा बेहतरीन बनावट की प्रशंसा की। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे आलू चिप्स/नमकीन और हैंडीक्राफ्ट की क्वालिटी बाजार में अपनी पहचान बनाएंगे।
इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान, मुख्य विकास अधिकारी के साथ जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना, सहायक प्रबंधक (सेल्स और आजीविका) ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना, खंड विकास अधिकारी आलोक गार्ग्य भगवानपुर, बीएमएम, एमएंडई, सीएलएफ स्टाफ, और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सीडीओ का यह भ्रमण महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण उद्यम को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

साहित्य और कला उत्सव : देहरादून में दो दिवसीय भव्य आयोजन

Literature and Art Festival A two-day grand event in Dehradun
Literature and Art Festival A two-day grand event in Dehradun

देहरादून।  द लिटरेरी टेबल (टी.एल.टी.), जो कि आरोग्य वेलबीइंग ट्रस्ट की एक पहल और लेखक-पाठक मंच है, देहरादून में होने जा रहे अपने “साहित्य और कला उत्सव” की घोषणा करते हुए अत्यंत हर्षित है। यह दो दिवसीय आयोजन 11 और 12 अक्टूबर 2025 को फेयरफील्ड बाय मैरियट, देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इस उत्सव का उद्देश्य देहरादून के स्थानीय लेखकों और रचनाकारों को प्रोत्साहन देना और साहित्य, संस्कृति एवं कला के समृद्ध संवाद को मंच प्रदान करना है। ओएएसएस स्कूल इस आयोजन का साहित्यिक सहयोगी (लिटरेरी पार्टनर) है, वहीं कई संस्थान और स्थानीय उद्यमी इस आयोजन में सहभागिता निभा रहे हैं। इस पूरे उत्सव का संचालन और निर्देशन डॉ. अलोका दासगुप्ता नियोगी के नेतृत्व में किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार, 11 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे उद्घाटन समारोह के साथ होगा, जिसके बाद चार आकर्षक सत्र आयोजित किए जाएंगे। रविवार, 12 अक्टूबर को कार्यक्रम प्रातः 10 बजे आरंभ होगा, जिसमें नौ प्रेरणादायक सत्र शामिल रहेंगे। यह दो दिन साहित्यिक संवाद, विमर्श और प्रेरणा से परिपूर्ण रहेंगे, जहां देश के प्रतिष्ठित लेखक, चिंतक और कलाकार अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे।
इस अवसर पर देश के कई नामचीन साहित्यकार और विद्वान उपस्थित रहेंगे, जिनमें मेजर जनरल जी.डी. बख्शी, रोबिन्दर सचदेव, पूर्व राजदूत दीपक वोहरा, मधुलिका लिडल, रुद्रनील सेनगुप्ता, अल्का पांडे, अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद मून मून सेन, प्रसिद्ध लेखिका और ‘कहानी’ फिल्म की पटकथा लेखिका अद्वैता काला तथा डॉ. हरिका राजेश कुमार शामिल हैं। उत्सव के विशेष आकर्षण के रूप में डॉ. अलोका दासगुप्ता नियोगी और डॉ. रूबी गुप्ता की पहली पुस्तक का विमोचन किया जाएगा, जबकि रूपा सोनी अपनी नई पुस्तक का प्रमोशन करेंगी। इसके अतिरिक्त मानस लाल की आगामी पुस्तक का कवर अनावरण और द लिटरेरी टेबल की द्वितीय संस्करण स्मारिका (Souvenir) का विमोचन भी इस अवसर पर किया जाएगा।
साहित्यिक चर्चाओं और सत्रों का संचालन देश के जाने-माने विद्वानों और रचनाकारों द्वारा किया जाएगा, जिनमें डीजीपी आलोक लाल, डॉ. रूबी गुप्ता, मानस राजीव सचर, मोना वर्मा और रूपा सोनी जैसी प्रतिष्ठित हस्तियाँ शामिल हैं। पूरे कार्यक्रम का संचालन (एमसी) मानिक कौर, मनु आहूजा और शश्वती तलुकदार द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश ओबेरॉय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हिमालया वेलनेस के डॉ. फारूक उपस्थित रहेंगे।
उत्सव में भाग लेने के लिए पास आयोजन स्थल फेयरफील्ड बाय मैरियट, देहरादून पर कार्यक्रम के दिन प्राप्त किए जा सकते हैं, साथ ही अग्रिम रूप से बुकवर्ल्ड और होटल मार्बेला में भी उपलब्ध रहेंगे। अधिक जानकारी एवं पास की बुकिंग के लिए 7351310001 या 9719024480 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह दो दिवसीय साहित्यिक और कलात्मक उत्सव न केवल देहरादून की सांस्कृतिक पहचान को उजागर करेगा, बल्कि यह शहर के रचनात्मक समुदाय को राष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख हस्तियों में मेजर जनरल जी.डी. बख्शी, डॉ. अद्वैता काला, दीपक वोहरा, मून मून सेन, डॉ. अलोका दासगुप्ता नियोगी, रोबिन्दर सचदेव, डॉ. रूबी गुप्ता, डॉ. हरिका राजेश कुमार, मधुलिका लिडल, रूपा सोनी और मानस लाल शामिल हैं।
यह आयोजन निश्चित रूप से देहरादून के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करेगा।  पत्रकार वार्ता में जूही मेहरोत्रा सोनी संजीव शर्मा भी मौजूद रहे।

विरासत साधना में स्कूली बच्चों के आकर्षक मधुर राग व संगीत से वातावरण हुआ भव्य और उल्लास से भरा

The attractive melodious tunes and music of school children at Virasat Sadhna made the atmosphere grand and full of joy.
The attractive melodious tunes and music of school children at Virasat Sadhna made the atmosphere grand and full of joy.

वाद्य संगीत से निकले भक्तिमय रस का आनंद भाया सभी को

देहरादून- 9 अक्टूबर 2025 – विरासत साधना में गुरुवार को भिन्न-भिन्न अनेक स्कूली बच्चों द्वारा वाद्य संगीत पर की गई आकर्षक एवं शानदार प्रस्तुतियों से निकले भक्ति रस ने सभी को आनंदित कर डाला I

विरासत महोत्सवकी आज की विरासत संध्या में प्रतिभाग करने वाले भिन्न-भिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन करके सभी का दिल जीत लिया I वाद्य संगीत से विरासत साधना का पंडाल मधुर और सौम्या हुआ I स्थानीय डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे विरासत महोत्सव की सुबह की पारी में नियमित रूप से हो रही विरासत साधना में आज जिन प्रतिभावान बच्चों ने प्रतिभाग किया, उनमें कई बच्चों ने बहुत ही शानदार भारतीय संगीत का प्रदर्शन किया I इस अवसर पर देहरादून के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों और संस्थानों से आए विद्यार्थियों ने अपनी वाद्य कला से सभी का मन मोह लिया। प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने गुरुजनों और सहयोगियों के साथ मिलकर सुंदर वाद्य प्रस्तुति दी, जिससे वातावरण सुरमय और आनंदमय बना I विरासत साधना में प्रतिभागी बने इन बच्चों में क्रमशः दून यूनिवर्सिटी से तबला वादक अनिरुद्ध नौटियाल उनके साथ रहे राघव शर्मा,सेंट कबीर एकेडमी से तबला वादक लवकेश प्रकाश उनके साथ रहे अमन निराला, इसी श्रृंखला में क्रमवार पीवाईडीएस लर्निंग एकेडमी से दिपांशु गौर (पखावज) साथ में दीपक कुमार भारद्वाज, तरुण संगीत एवं विचार मंच से आए अभिनव पोखरियाल (तबला) साथ में राघव शर्मा, दून वैली पब्लिक स्कूल के विनायक भारद्वाज (सितार) साथ में दीपक कुमार भारद्वाज मैं अपनी शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया I इसके अलावा दून इंटरनेशनल स्कूल के होनहार छात्र मनवीर सिंह ने भी तबले पर तीन ताल का राग देकर सभी को मग्न मुग्ध कर दिया I यही नहीं, द एशियन स्कूल देहरादून से सुखप्रीत सिंह (तबला) साथ में अन्वेश कांत, द ओएसिस से अक्षज गोयल (तबला) साथ में श्विभुषित सिंह, शिक्षणकुर द ग्लोबल स्कूल से विहान जोशी (तबला) साथ में राघव शर्मा, सुरेंद्र संगीत विद्यालय समिति से माही सिंह साथ में राघव शर्मा तथा फाइलफॉट पब्लिक स्कूल से अदिति वर्मा साथ में सार्थक कुमार की प्रस्तुति से विरासत साधना में मधुरलय छाई रही I

तत्पश्चात विरासत साधना की भक्ति रस में डूबी हुई इस शानदार प्रस्तुति में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभावान प्रतिभागियों को विरासत रीच संस्था संयुक्त सचिव वह मुख्य आयोजक विजयश्री जोशी ने सम्मानित किया। विजय श्री जोशी द्वारा सभी प्रतिभाशाली बच्चों का उत्साहवर्धन वर्धन किया गया I उनके उत्साहवर्धन और सराहना के अनमोल शब्दों ने कार्यक्रम को और खास बना दिया, जिससे यह सुबह संगीत, परंपरा और प्रतिभा का एक यादगार उत्सव बन चुकी है।

सीएस बर्द्धन ने किया विज्ञान धाम में प्रस्तावित छठे देहरादून इंटरनेशनल साईंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टीवल के पोस्टर एवं ब्रोशर का विमोचन

CS Bardhan released the poster and brochure of the proposed 6th Dehradun International Science and Technology Festival at Vigyan Dham.
CS Bardhan released the poster and brochure of the proposed 6th Dehradun International Science and Technology Festival at Vigyan Dham.

मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने कहा है कि उत्तराखंड में स्थित राष्ट्रीय महत्व के वैज्ञानिक संस्थानों का राज्य के हित में अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए लगातार संवाद, बेहतर समन्वय व सतत सहयोग की व्यवस्था हेतु एक सुव्यवस्थित व सुसंगठित प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा।

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में आगामी 12 से 14 नवंबर तक विज्ञान धाम में प्रस्तावित छठे देहरादून इंटरनेशनल साईंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टीवल के पोस्टर एवं ब्रोशर का विमोचन करते हुए यह विचार व्यक्त किए। मुख्य सचिव ने प्रस्तावित फेस्टीवल हेतु आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नित नई प्रगति होने से बहुत तेजी से बदलाव हो रहे हैं। समाज और विशेषकर युवा पीढी को विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी से जोड़ने और इस क्षेत्र में आगे बढने के लिए प्रेरित करने में इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण सिद्ध होते हैं।

मुख्य सचिव ने कहा कि टेक्नोलॉजी की जननी मौलिक विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास को बढावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्य होने के नाते उत्तराखंड के लिए विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी अत्यधिक आवश्यक व महत्वपूर्ण है। देहरादून एवं उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्तर के कई वैज्ञानिक एवं शैक्षिक संस्थान मौजूद हैं, जिनका राज्य के हित में समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग लिया जाता है। उत्तराखंड के हित में सभी महत्वपूर्ण संस्थानों का अधिकतम सहयोग व बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्य सचिव ने यूकॉस्ट और विज्ञान तथा प्रोद्योगिकी विभाग को इस दिशा में कारगर पहल सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. आर. राजेश कुमार, श्री चन्द्रेश यादव, श्री दीपेन्द्र चौधरी, हेस्को के संस्थापक पद्मभूषण श्री अनिल जोशी, उत्तराखंड पेट्रोलियम विश्वविद्यालय के वीसी श्री राम शर्मा, यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक श्री डी.पी.उनियाल आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन श्री कुंवर राज आस्थाना ने किया।

सीएम  धामी ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उत्तराखण्ड में रेल अवसंरचना के विकास पर चर्चा की

CM Dhami met Union Railway Minister Ashwini Vaishnav and discussed the development of rail infrastructure in Uttarakhand.
CM Dhami met Union Railway Minister Ashwini Vaishnav and discussed the development of rail infrastructure in Uttarakhand.

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उत्तराखण्ड में रेल अवसंरचना के विकास पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देहरादून एवं हरिद्वार रेलवे स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किए जाने के लिए दोनों रेलवे स्टेशनों के विस्तार/सुदृढ़ीकरण के साथ ही हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य केन्द्र सरकार द्वारा पूर्ण व्ययभार वहन करते हुए पूर्ण कराने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने हरिद्वार व देहरादून रेलवे स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किये जाने पर सहमति देते हुए कहा कि
हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन दोहरीकरण के कार्य का पूर्ण व्ययभार केन्द्र सरकार द्वारा किये जाने के संबंध में परीक्षण कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना में संरेखण में अल्मोड़ा और सोमेश्वर क्षेत्रों को भी जोड़ने  की संभावनाओं पर विचार करने और टनल के साथ-साथ सड़क का प्रावधान करने का अनुरोध केन्द्रीय रेल मंत्री से किया। रेल मंत्री ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन को पूर्णतः बंद करते हुए इस भूमि के सभी अधिकार राज्य सरकार को हस्तांतरित किए जाने के लिए भी केन्द्रीय रेल मंत्री से अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराने रेलवे स्टेशन के बंद होने के कारण यदि योग नगरी रेलवे स्टेशन पर सुव्यवस्थित संचालन के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता होगी तो राज्य सरकार इस पर सकारात्मक विचार एवं सहयोग करेगी। रेल मंत्री ने इस पर अपनी सैद्धांतिक सहमति दी।
केन्द्रीय रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर देहरादून-टनकपुर वीकली ट्रैन को सप्ताह में तीन बार किये जाने पर भी सहमति दी।

Rescue Training is Crucial in Disaster Management — Dr. Anil Verma

आपदा प्रबंधन में रेस्क्यू का प्रशिक्षण अति महत्वपूर्ण – डॉ० अनिल...

0
यूथ रेडक्रास द्वारा डीबीएस के एनएसएस शिविर में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण #################### बाल भवन, रायपुर रोड में जारी डीबीएस (पी जी) कॉलेज के सात दिवसीय...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler