Home Blog Page 627

आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः पालन करने के निर्देश

13.01.2022

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनुज गोयल ने विधानसभा चुनाव को लेकर कोविड गाइडलाइन के मध्यनजर पूरी सतर्कता और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारी और व्यवस्थाओं पर प्रेस को जानकारी दी। कहा कि सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंध कर दी गई है। किसी भी प्रकार की घटनाएं चुनाव के दौरान न हों इसकी तैयारी कर ली गई है।कलक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान डीएम ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि इस बार मतदान का समय सायं छह बजे तक किया गया है। साथ ही दिव्यांग व 80 साल से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए पोस्टल वैलेट की सुविधा प्रदान होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि बीते 1 नवम्बर 2021 तक जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 188083 थी, किंतु इसके बाद स्वीप के तहत जिले भर में चलाए गए मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों के बाद मौजूदा समय में कुल मतदाता संख्या 1,92,724 हो चुकी है। कहा कि इस बार युवा मतदाताओं की संख्या में भी बड़ा इजाफा हुआ है, जो लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद आवश्यक है। जनपद के अंतर्गत हिमाच्छादित वाले मतदेय स्थलों का विवरण देते हुए बताया कि विधान सभा केदारनाथ में कुल 16 हिमाच्छादित मतदान केंद्र हैं, जबकि रुद्रप्रयाग विधान सभा में ऐसे मतदान केंद्रों की संख्या 27 है। जिलाधिकारी द्वारा विधान सभा निर्वाचन हेतु आदर्श मतदेय स्थलों सहित दोनों विधान सभाओं हेतु चयनित किए गए सखी मतदान केंद्रों, दिव्यांग जन मतदेय स्थल, जनपद में उपलब्ध कुल ईवीएम व वीवी पेट्स मशीनों व निर्वाचन संपादनार्थ हेतु गठित स्थैतिक निगरानी, उड़नदस्ता, वीडियो निगरानी, वीडियो अवलोकन, निर्वाचन व्यय लेखा व सहायक व्यय प्रेक्षक टीमों को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर सभी प्रेस प्रतिनिधि मौजूद थे।

भाजपा-कांग्रेस ने 21 साल में उत्तराखंड को खोखला किया: सिसौदिया

13.01.2022

चुनाव प्रचार पर टिहरी पहुंचे दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने 21 साल में उत्तराखंड को भ्रष्टाचार कर निचोड़ने का काम किया है। जनता के पास मजबूत विकल्प नहीं था। अब आम आदमी पार्टी उत्तराखंड को गारंटी देती है कि केजरीवाल की इमानदार सोच के साथ राज्य का विकास किया जाएगा। प्रदेश में पलायन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को लेकर बेहतर काम किये जायेंगे।
सिसौदिया बौराड़ी के एक होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने टिहरी विधानसभा के प्रत्याशी त्रिलोक नेगी सहित अन्य सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के लिए जनता का समर्थन मांगा। कहा कि दिल्ली जैसी इमानदार सरकार देने का काम आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में करेगी। उत्तराखंड में पहली गारंटी के रुप में 300 यूनिट फ्री बिजली, हर घर रोजगार, तीर्थ स्थलों के फ्री दर्शन, 18 साल से उपर की हर महिला को 1 हजार रूपये प्रतिमाह सम्मान राशि, शहीद होने वाले जवानों के परिवार वालों को एक करोड़ की सम्मान राशि और रिटायर्ड सैनिकों को सरकारी नौकरी देने का काम करेगी। सिसोदिया ने कहा कि टिहरी के विस्थापितों की समस्याओं का समाधान मात्र केजरीवाल ही कर सकते हैं। हर साल टिहरी बांध से 1100 करोड़ का जो राजस्व यूपी जाता है, वह उत्तराखंड को मिले को विस्थापितों की समस्याओं के समाधान के साथ ही प्रदेश के हर परिवार को फ्री बिजली दी जा सकती है। इसे सिर्फ केजरीवाल ही पूरा कर सकते हैं। उन्होंने उत्तराखंड में दिल्ली जैसे स्कूल और अस्पताल बनाने का दावा किया। उन्होंने पार्टी की ओर से घोषित सीएम के चेहरे कोठियाल को लेकर कहा कि उन्होंने बिना स्वार्थ यहां के हजारों नौजवानों को रोजगार दिलाया है। सीएम बने तो एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी में लिया जायेगा। बेरोजगारों को 5 हजार भत्ता दिया जायेगा। टिहरी विधानसभा के प्रत्याशी त्रिलोक नेगी ने कहा कि आप पार्टी स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता में लेने का काम करेगी। इस मौके पर आप के सह प्रभारी राजीव चौधरी, मीडिया कार्डिनेटर अमित रावत, समीर रतूड़ी, त्रिलोक नेगी सहित दर्जनों मौजूद रहे।

एस पी के नेतृत्व में निकाला फ्लैग मार्च

13.01.2022

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में एसपी श्वेता चौबे के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने विधानसभा चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च निकाला। इसमें आईटीबीपी, पुलिसकर्मी, पुलिस अधिकारी तथा पुलिस थानों में तैनात पुलिस फोर्स शामिल रही। फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहीं एसपी श्वेता चौबे ने कहा कि फ्लैग मार्च का मकसद लोगों के अंदर डर को खत्म करने और नगर में अमन कानून की स्थिति को बरकरार रखने का संदेश देना है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए 100 कांस्टेबल, 75 सब इंस्पेक्टर और 1100 होमगार्ड की मांग की गई है। एक कंपनी आईटीबीपी 90 जवान जिले में पहुंच गई है।

सहसपुर में फ्लैग मार्च कर पुलिस ने जनता से मांगा सहयोग

13.01.2022

आगामी विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराये जाने को लेकर सहसपुर थाना पुलिस व बीएसएफ ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न नगरों व ग्रामीण इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस व बीएसएफ अधिकारियों व जवानों ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग देने की अपेक्षा की। सीओ विकासनगर वीडी उनियाल के दिशा निर्देशन व थानाध्यक्ष विनोद सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों व बीएसएफ की कंपनी ने सहसपुर थाने से फ्लैग मार्च शुरू किया।

बर्फबारी के बाद बढ़ी चकराता में  ठंड

13.01.2022

चकराता क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से चल रहा भारी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला मंगलवार देर रात को भी जारी रहा। मंगलवार की शाम को पहले बारिश, ओलावृष्टि और उसके बाद रात को चकराता छावनी बाजार से लेकर ऊंची पहाड़ियों पर जमकर बर्फबारी हुई। जिससे रात भर क्षेत्र में कड़ाके की ठंड रही। लेकिन सुबह खिली चटख धूप के बाद लोगो को ठंड से कुछ राहत भी मिली। पिछले एक सप्ताह से चकराता क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मंगलवार को पूरे दिन धूप खिली रहने के बाद देर शाम मौसम ने एक बार एकाएक करवट बदली। शाम सात बजे बाद झमाझम बारिश और ओलावृष्टि होने लगी। रात को ऊंची चोटियों से लेकर छावनी बाजार चकराता में एक बार फिर बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया। पूरी रात बर्फबारी रुक रुक कर होती रही। वहीं आज सुबह 5 बजे के करीब एक बार फिर चकराता छावनी बाजार में भी एक इंच तक हिमपात हुआ। जबकि क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियों देवबन, लोखंडी, मोयला टॉप, व्यास शिखर, मुंडाली, धारना धार, कोटी कनासर आदि क्षेत्र में आधा से पौने एक फिट तक बर्फबारी होने की सूचना है। आज सुबह जब लोग सो कर जगे तब चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी नजर आई। पहाड़ियां चांदी सी चमक बिखेर रही थी। सुबह के समय कुछ देर के लिए आसमान में बादल छाये रहने के साथ साथ कोहरा छाया रहा। लेकिन जैसे र्सूय भगवान ने अपनी चमक बिखेरनी शुरू की बादल व कोहरा छंटने के साथ चटख धूप खिल गयी। जिससे चकराता बाजार की बर्फ पिघल गयी व पर्यटकों ने बर्फ का दीदार करने के लिए चकराता से पांच किमी आगे जंगलात चौकी का रुख किया। जहां पड़ी बर्फ का पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया। बुधवार सुबह को धूप खिलने से तापमान में भी 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। बुधवार को चकराता का अधिकतम तापमान 9 व डिग्री पर पहुंचा लेकिन न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस बना रहा।

जिला जेल में बैरक को बनाया आइसोलेशन वार्ड

13.01.2022

कोरोना के मामलों में आ रही तेजी को देखते हुए जेल प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। जेल की एक बैरक में आईसोलशन वार्ड तैयार किया गया है। जिसमें बाहर से आने वाले कैदियों को रखा जा रहा है। कोरोना के मामले बढ़ने पर सरकार व जिला प्रशासन के साथ जेल प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जेल में बंद कैदियों से मुलाकात पहले ही बंद कर दी गयी है। कोरोना का जेल में प्रसार ना हो इसके लिए तमाम एहतियाती कदम जेल प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे हैं। इसके तहत जिला कारागार रोशनाबाद की एक बैरक को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया गया है। बैरक में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में बाहर से आने वाले कैदियों को रखा जा रहा है। जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए जेल में कई बदलाव किए गए हैं। एक बैरक को आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जिसमें बाहर से आने वाले कैदियों को रखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के निेयमों के अनुसार निर्धारित अवधि तक कैदियों को इस बैरक में रखा जा रहा है। उसके बाद सामान्य बैरक में शिफ्ट किया जा रहा है। यदि किसी कैदी में किसी भी तरह के लक्षण सामने आते हैं तो उसके लिए भी एक अलग बैरक बनायी गयी है। जिससे जिला कारागार में कोरोना संक्रमण का प्रसार ना हो। कैदियों से होने वाली मुलाकात बंद कर दी गई है। कैदी केवल वीडियो के माध्यम से ही अपने परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन स्तर पर जो भी फैसले होंगे। उनको लागू किया जाएगा।

स्मैक सहित एक गिरफ्तार

13.01.2022

नशे के कारोबार पर रोक लगाए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस व नॉरकोटिक्स सेल ने संयुक्त रूप से कटहरा बाजार में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। रेल चौकी प्रभारी प्रवीण रावत ने बताया कि नशे के कारोबार पर रोक लगाए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कटहरा बाजार में पुलिस व नॉरकोटिक्स सेल की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति की रोककर तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 6 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम अमित अरोड़ा निवासी लोधा मंडी ज्वालापुर बताया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीए एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी पहले भी मादक पदार्थो की बिक्री के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस टीम में कांस्टेबली अमित गौड़, देशराज, रियाज अली, दीपक, पूरण दानू आदि शामिल रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की सतपाल ब्रह्मचारी को प्रत्याशी बनाने की मांग

13.01.2022

हरिद्वार विधानसभा कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी के संयोजन में उत्तरी हरिद्वार में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से पार्टी हाईकमान से पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी को हरिद्वार नगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनाने की मांग की। इस संबंध में नितिन यादव यदुवंशी द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत व प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को पत्र भी भेजा गया।  बैठक को सम्बोधित करते हुए नितिन यादव यदुवंशी ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी हरिद्वार के सबसे अधिक लोकप्रिय नेता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विरोधी दलों के कार्यकर्ता भी उनका सम्मान करते हैं। पालिका अध्यक्ष रहते हुए उनके द्वारा शहर हित में किए गए कार्यो को आज भी जनता याद करती है। इसलिए पार्टी नेतृत्व को उन्हें ही हरिद्वार नगर सीट से पार्टी प्रत्याशी घोषित करना चाहिए। पार्षद महावीर वशिष्ठ व तरुण व्यास ने कहा कि करोना काल मे सतपाल ब्रह्मचारी ने गरीब जरूरतंदों की सबसे अधिक मदद की। लोगों के बीच सतपाल ब्रह्मचारी की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें ही इस बार हरिद्वार नगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी और कांग्रेस सेवादल शहर उपाध्यक्ष तरुण सैनी ने कहा कि यदि सतपाल ब्रह्मचारी को पार्टी उम्मीदवार बनाया गया तो भारी मतों से जीत निश्चित है। बैठक मे तुषार कपिल, बलराज गालियान, हनी अग्रवाल, आशीष, गौरव पाल, रोहित नेगी, थानेश्वर शर्मा, एकलव्य गोस्वामी आशीष, काले भाई, रोहित नेगी, गौरव पाल, सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष सागर  अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

50सीटों पर चुनाव लड़ेगी भारतीय हिन्दू सेना:  मुकेश पारीक

13.01.2022

भारतीय हिन्दू सेना ने उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने का ऐलान किया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भारतीय हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पारीक ने बताया कि कुल 50 सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया जाएगा। जिसमें पहले चरण में लगभग 15 सीटों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। मुकेश पारीक ने दावा किया कि कई दलों से बातचीत चल रही है। बातचीत के बाद सीटों को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में मूलभूत सुविधाओं की बेहद कमी है। जिसे दूर किया जाएगा। पूर्ण नशा बंदी, चिकित्सा सुविधाओं में सुधार उनकी पार्टी का प्रमुख एजेंडा है। सनातन परंपरांओं का पालन करते हुए देवभूमि का विकास किया जाएगा। रोजगार की तलाश में युवा व उनके परिवार पलायन कर रहे हैं। युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था कर पलायन पर रोक लगायी जाएगी। शिक्षा के लिए प्रत्येक गांव में स्कूल व तहसील स्तर पर कालेजों की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा भिक्षा वृत्ति पर रोक लगाते हुए इसमें जुड़े लोगों के पुर्नवास की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रैसवार्ता के दौरान भारतीय हिंदू सेना के राष्ट्रीय प्रभारी दीपक शर्मा, राष्ट्रीय विश्व हिन्दू संत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी अरूणानंद सहित कई लोग मौजूद रहे।

उत्तराखंड मे 2915 नए कोरोना केस, 3 संक्रमितों की मौत

13.01.2022

देहरादून में सर्वाधिक 1361 केस
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को राज्य में 2915 नए मरीज मिले और तीन संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 11.29 प्रतिशत के चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। इससे पहले राज्य में 26 मई 2021 को 2991 नए मरीज मिले थे। तब के बाद से राज्य में बुधवार को एक दिन में सबसे अधिक मरीज मिले हैं।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार बुधवार को देहरादून में सर्वाधिक 1361, नैनीताल में 424, हरिद्वार में 374, यूएस नगर में 217, अल्मोड़ा में 85, बागेश्वर में 34, चमोली में 27, चम्पावत में 119, पौड़ी में 131, पिथौरागढ़ में 70, रुद्रप्रयाग में नौ, टिहरी में 63 और उत्तरकाशी में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया है। एम्स ऋषिकेश में एक, नैनीताल में एक जबकि पौड़ी के कोटद्वार अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई।
इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 57 हजार 219 हो गई है। जबकि अभी तक कुल 7433 मरीजों ने कोरोना संक्रमण के बाद अपनी जान गंवाई है। बुधवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों व होम आईसोलेशन से 1335 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 8018 हो गई है।
संक्रमण दर 11.29 प्रतिशत पहुंची
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दर चिंताजनक स्तर से आगे बढ़ गई है। 10 प्रतिशत की संक्रमण दर को चिंताजनक माना जाता है। लेकिन राज्य में बुधवार को संक्रमण की दर 11.29 प्रतिशत रही। राज्य की विभिन्न लैब से 22 हजार 906 सैंपलों की रिपोर्ट आई जबकि 29 हजार 599 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर लगातार घटते हुए 93 फीसदी के करीब पहुंच गई है।

Edify World School, Dehradun, Organizes Two-Day Capacity Building Program for Teachers

एडिफ़ाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में शिक्षकों के लिए दो दिवसीय क्षमता...

0
बच्चों को साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उनके ज्ञान और कौशल को लगातार अपडेट करते रहे - पंकज होलकर देहरादून -...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler