Home Blog Page 629

पछुवादून में मिले 14 कोरोना संक्रमित

12.01.2022

पछुवादून में मंगलवार को दो बच्चों समेत 14 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब पछुवादून में सक्रिय मरीजों की संख्या पचास हो गई है। मंगलवार को मिले सभी कोविड मरीजों को आवश्यक दवाई देकर होम आइसोलेशन में रखा गया है।
उप जिला चिकित्सालय के नोडल अधिकारी शमशेर सिंह चौहान ने बताया कि कुंजा में एक आठ वर्षीय बच्ची में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही एनटनबाग, मेहूवाला, एनफील्ड, कालसी से एक-एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि कल्याणपुर और डाकपत्थर से दो लोग संक्रमित मिले हैं। अंतर्राज्यीय सीमा पर चेकिंग के दौरान पटना निवासी एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, सीएचसी सहसपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रदीप उनियाल ने बताया कि सहसपुर थाना कालोनी में रहने वाले पुलिस कर्मियों के दो परिजनों समेत चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पुलिस कर्मी के संक्रमित परिजनों में एक बच्ची और एक महिला शामिल हैं। जबकि एक सेलाकुई और एक देहरादून का व्यक्ति भी कोविड जांच के दौरान संक्रमित मिला है। डा. उनियाल ने बताया कोरोना की रफ्तार को कम करने के लिए सावधानी बरती जानी जरूरी है। घर से बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग करना, समय-समय पर साबुन से हाथ धोने के साथ ही खांसी, जुखाम, बुखार की शिकायत होने पर डॉक्टर की सलाह ली जानी जरूरी है। इसके साथ ही बेवजह घर से बाहर निकलने से भी परहेज किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

शराब पीकर वाहन चलाने पर एक गिरफ्तार

12.01.2022

नगर में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार किया है। यातायात प्रभारी प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने पिथौरागढ़-वड्डा मार्ग में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम को चैसर निवासी त्रिलोक गिरी शराब पीकर वाहन का संचालन करता हुआ मिला। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया है।

पुण्यतिथि पर किया पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद

12.01.2022

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुण्यतिथि पर याद कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा पूर्व पीएम शास्त्री एक आदर्श व्यक्तित्व थे। उन्होंने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी उपलब्धियों को याद किया। पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा उनका जीवन सादगी से भरा रहा। जय जवान-जय किसान का नारा देकर उन्होंने देश को आगे बढ़ाने का काम किया। उनकी उपलब्धियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यकर्ताओं ने कहा वे आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे। देश को आजाद कराने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, खीमराज जोशी, भुवन पांडे, बहादुर सामंत, नरेंद्र सौन, तिलक जोशी, गौरव महर, श्याम सिंह, शंकर सिंह खड़ायत, रवि महर, रोहन सौन, नीरज सामंत, पप्पू भंडारी, सुनील खत्री, हरीश बोरा, सुरेश पांडे आदि मौजूद रहे।

कोविन एप पर करें ऑनलाइन इंट्री, रोजाना होगी मॉनीटरिंग

12.01.2022

कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ने लगा है। अब इसकी चपेट में चिकित्सक से लेकर सीएमओ कार्यालय में कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसको लेकर डीएम युगल किशोर पंत ने चिंता जताई है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही जिला अस्पताल में ऑक्सीजन बेड के साथ ही सीएमओ कार्यालय में मॉनीटरिंग का हाल जाना। उन्होंने कर्मचारियों से साफ तौर पर कहा कि कोविन एप पर सभी संक्रमितों की जानकारी होनी चाहिए। इसके साथ ही इसकी मॉनीटरिंग पर प्रशासन की नजर भी रहेगी।
मंगलवार को डीएम युगल किशोर पंत ने सुबह करीब साढ़े 11 बजे के आसपास सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रवेश करते ही बाहर रखे सेनेटाइजर की व्यवस्था देखी। इसके बाद वह सीधे कंट्रोल रूम पहुंचे यहां उन्होंने सभी व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने सबसे पहले कंट्रोल रूम का माहौल देखा। इस बीच उन्होंने कर्मचारियों से सिस्टम में की गई डाटा इंट्री की खबर ली। कई रिकार्ड भी देखे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक को निर्देश दिए कि जो भी कोरोना संक्रमित केस हैं, होम आइसोलेट किए गए हैं। उनकी इंट्री ऑनलाइन कोविन एप पर जरूर करें, इसमें लापरवाही न की जाए। डीएम ने कहा कि रोजाना बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या के बाद बेहद सतर्कता की जरूरत है। एसीएमओ को निर्देश दिए कि ब्लॉकवार संक्रमितों के आंकड़े, एक्टिव केस की समीक्षा रोजाना की जा रही है। डाटा एंट्री ऑपरेटर मनोज कुमार से अब तक एप में की गई एंट्री की जानकारी ली। डीएम ने साफ कहा कि कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए जो भी आवश्यक दिशा निर्देश हैं उनका पालन हर हाल में किया जाए। नोडल प्रभारी जय भारत सिंह, होम आइसोलेशन के नोडल प्रभारी डॉ. बलबीर सिंह को निर्देश दिए कि शाम को वह पूरे जिले की समीक्षा करेंगे। इस बीच डीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अब तक जितनी संक्रमितों की संख्या मिली या उसमे बच्चों की संख्या 20 से 22 फीसद है। बच्चों को कोविड संक्रमण से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। कोविड से बचाव को लेकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, डिस्ट्रिक्ट डाटा मैनेजर चांद मियां, संक्रामक रोग अधिकारी प्रियंका बंसल, आयुक्त काशीपुर चीनी मिल जय भारत सिंह, डॉ. बलवीर सिंह, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. आरके सिंह, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. अजय वीर सिंह, डॉ. देवेंद्र पंचपाल आदि मौजूद रहे।

खराब सड़क पर वाहन पलटा तो गांव में टीकाकरण रोका

12.01.2022

बेतालघाट ब्लॉक के दूरस्थ गांव सिमराढ़ खलाड़ मोटर मार्ग में मंगलवार सुबह एक वाहन पलट गया। गनीमत रही कि वाहन में सवार पांच लोगों में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने लोनिवि को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए गांव में चल रहा टीकाकरण कैंप भी बंद करवा दिया।
प्रधान नीरू बधानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क की स्थिति काफी समय से बेहद खराब है। लोनिवि को कई बार पत्र लिखकर सड़क ठीक करने को कहा, लेकिन आज तक सड़क ठीक नहीं हो पायी। उन्होंने जल्द मार्ग ठीक न होने पर हाई कोर्ट में अपील दायर करने की चेतावनी दी है। वहीं घटना के बाद खलाड़ प्रावि में किशोरों को टीका लगाना था। सड़क बंद होने के कारण टीकाकरण रोक दिया। प्रधान ने कहा गांव तक पैदल आना संभव नहीं है जबकि सड़क काफी खराब है। ऐसे में बच्चों का टीकाकरण रोक दिया गया है। बरसात के बीच यहां कभी भी हादसा हो सकता है। पांगकटारा के प्रधान त्रिलोक साही ने कहा कि बीडीसी बैठक में जेई ने दो दिनों में सड़क ठीक करने की बात कही थी। लेकिन अब तक सड़क ठीक नहीं हो पायी।
विभाग के पास एक ही जेसीबी है। जो पिछले कुछ दिनों से अन्य जगह पर लगाई गई थी। वहीं बारिश के चलते भी कार्य नहीं किया जा सका। मौके पर जेसीबी भिजवा दी है। दो से तीन दिन में सड़क ठीक हो जाएगी।- विजय बिष्ट, जेई लोनिवि

अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस संग एक गिरफ्तार

12.01.2022

आचार संहिता में पुलिस का अराजक तत्वों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने अब अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस संग यूएस नगर के एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक आदर्श आचार संहिता के दौरान एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर स्थानीय पुलिस अलर्ट मोड पर है। सोमवार देर रात पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस और एसओजी की टीम ने सालवनी के जंगल से एक व्यक्ति को जाते देख रोका और तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध तमंचा और 315 बोर के साथ ही एक जिंदा कारतूस बरामद हुई। आरोपी की पहचान रविंद्र कुमार आर्य पुत्र मोहन चंद्र आर्य निवासी ग्राम नकुलिया, थाना सितारगंज जिला यूएस नगर के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी का रात के समय तमंचा लेकर जंगल में घूमना कई सवाल खड़े कर रहा है लेकिन स्पष्ट कुछ नहीं हो पाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम में एसआई जितेंद्र कुमार, एसओजी के मनोज बैरी, नवल किशोर, उमेश राणा, अमित चौधरी, भुवन पांडेय रहे।

नैनीताल में 28 लोगों में कोरोना संक्रमित

12.01.2022

मंगलवार को नैनीताल में 28 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। संक्रमित पाए गए लोगों में 20 रैपिड एंटीजन व आठ आरटीपीसीआर टेस्ट में संक्रमित पाए गए हैं।

कोविड गाइड लाइन का पालन करें व्यापारी

11.01.2022

कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को ऋषिकेश कोतवाली में पुलिस और व्यापारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में सीओ डीसी ढौंडियाल ने व्यापारियों से कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अपना व्यापार संचालित करने को कहा। उन्होंने दुकानों में भीड़ न एकत्रित होने देने, मास्क पहनने व ग्राहकों को भी मास्क पहनने की अपील करने सहित अन्य नियमों का पालन करने का आग्रह किया। मौके पर कोतवाल रवि कुमार सैनी, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, रवि जैन, राजकुमार तलवार, दीपक बंसल, आशु अरोड़ा, आशु डंग, युवा नगर अध्यक्ष शिवम टुटेजा, एकांत गोयल, घाट रोड अध्यक्ष पवन शर्मा, प्रदीप गुप्ता, मनोज टुटेजा आदि उपस्थित रहे।

छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी पुलिस को तहरीर

11.01.2022

आधा दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर उन्हें तथाकथित रूप से शराब तस्करी में लिप्त बताने का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी में गौरव कौशिक, विमल शर्मा, तरूण व्यास, मनीष कर्णवाल, हिमांशु बहुगुणा व विक्की कोरी ने कहा है कि सोमवार को सोशल मीडिया पर उन्हें नशे के व्यापार में सहभागी दिखाते हुए निराधार व बेबुनियाद अफवाह फैलाकर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का काम किया गया। गौरव कौशिक ने कहा कि षड़यंत्र के तहत सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बदनाम करने की नीयत से इस तरह की कुचेष्टा की जा रही है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से इस तरह के काम किए जा रहे हैं। तरूण व्यास, हिमांशु बहुगुणा व मनीष कर्णवाल ने कहा कि नशे के खिलाफ हमारे द्वारा कई अभियान चलाए गए। नशा मुक्ति को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता हमेशा ही प्रयास करता चला आ रहा है। लेकिन औछी मानसिकता के चलते कुछ लोग स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं। हमारे मान सम्मान को ठेस पहुंचायी जा रही है। जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

पंचायत भवन में चोरी मामले में दो गिरफ्तार

11.01.2022

ग्राम पंचायत ऐथल के पंचायत भवन में चोरी के मामले में मुखबिर की सूचना कार्रवाई करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पंचायत भवन से चोरी किया गया एलईडी टीवी, बैटरी व इनवर्टर बरामद किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ऐथल के पंचायत भवन में हुई चोरी के मामले में आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस टीम ने चुराया गया सामान बेचने जा रहे सलमान व सत्यपाल निवासी ऐथल को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में एसआई रूकम सिंह नेगी, एसआई प्रीति नेगी कांस्टेबल देवेन्द्र, राकेश नेगी, सुशील, राजाराम, मनीष शामिल रहे।

Edify World School, Dehradun, Organizes Two-Day Capacity Building Program for Teachers

एडिफ़ाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में शिक्षकों के लिए दो दिवसीय क्षमता...

0
बच्चों को साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उनके ज्ञान और कौशल को लगातार अपडेट करते रहे - पंकज होलकर देहरादून -...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler